Author Topic: Nainital's Historic Nanda-Sunanda Festival : नैनीताल का ऐतिहासिक नंदा-सुनंदा महोत्सव  (Read 14626 times)

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0
Kailash Pandey ji, Yah Photo Almora nahin Nainital ke Nanda-Sunanda Mahotsav kee hai. waise to Man Nanda aur Sunanda kee moortiyon main koyee fark nahin hota hai, parantu daayeen or Devi Nanda aur baayeen or Devi Sunanda ko maana jaata hai. Aapka intrest lene ke liye aabhaar !!

Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1

नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा आज
==============================

रानीखेत: यहां ऐतिहासिक नंदाष्टमी महोसव के तहत मूर्ति निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। आज मूर्तियों में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा व हवन के साथ मुख्य मेले की शुरूआत होगी। मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर चल रहा है। महोत्सव के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं।

मंगलवार को देर सायं मां नंदा व सुनंदा की मूर्ति निर्माण का कार्य संपन्न हुआ। आज बुधवार को विधिवत मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा के साथ विशाल हवन आयोजित किया जाएगा। श्रीराम मंदिर के महंत मौनी महाराज के सानिध्य में हवन संपन्न होगा। इसके साथ ही महोत्सव के तहत मुख्य मेले की शुरूआत होगी। महोत्सव के लिए यहां जरूरी बाजार स्थित नंदा देवी मंदिर सहित पूरे जरूरी बाजार को सजाया गया है। मंदिर में दिन भर भजन कीर्तनों के दौर से वातावरण भक्तिमय बना है। बारिश के कारण सोमवार की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो सके। नंदा देवी कमेटी के अध्यक्ष हरीश साह ने बताया कि महोत्सव के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में प्रमोद कांडपाल, कमल राम सहित कमेटी के सदस्य व स्थानीय लोग सहयोग कर रहे हैं।

बाक्स----

दीपक, अमित व खजान ने जीते मुकाबले

रानीखेत: नंदाष्टमी महोत्सव के तहत स्व. मोहन लाल गोयल स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में दीपक ने दीपांकर कार्की को हरा दिया। दूसरे मुकाबले में अमित ने विक्रम को मात दी। एक अन्य मुकाबले में खजान ने संदीप हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस अवसर पर संदीप गोयल, भुवन आर्या, हेमंत नेगी, त्रिभुवन अधिकारी, पीएस पपनै, प्रताप बिष्ट आदि मौजूद थे।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6722650.html

Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1

झोड़ा-चाचरी के सुरों से गुंजायमान हुई डीडीहाट नगरी
=====================================

डीडीहाट: नंदा देवी महोत्सव के रंग में डूबी डीडीहाट नगरी में पारम्परिक झोड़े और चांचरी की धूम मची हुई है। पारम्परिक वेशभूषा में गोल घेरे में गायी जा रही चांचरी से क्षेत्र की पुरातन संस्कृति के दर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए सिने अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि डीडीहाट क्षेत्र विपुल सांस्कृतिक धरोहरों का क्षेत्र है। इस संस्कृति को बचाये रखना जरूरी है। उन्होंने नंदा देवी महोत्सव को अनूठा आयोजन बताया।

डीवाईसी और जोहार सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के तीसरे दिन आयोजन स्थल रामलीला मैदान में सीमान्त की समूची संस्कृति उतर आयी। उद्घाटन समारोह के बाद यहां झोड़ा और चाचरी गायी गयी। मालूम हो कि यहां गायी जाने वाली चांचरी और झोड़ों में जहां उल्लास का समावेश रहता है वहीं इसमें स्थानीय पारम्परिक लोक जीवन भी सन्निहित रहता है। इस कारण झोड़ा और चांचरी सीरा क्षेत्र की विशेष पहचान हैं। महिलाओं और पुरुषों द्वारा गायी गयी झोड़ा और चांचरी से मलयनाथ देवता का आंगन गुंजायमान रहा। इस मौके पर प्रदर्शित शिव नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। दर्शकों ने भी इसका खूब आनंद उठाया। झोड़ा और चाचरी में भनड़ा, भैंस्यूड़ी, अटलगांव, हाट, जौरासी, बजानी के ग्रामीणों सहित जोहार सांस्कृतिक समिति, मिर्थी, मलयनाथ सुर संगम के कलाकार और जीआईसी, जीजीआईसी, वेदा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा सीरा क्षेत्र का प्रसिद्ध ठूलखेल गाया गया। इसमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में ठूलखेल का विशेष महत्व है। इस खेल में जहां पौराणिक गाथाएं गायी जाती हैं वहीं स्थानीय लोक जीवन का भी वर्णन किया जाता है।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सिने अभिनेता संजय मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला कन्याल और उक्रांद नेता जोध सिंह बोरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दमयंती पांगती, युमंद अध्यक्ष मनोज साह, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम भाटिया, द्रोपदी कफलिया, धन सिंह कफलिया, लोकेश भड़, कवीन्द्र साही, अजीत डसीला, ओपी वर्मा, प्रकाश बोरा, कैलाश चुफाल, प्रभात जोशी, गणेश टोलिया, धाम सिंह, योगेश सिंह, रघुनाथ सिंह चौहान, पूरन लाल वर्मा आदि मौजूद थे।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6722931.html

