Tourism in Uttarakhand > Religious Places Of Uttarakhand - देव भूमि उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध देव मन्दिर एवं धार्मिक कहानियां

Gosai Devta, Sidhe Nath & Chanri Devta-गोसाई देवता, सिद्धि नाथ एव चनडी वाण देवता

(1/3) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:


"जय गोसाई देवता, सिद्धे नाथ एव चनडी वाण देवता"
Dosto,

Today I am sharing here exclusive information about Gosai Devta, Sidhe Nath & Chanri Van Devta.These Gods are my penates. I have many witnessed may miracles of these Gods and we have immense faith in our Penates.

उत्तराखंड की पावन धरती जहाँ पर देवी देवताओ का वास है तो इस भूमि को देव भूमि कहा जाता है! यहाँ पग-२ देवी देवताओ के मंदिर है! अलग जगहों पर देवी देवताओ को विभिन्न नामो से पूजा जाता है ! इस टोपिक के अंतर्गत मै अपने इष्ट देवताओ "गोसाई देवता, सिद्धे नाथ एव चनडी वाण देवता" के बारे में कुछ संशिप्त जानकारी दे रहा हूँ मैंने बचपन में कई बार अपने ईष्ट देवताओ के महिमा का वर्णन सुना है और व्यक्तिगत रूप से भी उनके चमत्कार का अनुभव किया है!

बागेश्वर जिले के कई जगह पर गोसाई देवता.. के मंदिर है जिसे, जारती, पोथिंग और अन्य स्थानों पर !  विस्तृत जानकारी आपको अगले पोस्टो में मिलेगी!
 
जय ईष्ट देवता !
 
एम् एस मेहता
 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
गोसाई देवता

बताया जाता है गोसाई देवता का निवास स्थान हिमालय में है! गोसाई देवता अन्य वाण देवता भी रहते है ! बागेश्वर में मैंने कई बार लोगो को अपने ईष्ट देवता गोसाई देवता के लिए जागरण का आयोजन करते हुए देखा है जिस स्थानीय भाषा में धूनी कहते है! स्योगी (यानी गोसाई देवता के उपासक) जो धूनी का आयोजन करते है! अपने घर के आगन में सुंदर तरीक से लाल मिटटी से एक जगह की पुताई करते है जहाँ पर अलख धूनी जलाते है और तीन बार आरती करते है!

 - सुबह.. की आरती
 -  शाम की आरती 
 -  और रात्री की आख़िरी आरती

गोसाई देवता का पहनावा! लाल पगड़ी सी होती है और कंधो में दो लाल रंग झोली! झाझर, ढोल, दमाऊ के साथ भगवान् गोसाई देवता की आरती होती है और धूनी की परिकर्मा की जाती है! धूनी की तीन बार परिकर्मा की जाती है और अंतिम परिकर्मा में भगवान् किसी व्यक्ति में अवतरित होते है और फिर भक्त जानो के आशीर्वाद देते है! लोग अपने अपने दुखो का भी भगवान् से संवाद करते है जिनका प्रभु समाधान बताते है! भगवान् इस धूनी के आस पास कोई भी दुष्ट आत्मा नहीं आ सकती, अगर किसी के शरीर में कोई दुष्ट आत्मा ने पहले से प्रवेश किया है तो वह इस जगह में प्रवेश नहीं कर सकता.. अगर आ गया उसकी खैर नहीं.! चिमटे से भगवान् उसकी धुलाई करने में देर नहीं लागते! अपनी-२ मनो कामना पूर्ण होने पर भक्तजन धूनी का आयोजन समय-२ पर करते है!

विनोद सिंह गढ़िया:
Main gate of Guru Gosaye temple at Pokhari (Pothing) Bageshwar



यह गुरु गोरखनाथ गुसांई मन्दिर का मुख्य प्रवेश द्वार है।  यह मन्दिर पोखरी नामक पहाड़ी पर स्थित है जो पोथिंग गाँव (बागेश्वर) के समीप है।  यहाँ समय-समय पर लोग कथा, भण्डारा, धूनी, रामायण इत्यादि का आयोजन करते हैं।

विनोद सिंह गढ़िया:


गुसांई मंदिर पोखरी में पूजा करते भक्त जन

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

This is the photo of Gusai Devta Temple at village Jarti. The place is called Tilari.


Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version