Author Topic: Nainital's Historic Nanda-Sunanda Festival : नैनीताल का ऐतिहासिक नंदा-सुनंदा महोत्सव  (Read 14630 times)

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0

Foto ke hisaab se, Waise koyee fark nahin maana jaata. kahte hain ki hamesha bada vyakti daayeen or rahata hai.

Thank you very much Naveen daju....
Daju aata jaata kuch hai nahi ishliye interest lena padata hai:)
Daju waise kiske daaye aor baaye??? Hamare dekhane ke hisab se yaa fir photo ke hisab se??

Kailash Pandey ji, Yah Photo Almora nahin Nainital ke Nanda-Sunanda Mahotsav kee hai. waise to Man Nanda aur Sunanda kee moortiyon main koyee fark nahin hota hai, parantu daayeen or Devi Nanda aur baayeen or Devi Sunanda ko maana jaata hai. Aapka intrest lene ke liye aabhaar !!

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0

धार्मिक हर्षोल्लास में डूबी सरोवरनगरी
नैनीताल (एसएनबी)।  मां नन्दा सुनन्दा की नगरी नैनीताल वासियों का यह सौभाग्य है कि वह वर्ष में नगर को कई रंगों में बदलता हुआ देखते हैं, और उसके स्वयं भी साक्षी बनते हैं। ऐसे ही इन दिनों सरोवरनगरी भक्ति और लोक संस्कृति के विविधआयामी रंगों में रंगी हुई है। यहां कहीं मां नन्दा सुनन्दा के गुणगान हो रहे हैं तो कहीं कुमाऊं के दूर दराज अंचलों से आए छोलिया नर्तक और लोक कलाकार के नैनीताल को संस्कृति की नगरी बना रहे हैं। यहां वहीं मल्लीताल फ्लैट मैदान हाट बाजार और मेले के रूप में नज़र आ रहा है, यहां ऊंचे ऊंचे झूले लगे हुए हैं। कुल मिलाकर यहां इन दिनों महोत्सव का उल्लासपूर्ण माहौल बना हुआ है। और हो भी क्यों नहीं उत्तराखण्ड को एक सूत्रा में पिरोने वाली मां नन्दा और सुनन्दा का महोत्सव जो मनाया जा रहा है। हर ओर मां नन्दा महोत्सव के साथ धर्म और संस्कृति का उल्लास छाया हुआ है। श्रद्धालुओं के हुजूम नज़र आ रहे हैं। पूरी नगरी आनन्द में है। आज दूसरे दिन बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0

`जय मां नन्दे जग हितकारी, जयति पार्वती शैल कुमारी´[/b]
नन्दा महोत्सव में नन्दा चालीसा से हुआ राज्य की ईष्ट देवी का गुणगानकन्याकुमारी पूजन व विशाल भण्डारे का भी हुआ आयोजननैनीताल (एसएनबी)। `जय मां नन्दे जग हितकारी, जयति पार्वती शैल कुमारी, रूप अनेक तुम्हारे छाऐ, उन सबको हम शैल नवाऐं...´ नन्दा चालीसा के इन बोलों से बृहस्पतिवार को सरोवरनगरी गुंजायमान रही। मौका था नन्दा महोत्सव के पांचवे दिन नयना देवी मन्दिर में आयोजित आयोजनों का। इस दौरान नन्दा चालीसा का पाठ, महाभगवती पूजन, पंच आरती, दीपदान, देवी भोग, कन्याकुमारी पूजन व महाभण्डारे के धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुऐ।सुबह कार्यक्रमों की शुरूआत महाभगवती पूजन से हुई। दोपहर बाद दो बजे से गीत एवं नाटक प्रभाग एवं आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा से जुड़े रहे कलाकारों वाचस्पति ड्योड़ी, तारा चौधरी, कैलाश जोशी, विमल चौधरी, सुशमा डण्डरियाल, नीरू साह, श्रमिष्ठा बिष्ट व मुकुल जोशी आदि की अगुवाई में नन्दा चालीसा का पाठ हुआ। इस मौके पर गीत एवं नाटक प्रभाग के पूर्व निदेशक स्व. ब्रजेन्द्र लाल साह द्वारा लिखित गीत `जय देवी जय नन्दे, जयति हिमाद्रि शैल सुते:´ का पाठ भी किया गया। शाम को नयना देवी मन्दिर के करीब आयोजक संस्था एवं तल्लीताल दर्शन घर पार्क में तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारुति साह की अगुवाई में नैनी सरोवर की आरती एवं दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही नयना देवी मन्दिर में मां नन्दा सुनन्दा की कदली वृक्षों से बनी पर्वताकार मूर्तियों के दर्शनों को श्रद्धालुओं के उमड़ने का क्रम लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर में तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ नौ कन्याओं का कन्याकुमारी नवदुर्गा के रूप में विधिवत पूजन किया। इधर बारिश के कारण डीएसए पैविलियन में आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा के द्वारा महाभण्डारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देर शाम तक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जगदीश बवाड़ी, हिमांशु जोशी, सुधीर साह, अजय बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, खुशाल रावत, इन्द्र सिंह नेगी, भुवनेश बिष्ट व विनोद साह सहित दर्जनों लोग श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करने में लगे हुए थे। [/font]

