Tourism in Uttarakhand > Religious Places Of Uttarakhand - देव भूमि उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध देव मन्दिर एवं धार्मिक कहानियां

Mahabharat & Ramayan - उत्तराखंड में महाभारत एव रामायण से जुड़े स्थान एव तथ्य

<< < (27/28) > >>

विनोद सिंह गढ़िया:
13 साल तक पांडवखोली के जंगलों में छिपे रहे पांडव


समुद्रतल से 8800 फीट की ऊंचाई पर स्थित पांडवखोली का पौराणिक महत्व है। कहा जाता है कि पांडवों ने अपने अज्ञातवास पांडवखोली के जंगलों में काटे। यही नहीं पांडवों की तलाश में कौरव सेना भी पहुंची इस लिए इसे कौरवछीना भी कहा जाता था। लेकिन अब कुकुछीना के नाम से जाना जाता है।
रानीखेत से पांडवखोली की दूरी 56 किमी है द्वाराहाट से आगे कुकुछीना से साढ़े तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। पांडवखोली से कुमाऊं और गढ़वाल के ऊंचे स्थल दिखाई देते हैं। हिमालय का विहंगम दृश्य बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है। इस स्थल का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रहा है। कहा जाता है कि जब पांडवों को अज्ञातवास हुआ था, तब पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी के साथ यहीं रहे थे। यहां स्थित बुग्यालनुमा स्थल को भीम की गुदड़ी कहा जाता है। बाद में ब्रह्मलीन महंत बलवंत गिरि महाराज की नजर इस स्थल पर पड़ी तो उन्होंने इसके विकास के लिए प्रयास किए। भव्य मंदिर का निर्माण कराया। अब यहां आश्रम भी बन चुका है। प्रत्येक दिसंबर माह में बाबा की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा होता है।

स्रोत-अमर उजाला

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
चम्पावत स्थित मानेश्वर मंदिर ---
 यह स्थान टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग पर चम्पावत से 7 किमी पर लोहाघाट की ओर स्थित है।
 कूर्म नगरी की श्यामराज चोटी के समानान्तर स्थापित मानेश्वर शिव शक्तिपीठ में मानसरोवर की जल धारा है। अर्जुन ने गांडीव धनुष से बाण चलाकर धारा की उत्पत्ति की जो शिव के आदर में यहां शिवलिंग स्थापित किया। मान्यताओं के अनुसार शक्तिपीठ की कई चमत्कारी शक्तियां सदियों से लोगों के लिए आश्चर्य और श्रद्धा का केंद्र हैं। यहां हर साल एकादशी मेले में हजारों लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं।
 स्कंद पुराण के मानस खंड में भी इस शिव शक्तिपीठ का उल्लेख है।
 'मानसेयेति विख्यातो मध्ये कूर्माचलस्य हि।
 पर्वतो मुनि शार्दूला विद्याधर निषेवित:।।
 शिखरे तस्य वै विप्रा मानसेशो हर: स्मृत:।
 सतु मुक्तिप्रदो विप्रा: सैव मुक्ति प्रद: स्मृत:।।'
 अर्थात कुर्माचल के मध्य में मानसेय पर्वत है। विद्याधरों से सेवित इस शिखर पर मानसेश्वर शिव धाम है। जो भोगप्रद व मोक्ष्य दायक है। भक्तों को शिव लोक का मार्ग बताते हैं। यहां से मानसरोवर की सीमा शुरू होती है। इस जल से स्नान करने पर मोक्ष मिलता है।