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0







श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सजने लगीं मां नन्दा सुनन्दा
पवित्रा कदली वृक्षों से मूर्तियों के निर्माण में जुटे मूर्तिकार, सुबह ब्रह्ममुहूर्त में देंगी दर्शन
नैनीताल (एसएनबी)। पवित्रा कदली वृक्षों के रूप में सरोवरनगरी में लगातार 107वें वर्ष पधारीं देवभूमि उत्तराखण्ड की कुलदेवी मां नन्दा सुनन्दा अपने भक्तों के दर्शनार्थ ´मानस´ रूप व जीवन्त स्वरूप में सजने संवरने लगी हैं। अब वह बुधवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में पूजा अर्चना के पश्चात एक वर्ष से प्रतीक्षा में बैठे लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। विशेशज्ञ मूर्तिकार मंगलवार को पूरे दिन उन्हें कदली वृक्षों से मूर्ति के रूप में सजाने संवारने में लगे रहे।
आज सुबह नौ बजे से नगर के पवित्रा मां नयना देवी मन्दिर के करीब सेवा समिति भवन में मूर्तिकार गंगा प्रसाद साह के नेतृत्व में कल लाऐ गऐ दो कदली वृक्षों से मां नन्दा सुनन्दा की मूर्तियां बनाने के अथक कार्य में जुटे रहे। कागज, कपड़े, रुई एवं प्राकृतिक रंगों से मूर्तियों का निर्माण किया गया। शाम सात बजे से मूर्तियों का आभूशणों से अभिशेक शुरू किया गया, जो देर रात्रि तक चला। जिसके पश्चात ब्रह्ममुहूर्त में मूर्तियों को प्राण प्रतिश्ठा व पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाऐगा। मूर्ति निर्माण में हरीश पाठक, चन्द्र प्रकाश साह, नवीन लाल साह, जेएस मेहरा, किसन लाल साह, ललित मोहन साह, मुकुल साह व शैलेन्द्र साह ने भी सक्रिय सहयोग दिया। इधर शाम साढ़े छह बजे मल्लीताल में मां नयना देवी मन्दिर एवं तल्लीताल में दर्शन घर पार्क के पास गत दिवस से शुरू की गई परंपरा के अनुसार नगर की प्राणदायिनी नैनी सरोवर की पंच आरती की गई। उधर नयना देवी मन्दिर परिसर में मां नन्दा सुनन्दा के लिए मण्डप निर्माण का कार्य भी पूरे दिन चलता रहा, इस कार्य में हिमांशु जोशी, मोहित सनवाल, डा. ललित तिवारी, अजय बिश्ट, किसन लाल साह व मुकुल जोशी आदि पूरे दिन जुटे रहे।