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0
`जय देवी जय नन्दे, जयति हिमाद्रि शैल सुते:`
गूंज रहे जयकारे व भव्य शोभायात्रा के साथ मां नन्दा सुनन्दा हुईं विदा हजारों लोगों ने किए दर्शन, डोले में झलक लेने को उमडे़ श्रद्धालु

नैनीताल (एसएनबी)। यह मां को सप्ताह भर के प्रवास के बाद विदाई देने के क्षण थे, मूसलाधार वर्षा से लोग त्राहि त्राहि कर रहे थे, लेकिन इस सबके बावजूद भक्तों का उत्साह चरम पर था। मां नन्दा सुनन्दा `जय देवी जय नन्दे, जयति हिमाद्रि शैल सुते:´ के हर ओर गूंज रहे स्वरों के बीच अपने डोले पर नगर भ्रमण को निकलीं, तो हजारों लोग प्रकृति द्वारा मूसलाधार वर्षा के रूप में सम्भवतया अपनी बेटी को मायके से विदा करते हुऐ `नीर´ बहाने की बावजूद भीगने की परवाह किऐ बिना शोभायात्रा में शामिल हो गऐ। उधर घरों की बुर्जों और सड़क किनारे मां के दर्शन को उमड़ी महिलाएँ और भक्त उनकी एक झलक देखने को बेताब हो पुष्पों, अक्षतों और चढ़ावे की वर्षा कर रहे थे। शोभायात्रा में शमिल लोग तो जैसे स्वर्गिक आनन्द में झूम रहे थे।
रविवार को आखिर नन्दा महोत्सव के अन्तिम दिन द्वादशी के मौके पर वह घड़ी आ गई थी, जब मां को अपने भक्तों को नौ दिन दर्शन देने के बाद अपने धाम को विदा होना था। सुबह नौ बजे नयना देवी परिसर में विराजमान मां नन्दा सुनन्दा का चन्द वंशीय राजपुरोहित पण्डित दामोदर जोशी, पं. भगवती प्रसाद जोशी व पं. जगदीश लोहनी द्वारा पूजन किया गया। दोपहर 12 बजे उन्हें भोग लगाने के पश्चात डोले में सवार कर नगर भ्रमण के लिए मन्दिर परिसर से बाहर लाया गया। शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। सड़क किनारे और घरों की बुर्जों से मां की एक झलक देखने को बाल वृद्ध महिलायें घंटों इन्तजार में खड़ी रहीं। शोभायात्रा परंपरागत तरीके से आर्य समाज मन्दिर, तल्लीताल क्रान्ति चौक, वैश्णवदेवी मन्दिर, चीना बाबा मन्दिर, श्रीराम सेवक सभा आदि स्थानों पर विश्राम करते हुऐ निकली। शोभायात्रा में कई छोलिया नर्तकों के समूह लोक संस्कृति के विविध आयाम प्रस्तुत कर रहे थे। सबसे आगे परंपरागत तौर पर श्वेत धवल एवं आखिर में लाल ध्वज चल रहे थे। देर शाम सात बजे मां की मूर्तियों को पाशाण देवी मन्दिर के पास से पवित्रा नैनी सरोवर में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान पूरी शान्ति बनी रही, इसके साथ ही आठ दिन के नन्दा महोत्सव का भी निर्विघ्न समापन हो गया।

