Tourism in Uttarakhand > Tourism Places Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित जानकारी

Famous Caves In Uttarakhand - उत्तराखंड मे प्रसिद्ध गुफाये

<< < (6/6)

Pawan Pathak:
गुफा के भीतर मौजूद है जलकुंड
चंडाक में मिली अद्भुत गुफा
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक चंडाक में 200 मीटर लंबी गुफा का पता चला है। गुफा के भीतर शिलाओं में शिवलिंग, अष्टकमल, गणेश, शंख समेत तमाम प्रकार की आकृतियां बनी हुई हैं। इसके भीतर स्थित जलकुंड आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गुफा को देखने के लिए भारी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।
चंडाक स्थित पशुपतिनाथ मंदिर से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर मिली यह गुफा काफी प्राचीन मानी जा रही है। क्षेत्र के बाशिंदों ने बताया कि कुछ साल पहले तक इस स्थान पर एक मुहाना था जो कुछ समय बाद झाड़ियों और घास से दब गया। एक दिन बात-बात में उस मुहाने की चर्चा छिड़ने पर लोगों ने मुहाने को ढूंढने और उसके भीतर जाने का निर्णय लिया। वर्ष 2010 में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लोगों ने मुहाने की सफाई की। त्रिलोक सिंह बताते हैं कि अंदर प्रवेश करते ही वे आश्चर्य में पड़ गए। भीतर एक कुंड में काफी पानी जमा था। गुफा की छत से पानी टपक रहा था। देवी-देवताओं की मूर्तियों से पटी गुफा में पूजा-अर्चना की गई है।उन्होंने गुफा को अद्भुत बताते हुए कहा कि गुफा के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Source-http://earchive.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20101026a_001115006&ileft=586&itop=396&zoomRatio=269&AN=20101026a_001115006



Navigation

[0] Message Index

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version