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0
ब्रह्म मुहूर्त से ही मां नन्दा- सुनंदा के दर्शनों को उमड़ने लगा आस्था का सैलाब
नैनीताल।बुधवार सुबह `नन्दाष्टमी´ के शुभ मौके पर ब्रह्म मुहूर्त से ही मां नयना देवी मंदिर में मां नन्दा- सुनंदा के दर्शनों को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है । जिला प्रशासन की ओर से इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आज ब्रह्म मुहूर्त ने नयना देवी मन्दिर में देवी स्थापना, प्राण प्रतिश्ठा व पूजन के पश्चात मां नन्दा सुनन्दा के दर्शन शुरू हो गए हैं । अभी तक भी हजारों लोग में नंदा-सुनंदा के दर्शन कर चुके हैं. शाम साढ़े छह बजे पंच आरती व प्रसाद वितरण तथा रात्रि नौ बजे से महाभगवती पूजन व तत्पश्चात 12 बजे देवी भोग आयोजित होगा। सुबह से ही मेले का स्थानीय केबल पर सजीव प्रसारण भी प्रारंभ हो गया है, जो इस बार पहली बार हल्द्वानी व लालकुँ तक भी 'लाइव' देखा जा रहा है.  पहले दिन मेले में हजारों क्षद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0
नैनीताल में ऐतिहासिक 107वां नंदा महोत्सव शुरु
नैनीताल, [/size][/size][/b][/size](नवीन जोशी)... उत्तराखंड की कुलदेवी शक्तिस्वरूपा मां नंदा का 107वां महोत्सव सरोवरनगरी नैनीताल में आज पूरे दिन भारी वर्शा के बावजूद पूरे धार्मिक उत्साहपूर्वक परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ षुरू हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने मां नंदा को श्रद्धावनत हो शीश नवाते हुऐ उन्हें पूर्वी रामगंगा व रीति रिवाजों के साथ प्रदेश के दोनों अंचलों कुमाऊं व गढ़वाल को एक सूत्रा में पिरोने वाली माता बताया।इससे पूर्व भारी वर्शा के बीच मल्लीताल रामलीला मैदान की जगह भवन के भीतर आयोजित कार्यक्रम में श्री कोष्यारी ने क्षेत्रीय विधायक खड़क सिंह बोहरा, पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, आईजी कुमाऊं राम सिंह मीणा, आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा अध्यक्ष गिरीश जोशी ‘मक्खन’ व पालिकाध्यक्ष एवं सभा महासचिव मुकेश जोशी के साथ दीप प्रज्वलित कर 107वें नंदा महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान महोत्सव की पहली बार रिकार्ड 165 पृश्ठ की वार्षिक स्मारिका एवं वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। उन्होंने इस मौके पर राज्यवासियों से यह संकल्प लेने को कहा कि बलिदान से पहले स्वयं की बुराइयों को त्यागें। संगठित होकर राज्य की समृद्धि में योगदान दें। विधायक बोहरा ने मां नंदा से महोत्सव को निर्विघ्न सफल करने एवं लोगों पर कृपा बनाऐ रखने की प्रार्थना की। इस दौरान परंपरागत तरीके से मूर्ति निर्माण हेतु प्रयुक्त होने वाले कदली वृक्षों के बदले रोपे जाने वाले 21 पौधों की पूजा अर्चना की गई तथा कदली वृक्ष लाने वाले दल को परंपरागत लाल एवं सफेद ध्वजों (निषानों) को पवित्रा कदली वृक्ष लाने वाले दल को प्रदान किया। इस अवसर पर सरस्वती षिषु मंदिर व रामा मांटेसरी स्कूल के बच्चों एवं भारत सरकार के गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों ने रंगारंग स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किऐ। छोलिया नर्तकों ने भारी बारिष के बावजूद लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस मौके पर राज्य सरकार के दायित्वधारी डा. अनिल कपूर डब्बू, रवि मोहन अग्रवाल, हेम आर्या, सभा के गंगा प्रसाद साह, जगदीष बवाड़ी, डा. अजय बिश्ट, कमलेष ढोंढियाल, विमल चौधरी सहित बड़ी संख्या में सदस्य व नगरवासी श्रद्धालु इन गौरवमयी पलों के गवाह बने। संचालन हेमंत बिश्ट ने किया।Source: http://www.journalisttoday.com/online-news/from-states?start=15
[/size][/font]

