Tourism in Uttarakhand > Religious Places Of Uttarakhand - देव भूमि उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध देव मन्दिर एवं धार्मिक कहानियां

Mahabharat & Ramayan - उत्तराखंड में महाभारत एव रामायण से जुड़े स्थान एव तथ्य

<< < (4/28) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:


  बड़कोट LINK WITH MAHABHARATA

यह मत यह बताता है कि पांडव स्वर्ग जाते हुए स्वर्गारोहिणी यात्रा के दौरान यहां आये थे जो इस बात से प्रमाणित होता है कि यहां के लोगों की कल्पना में पांडवों, कौरवों एवं महाभारत का बड़ा महत्त्व है। वास्तव में, ऐसा माना जाता है कि पांडवों ने अपने शास्त्रास्त्र उसी जगह गाड़ दिए थे, जहां अब शहर को नया बनाया जा रहा है। गड़े शास्त्रास्त्रों की अनुमानित छोटी जगह को घेरने के बाद ही बस-पड़ाव की योजना बनायी गयी।

यह तथ्य मौजूद है कि रवाँई एवं बड़कोट के लोग अपनी वंश परंपरा पांडवों (महाभारत के नायक पांच भाई, जिन्होंने एक ही स्त्री द्रोपदी से विवाह रचाया था) से जोड़ते हैं उस क्षेत्र के गांवों में मूल रूप से निर्वाहित प्राचीन परंपराओं में से एक है बहुपतित्व की प्रथा जिसमें कई पतियों को रखने का रिवाज है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
  डीडीहाट


  डीडीहाट कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग पर है तथा इस क्षेत्र को हमेशा से देवों से आशीर्वाद प्राप्त माना गया है। प्राचीन बहुत से साधु एवं संत इस क्षेत्र से गुजरे होंगे।
यह भी कहा जाता है कि पांडव भी अपने 14 वर्ष के वनवास में यहां आये थे।

डीडीहाट का एक आकर्षक भाग, वास्तव में पंचाचूली हिमालय की पहाड़ी भूमि पर पांच चूल्हा के नाम पर आया है जहां स्वर्गारोहण यात्रा से पहले अंतिम बार पांडवों ने भोजन पकाने के लिये पांच चूल्हा जलाया था।
 

पंकज सिंह महर:
छियालेख (पिथौरागढ़)- यह स्थल अपनी बनावट और प्राकृतिक सुन्दरता के लिए विख्यात है। इसके चारों ओर भारत तता नेपाल की हिमाच्छादित पर्वत - श्रेणियाँ हैं। यह स्थल ऊँची पर्वत - श्रेणी के ऊपर एक समतल पठार है। इस क्षेत्र में एक किम्वदन्ति प्रसिद्ध है कि एक बार राम, लक्ष्मण और सीता इस स्थल पर पहुँचे थे। लोगों का यह भी मानना है कि कल्पवृक्ष यहीं था। युगों युगों से चले आये संस्कारों के कारण इस स्थल की मान्यता सम्पूर्ण क्षेत्र में है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

UTTARAKHAND - RAMAYANA

 Dwarahat is Doonagiri or the Dronanchal mountain. On top of it, stands a temple in honour of goddess Vaishnavi. The myth attached to Doonagiri is that this hill was originally a part of the 'parvat' (peak) picked up and carried by Lord Hanuman when he came to the Himalayas in search of the 'Sanjeevani Booti' to revive Laxman injured in the battle of Ramayana. That is how hill got its name 'Doonagiri', 'giri' meaning 'fell'.

Another legend says that instead, it was a small part of ‘Sanjeevani Booti’ that fell here when Hanuman was carrying the mountain which had the shrub to save Lakshman’s life. It is believed that the place where this shrub fell, the knife of the grass cutter turned into gold. The abundance of many medicinal herbs in this region is also attributed to the above incident.

पंकज सिंह महर:
द्रोणा सागर ताल, काशीपुर

चैती मेला स्थल से काशीपुर की ओर २ किलोमीटर आगे नगर से लगभग जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण ताल द्रोण सागर है।  पांडवों से इस ताल का सम्बन्ध बताया जाता है कि गुरु द्रोण ने यहीं रहकर अपने शिष्यों को धनुर्विद्या की शिक्षा दी थी।  ताल के किनारे एक पक्के टीले पर गुरु द्रोण की एक प्रतिमा है, ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टिकोण से यह विशिष्ट पर्यटन स्थल है।

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version