 
कहा जाता है कि जब पांडव पुत्र माता कुंती के साथ अज्ञातवास के दौरान इस क्षेत्र में भ्रमण आए तो आमलकी एकादशी पर राजा पांडु की श्राद्ध तिथि थी। माता कुंती का प्रण था कि वह श्राद्ध मानसरोवर के ही जल से करेगी। कुंती ने यह बात युधिष्ठिर को बताई तो उन्होंने अर्जुन से माता का प्रण पूरा करने को कहा। अर्जुन ने गांडीव धनुष से बाण मार कर यहां जल धारा पैदा की। इस जल से पांडु का श्राद्ध करने के बाद उन्होंने भगवान शिव का आभार प्रकट करने के लिए इस स्थान पर शिवलिंग की स्थापना कर उसका पूजन किया।
 जिस स्थान पर बाण मारा वहां जल की धारा निकली। उसे गुप्त नौली के नाम से जाना जाता है। और उसका जल यहां निर्मित एक बावड़ी में एकत्र होता है। इस जल से स्नान करने पर पुण्य लाभ के साथ ही कई रोग व विकार दूर होते हैं। शिवलिंग की पूजा से मनवांछित फल मिलता है। निसंतान दंपत्तियों की झोली इस दरबार में भर जाती है।
 पांडु पुत्रों द्वारा शिवलिंग की स्थापना के बाद आमलिका एकादशी को इस शक्तिपीठ की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यहां दूर-दूर से आए लोग विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। चम्पावत-लोहाघाट के मध्य स्थापित इस धाम में खड़ी होली गायन का भी विशेष महत्व है। लोग वेदांती और भक्तिमय होलियों का गायन कर माहौल को भक्तिमय बना देते हैं। इस मौके पर यहां मेले का भी आयोजन होता है। जिसमें होली के अलावा बच्चों के लिए भी सूब सामान मिलते हैं।
 कैलास मानसरोवर यात्रा का भी रहा है पड़ाव
 चम्पावत : मानेश्वर धाम कैलास मानसरोवर यात्रा का भी मुख्य पड़ाव रहा है। 1962 से पूर्व जब यह यात्रा पैदल होती थी तो टनकपुर में शारदा नदी में स्नान के बाद यात्रियों का पहला पड़ाव चम्पावत ही था। यहां नगर में स्थापित बालेश्वर शिव धाम में पूजा के बाद यात्री मानेश्वर पहुंचते थे। दूसरे रोज लोहाघाट के ऋखेश्वर में पूजा अर्चना कर रामेश्वर में पूजा होती थी। अब यह यात्रा हल्द्वानी से होती है।
 राजा निर्भय चंद ने दिया भव्य स्वरूप
 चम्पावत : मानेश्वर में स्थापित शिवधाम को चंदवंशीय राजा निर्भय चंद ने भव्य स्वरूप दिया। उन्होंने आठवीं सदी में मंदिर का निर्माण कराने के साथ ही अखंड धूना स्थल भी बनाया। साथ ही गुप्त नौले के जल को एकत्र करने के लिए पक्की बावड़ी बनवाई। यहां धर्मशालाओं के साथ ही सौंदर्यीकरण के भी काम हुए। महंत रमनपुरी महराज मंदिर की व्यवस्थाएं देख रहे हैं।
 भक्तों को मिलती है आत्मिक शांति
 चम्पावत : यह स्थल धार्मिक, एतिहासिक और नैसर्गिगता की त्रिवेणी है। यहां आने वाले भक्त को जहां आत्मिक शांति मिलती है, वहीं उसकी मनवांछित कामना भी पूरी होती है। बेहद शांत और नयनाभिराम पहाड़ियों से घिरे इस धाम के सामने जहां चम्पाघाटी का नजारा लोगों को अभिभूत करता है। वहीं कुर्म भगवान की तपस्थली क्रांतेश्वर पर्वत इसके ठीक सामने स्थित है।

(Info by Bhupesh joshi)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
पांडवों ने किया था मानेश्वर में पिता का श्राद्ध