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0




प्राकृत पर्वताकार रूप में प्रकट हुईं मां नन्दा सुनन्दा

[/size]`जै भगौति नन्दा´ के जयकारों से गूंजी सरोवरनगरी[/color][/size] [/color][/size]सुबह तड़के ब्रह्म मुहूर्त से तीसरे प्रहर तक अनवरत एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाऐ शीश[/color][/size][/color]
[/size](इस वर्ष की मां नंदा- सुनंदा, जिन्होंने आज ब्रह्म मुहूर्त में नैनीताल के मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में दर्शन दिए)
[/size]नवीन जोशी,नैनीताल। `जै मां जै, जै भगौति नन्दा, जै मां ऊंचा कैलाश की´ के जयकारों से सरोवरनगरी आज पूरे दिन गुंजायमान रही। सरोवरनगरी नैनीताल एवं आसपास के गांवों के लाखों वासी आज धन्य हो गए। एक वर्ष के लंबे इन्तजार के बाद उनकी मां नन्दा सुनन्दा के दर्शनों की मनमांगी मुराद जो पूरी हुई। लोगों में अटूट आस्था व श्रद्धा बरसाने वाली मां नन्दा सुनन्दा पवित्रा कदली वृक्षों से `प्राकृत पर्वताकार रूप में´ आज सुबह ब्रह्ममूहूर्त में जैसे ही प्रकट हुईं, श्रद्धालुओं के जैकारे से आसमान गूंज गया। फिर तो पूरे दिन के लिए मां के सच्चे दरबार में जैसे भक्तों का रेला उमड़ आया, जो देर रात्रि तक यथावत था, और अगले चार दिन इसका ऐसे ही रहना तय है। [/size]बुधवार सुबह तड़के ब्रह्म मूहूर्त में करीब दो से साढ़े तीन बजे तक मां नन्दा व सुनन्दा की कदली वृक्ष से बनाई गई मूर्तियों को मां नयना देवी मन्दिर परिसर में बनाऐ गए पारंपरिक दरबार में रखा गया, और प्राण प्रतिश्ठा की प्रक्रिया शुरू हुई। चन्दवंशीय राजाओं की काशीपुर शाखा के राजपुरोहित पं. दामोदर जोशी एवं पं. जगदीश लोहनी ने आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा के अध्यक्ष गिरीश जोशी `मक्खन´ व उनके भाई देवेन्द्र जोशी के सपत्नीक यजमानत्व में यह विशेश पूजा अर्चना आयोजित करवाई। आखिर लगभग दो घंटे के लंबे इन्तजार के बाद मां के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। लगभग एक हजार लोग इस अलौकिक मौके पर मां के प्रथम दर्शनों के साक्षी बने। इस दौरान मुकुल जोशी, विमल चौधरी, सुधीर साह, भीम सिंह कार्की, कैलाश जोशी, भुवन बिश्ट सहित दर्जनों लोग मण्डप में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करने में लगे हुए थे। नगर कोतवाल बीएस धौनी के अनुसार अपराह्न तक एक से डेढ़ लाख लोग तक मां नन्दा सुनन्दा के दर्शन कर चुके थे। सुबह की हल्की सुस्ती के बाद दिन में श्रद्धालुओं के रेले मां के दर्शनार्थ उमड़े। बरसात का असर अलबत्ता मेला परिसर में जरूर दिखाई दिया।
[/size]
हर घर के दीपक से हुई सरोवर आरती[/b][/size]
[/size]नैनीताल। गत दो वर्ष यानी वर्ष 2008  से शुरू हुई परंपरा के तहत बुधवार को नन्दा महोत्सव के दौरान नयना देवी मन्दिर के साथ तल्लीताल दर्शन घर पार्क में नन्दा आरती के साथ नैनी सरोवर की आरती भी की गई। इस आरती में खास बात यह होती है कि हर घर के दीपक को आरती में शामिल किया जाता है, यानी हर नगरवासी नैनी सरोवर की आरती में शामिल रहता है।
[/size]
पहाड़ी गीत प्रतियोगिता में सीमा प्रथम[/b][/size]
[/size]नैनीताल। नन्दा महोत्सव के मौके पर बुधवार को नयना देवी मन्दिर परिसर में बने स्टूडियो में स्कूली बच्चों के बीच पहाड़ी गीतों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नगर के सैनिक स्कूल की सीमा मिश्रा प्रथम, मोलासा बाल विद्या मन्दिर की पूना मिश्रा द्वितीय व पाप्रेज सरस्वती विहार के कुलदीप तिवारी तृतीय रहे। एशडेल की कविता दर्मवाल को सान्त्वना पुरस्कार मिला। वाचस्पति ड्यूड़ी व विनोद कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई उधर मल्लीताल रामलीला मैदान में भारत सरकार के गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों व सरस्वती स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किऐ।
[/size]
स्वयं सेवकों ने दिया योगदान[/b][/size]
[/size]नैनीताल। महोत्सव के दौरान पुलिस व होमगार्ड कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में आयोजक संस्था के पदाधिकारी व स्वयं सेवक, लेक वार्डन, जीआईसी के स्काउट गाइड आदि मेले की व्यवस्थाएं बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। इस कारण आज हजारों लोगों की भीड़ छोटे से मन्दिर व मेला परिसर में उमड़ने के बावजूद लोगों ने बिना किसी अव्यवस्था या रेलमपेल के शान्तिपूर्वक मां के दर्शन किए। इधर मेला परिसर में बीडी पाण्डे जिला चिकित्सालय की ओर से शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया व चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
[/size]
सन्दिग्धों की खूब हुई ठुकाई[/b][/size]
[/size]नैनीताल। महोत्सव के दौरान नगर कोतवाल बीएस धौनी की अगुवाई में पुलिस खासा सक्रिय रही। मध्यरात्रि से ही सादी वर्दी में पुलिस व एसओजी के जवान व महिला सिपाही एक एक दर्शनार्थी पर नगर रखे हुऐ थे। ऐसे में कई सन्दिग्धों की पुलिस ने अच्छी खबर भी ली। इस दौरान बरेली व निकटवर्ती क्षेत्रों की ऐसी आधा दर्जन महिलाऐं भी पुलिस के हाथ लगी, जिन्हें मेले का नाम ही नहीं पता था। अलबत्ता पुलिस की शुरुआती कार्रवाई के कारण कोई भी चोरी या जेबकतरने की घटना प्रकाश में नहीं आई। दिन भर बैठाकर सन्दिग्ध महिलाओं को देर शाम बस में बिठाकर वापस भेज दिया गया। अलबत्ता मेला परिसर में बच्चों के खोने के कई प्रकरण हुऐ, जिन्हें पुलिस ने परिजनों से मिलवाया।[/size][/font][/size]

