Tourism in Uttarakhand > Religious Places Of Uttarakhand - देव भूमि उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध देव मन्दिर एवं धार्मिक कहानियां

Gorikund,Famus Kund in Uttarakhand- गौरीकुंड,एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल

<< < (2/9) > >>

Devbhoomi,Uttarakhand:
यहां  गौरा  माई मंदिर गौरीकुंड



यहां  गौरा  माई  – गौरी  को  समर्पित  – का  सुंदर  एवं  प्राचीन  मंदिर  देखने  योग्य  है।  यहां  अत्यधिक  समर्पण  भाव  के  साथ  संध्याकालीन  आरती  की  जाती  है।  परमपावन  मंदिरगर्भ  में  शिव  और  पार्वती  की  धात्विक  प्रतिमाएं  विराजमान  हैं।  यहां  एक  पार्वतीशिला  भी  विद्यमान  है  जिसके  बारे  में  माना  जाता  है  कि  पार्वती  ने  यहां  बैठकर  ध्यान  लगाया  था।

 गौरीकुंड, ठंडे  पानी  का  एक  ढका  हुआ  स्रोत  जिसके  बारे  में  कहा  जाता  है  कि  उसका  पानी  दिन  में  कई  बार  रंग  बदलता  है, वह  स्थान  है  जहां  आप  गोदान  एवं  पिंडदान  करके  अपने  पूर्वजों  को  प्रसन्न  कर  सकते  हैं।

Devbhoomi,Uttarakhand:

Devbhoomi,Uttarakhand:

Devbhoomi,Uttarakhand:
उपयुक्त  यही  है  कि  तीर्थ  यात्री  अपने  वाहन  से  उतर  जाएं  और  गौरीकुंड  में  केदारनाथ  तक  दुष्कार  पैदल  यात्रा  करें, क्योंकि  गौरी  (पार्वती  का  दूसरा  नाम) ने  भगवान  शिव  को  प्राप्त  करने  के  लिए  ध्यान  लगाया  था, तप  और  तपस्या  की  थी।

Devbhoomi,Uttarakhand:
गौरी  की  इच्छा  पूरी  करते  हुए  शिव  ने  उससे  विवाह  किया।  यह  विवाह  त्रिजुगीनारायण  (सोनप्रयाग  से  भ्रमण) में  संपन्न  हुआ  था, और  गौरीकुंड  वह  जगह  हैं  जहां  वे  विवाह  के  बाद  पहली  बार  वापस  आए  थे  और  काफी  समय  तक  ठहरे  थे।

  स्थानीय  पुजारी  उमा  (पार्वती  का  एक  दूसरा  नाम) – महेश्वर  शिला  दिखाता  है, और  चट्टानों  पर  चिह्न  दिखाता  है  जो  गणेश  का  निरूपण  करते  हैं।  गौरीकुंड  पार्वती  के  घर  का  इलाका  है।  पार्वती  का  जन्म  यहीं  हुआ  था  और  यहीं  उसे  तारुण्य  मिला  था।

 यहां  स्थित  पानी  के  दो  कुंडों  में  जिनसे  गर्म  और  ठंडा  पानी  निकलता  है, अपना  पहला  तारुण्य  स्थान  किया  था।  आज  भी  यहां  गर्म  पानी  के  कुंड  में  तीर्थ  यात्री  अपनी  थकान  उतारते  हैं।  गणेश  शायद  इसी  स्थान  पर  पैदा  हुए  थे।  आज  तीर्थ  यात्री  विधिवत  पार्वती  मंदिर  में  जाते  हैं।

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version