बाबा हैड़ाखान की कृपा से ही प्रियंका सिने जगत में छाई : मधु
सोमवार, 7 अक्टूबर 2013
रानीखेत। प्रख्यात सिने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि बाबा हैड़ाखान की उनके परिवार पर असीम कृपा रही है। उन्हीं के आशीर्वाद से प्रियंका सिने जगत में मुकाम हासिल कर सकी। उनका परिवार पिछले 24 सालों से यहां चिलियानौला स्थित हैड़ाखान बाबा मंदिर में आकर जगदंबा महायज्ञ में भाग लेता है।
चिलियानौला स्थित हैड़ाखान मंदिर में पिछले दो दिनों से हैड़ाखान ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक बनर्जी, विजय गुप्ता, दीवान सिंह कुवार्बी, वीरेंद्र सिंह, विजय मटियानी, संजीव सरन, प्रेम सिंह कुवार्बी की देखरेख में जगदंबा महायज्ञ चल रहा है। महायज्ञ में बाबा के देशी विदेशी भक्त शिरकत कर रहे हैं। रविवार को सिने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की माता मधु चोपड़ा और उनके अनुज सिद्धार्थ चोपड़ा पहुंचे। साथ में प्रियंका की ताई सरिता सिंह भी पहुंची हैं। मधु चोपड़ा ने बताया कि बाबा में उनकी अगाध श्रद्धा है, इसी के चलते वह 24 सालों से यहां आ रही हैं। अत्यधिक व्यस्तता के चलते इस बार प्रियंका चोपड़ा नहीं आ पाईं। दूसरी तरफ केंद्र में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री लाल चंद्र कटारिया भी महायज्ञ में भाग लेने तीसरी बार यहां पहुंचे हैं। वह भी बाबा के भक्त हैं। मंदिर में सुबह शाम पूूजा अर्चना, कीर्तन भजन भी चल रहे हैं।
(Amar ujala)
Actress Priyanka Chopra Performing Arti At haida khan baba temple Ranikhet.
[/quote]