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
दीवान कनवाल जी का नंदा देवी पर यह भजन
==========================

वो नंदा सुनंदा तू दैणी हे जाए,
माता गौरी अम्बा  दैणी हे जाए,

कोरस :
वो नंदा सुनंदा तू दैणी हे जाए,
माता गौरी अम्बा  दैणी हे जाए,

दीवान कनवाल :

तू पुनियु की जियूनी माता
सूरज का ताप छे, धौ धिनाई
नाज पानी, तो जुगु की आश
मनखी, यो सुख्यारी दैणी हे जाए,

कोरस :
वो नंदा सुनंदा तू दैणी हे जाए,
माता गौरी अम्बा  दैणी हे जाए,

दीवान कनवाल :

फूल पाती भेट त्वीके चदूंन
मीके क्षमा करिए, तयार आशीष लियूंन
कोरस : तयार आशीष लियूंन

दीवान कनवाल :

फूल पाती भेट त्वीके चदूंन
मीके क्षमा करिए, तयार आशीष लियूंन
तेरी फूल भाडी तू दैणी हे जाए,

कोरस :
वो नंदा सुनंदा तू दैणी हे जाए,
माता गौरी अम्बा  दैणी हे जाए,

दीवान कनवाल :

दूध की धस्यारी जी रौ
चूल की रसियारी,
कोरस :चूल की रसियारी,

दीवान :  गौ -२ सुकाल हे ज़ो, फसल बहारा
भरिये भकार दैणी हे जाए, यो दिन यो बार
तू दैणी हे जाए,

दीवान कनवाल जी का नंदा देवी पर यह भजन

वो नंदा सुनंदा तू दैणी हे जाए,
माता गौरी अम्बा  दैणी हे जाए


Enjoy this Song :

http://ishare.rediff.com/music/kumaoni-others-romantic/o-nanda-sunanda/10060889

हेम पन्त

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 4,326
  • Karma: +44/-1

KAILASH PANDEY/THET PAHADI

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 938
  • Karma: +7/-1
Thank you very much Naveen daju....
Daju aata jaata kuch hai nahi ishliye interest lena padata hai:)
Daju waise kiske daaye aor baaye??? Hamare dekhane ke hisab se yaa fir photo ke hisab se??

Kailash Pandey ji, Yah Photo Almora nahin Nainital ke Nanda-Sunanda Mahotsav kee hai. waise to Man Nanda aur Sunanda kee moortiyon main koyee fark nahin hota hai, parantu daayeen or Devi Nanda aur baayeen or Devi Sunanda ko maana jaata hai. Aapka intrest lene ke liye aabhaar !!

 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22