[तुंगनाथ]
चंद्रशिलाशिखर (3680 मीटर) के नीचे तुंगनाथ विद्यमान है। तराशे प्रस्तरोंसे निर्मित तुंगनाथ मंदिर लगभग ग्यारह मीटर ऊंचा है। इसके शिखर पर 1.6मीटर ऊंचा स्वर्ण कलश है। सभा मण्डप के ऊपर गजसिंहहै। यह काले रंग के पिण्डाकारशिवलिंगसे सुशोभित है। इसके अलावा, यहां स्वर्ण और रजत से बनी पांच प्रतिमाएं हैं। तुंगनाथ से दस किमी. दूरी पर देवरिया ताल है। इसके जल में बद्रीनाथ शिखर मन मोह लेता है। [डॉ. हरि प्रसाद दुबे]