चंपावत। श्रावण मास में जिले के सभी देवालयों में पूजा-अर्चना के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। चंपावत जिले में भगवान शिव के कई मंदिर स्थित हैं। इनमें मानेश्वर महादेव का धाम काफी महत्व है। यहां स्थित नौले में श्रावण मास सहित खास पर्वों में स्नान कर श्रद्धालु पुण्य कमाते हैं। मनोकामना की पूर्ति में सहायक माने जाने वाले इस मंदिर का ताल्लुक महाभारत काल से है। इस स्थान में अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने अपने पिता पांडु का श्राद्ध किया था।  गुप्त नौले का जल कैलाश मानसरोवर के जल की तरह पवित्र माना जाता है।
मानेश्वर महादेव मंदिर की गाथा महाभारत कालीन युग से जुड़ी है। कहते हैं कि वनवास काल के बाद एक वर्ष के अज्ञातवास में पांडव कुछ समय यहां रुके थे। इसी दौरान कुंती ने पांडवों से पिता के श्राद्ध के लिए मानसरोवर के जल की इच्छा प्रकट की थी। तब अर्जुन ने गांडीव से पहाड़ी में बाण चलाकर जलधारा उत्पन्न की थी। इसी जल से पांडवों ने पिता का तर्पण किया था। बताते हैं कि उसी बाण से एक नौला बना था, जिसे गुप्त नौला कहा जाता है और जो सदाबहार जल से भरा रहता है।
इस जल में स्नान करने से पुण्य अर्जित होता है। भगवान शिव की कृपा से जल मानसरोवर से आया था। इसलिए कृतज्ञता स्वरूप पांडवों ने मानेश्वर में शिवलिंग स्थापित किया। मानेश्वर के शिवालय का जिक्र मानसखंड के स्कंदपुराण के 65वें अध्याय में भी किया गया है, जिसमें उसे मोक्षदायक और भक्तों को शिवलोक का मार्ग बताने वाला कहा गया है। मानेश्वर में स्नान कर शिव पूजन करने से मुक्ति का विशेष लाभ होता है।


amar ujala

Pawan Pathak:


यह चम्पावत जिले के तल्ला पालविलौन  क्षेत्र के  ब्यानधुरा मंदिर  के बारे में है|

Source- epaper.jagran.com/ePaperArticle/05-may-2015-edition-Pithoragarg-page_9-12030-3571-140.html

Pawan Pathak:
रघुवंशी राजा भरत की तपस्थली भाटकोट यानी भरतकोट की आभा शीघ्र दुनियाभर में चमकेगी।

संजीवनी का द्रोण पर्वत लेकर जा रहे हनुमान को यहीं से भरत ने तीर मार कर उतारा था। त्रेता युग के महत्वपूर्ण व वर्तमान में गुमनाम रहे इस स्थल को अब पर्यटन मानचित्र पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। वाल्मीकि ने अपने ग्रंथ रामायण में इस क्षेत्र को कारुपथ नाम दिया है। इतिहासकार भी इसकी पुष्टि करते हैं। पौराणिक शास्त्रों के मुताबिक भगवान राम के वनगमन के बाद राजा भरत ने इसी स्थल पर तपस्या की थी।
लोक मान्यता भी है कि जब हनुमान संजीवनी का द्रोण पर्वत लेकर जा रहे थे, भरत ने अपने बाण के प्रहार से यहीं उतारा था। फिर जानकारी हासिल करने के बाद इसी स्थल से लंका भी भेजा। पौराणिक द्वारिका यानी द्वाराहाट व ताकुला ब्लॉक के केंद्र स्थित भाटकोट की यह पहाड़ी समुद्र तल से 9999 फुट ऊंची है। खास बात यह कि अत्रि मुनि, गार्गी व द्रोण ऋषि तथा सुखदेव आदि संतों ने भी यहां वर्षो तप किया था। यहां मौजूद एक से डेढ़ दर्जन त्रिशूल शिव आराधना का प्रमाण भी देते हैं। चोटी पर प्राकृतिक शिवलिंग भी है, जिसे कालांतर में शिव मंदिर का रूप दे दिया गया। जनश्रुतियों के मुताबिक कत्यूर काल में शासकों ने भरतकोट को तपस्थली के अनुरूप उसके मौलिक स्वरूप में बरकरार रखा। बाद में चंदवंशी राजाओं ने भी इस सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहर को संजोए रखा। यही वजह है कत्यूर व चंद वंश के दौर के वीर खंभ कुमाऊं में यहां नहीं मिलते। अब इस धरोहर को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने के लिए कवायद शुरू हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यटन (कुमाऊं) डीके शर्मा के अनुसार टूरिज्म के नक्शे में इसे सम्मानजनक स्थान देने के लिए बकायदा पर्यटन विभाग का विशेषज्ञ दल स्थलीय निरीक्षण कर संभावनाएं तलाशेगा।

Source- http://epaper.jagran.com/ePaperArticle/30-nov-2015-edition-Pithoragarh-page_1-25759-16292-140.html
Source-http://epaper.jagran.com/ePaperArticle/30-nov-2015-edition-Pithoragarh-page_13-25763-3446-140.html

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version