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0

दिव्य अनुभूतियों से रूबरू हुऐ श्रद्धालु[/color][/b]
Photo 19ntl7
नैनीताल। नन्दा सुनन्दा की शोभायात्रा आज बीते कई दिनों से चल रही मूसलाधार वर्षा के बीच और इसी कारण समय से 15 मिनट पूर्व नयना देवी मन्दिर से प्रारंभ हुई। इस दौरान आसमान पूरी तरह बादलों से भरा हुआ था, और जोरों की वर्षा भी हो रही थी, किन्तु मल्लीताल रिक्शा स्टेण्ड के मास पहुंचने के बाद धीरे धीरे बारिश धीमी होती चली गई, और अन्य वर्षों में कमोबेश इसी स्थान से शुरू होने वाली मूसलाधार वर्षा में भीगने के अभ्यस्त श्रद्धालुओं को आज इन्द्रदेव ने नहीं भिगोया। वैस नगर के बुजुर्ग जानकार भी बताते हैं कि मां नन्दा सुनन्दा का डोला उठने के दिन गिने चुने अवसरों को छोड़कर हमेशा ही बारिश ही होती है। वर्षा को प्रकृति मां की अपनी बेटी मां नन्दा सुनन्दा को मायके से विदा करने के अवसर पर बेटियों एवं श्रद्धालुओं पर प्रेम की वर्षा माना जाता है। इसे महोत्सव के संसार व क्षेत्रा के लिए शुभ साबित होना भी माना जाता है। शोभायात्रा के दौरान कई महिलाऐं मां का अवतार आकर झूमने भी लगीं।
[/size][/font]


नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 479
  • Karma: +22/-0
ss
nanda mahotsav ke website nandaramsevaksabhanainital.com se

Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1

नंदा देवी की जय हो
=================



आज नहीं आएगी दून एक्सप्रेस, गरीब रथ लेट

हल्द्वानी: देहरादून-हरिद्वार के बीच रेलवे टै्रक पर आए मलबे से यात्रा मार्ग बाधित हो गया। इसके चलते मंगलवार को आने वाली देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस नहीं आएगी। इधर सोमवार को आने वाली गरीब रथ व बाघ एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची।

यात्रा मार्ग में मलबा आने से रविवार सायं 4119 दून एक्सप्रेस रवाना नहीं का सकी थी, जबकि सोमवार सुबह आने वाली 4120 अप भी नहीं पहुंची। हालांकि सोमवार सायं 4119 डाउन रवाना कर दी गई, लेकिन यह ट्रेन हरिद्वार तक ही जाएगी। वहां से यह इलाहाबाद को रवाना होगी। जबकि मंगलवार सुबह काठगोदाम पहुंचने वाली दून एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके चलते सायं की ट्रेन भी नहीं जाएगी।

दूसरी ओर सोमवार को जम्मू से आने वाली 2208 गरीब रथ भी करीब छह घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन 2:45 बजे की बजाय सायं 8:30 बजे आई। इसके चलते इसे चार घंटे देरी से रात्रि 10:30 बजे रवाना किया गया। वहीं 3019 बाघ एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट थी। स्टेशन प्रबंधक अर्जुन लाल टम्टा ने बताया कि दून एक्सप्रेस को यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने से दून के बजाय हरिद्वार तक ही भेजा जा रहा है।


jagran news



 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22