Tourism in Uttarakhand > Tourism Places Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित जानकारी

Kalyan Sundar-Shiv Cave Kanda (Bageshwar) UK कल्याण सुन्दर शिव गुफा कांडा

(1/5) > >>

विनोद सिंह गढ़िया:
[justify]दोस्तों,
मैं आज आपको उत्तराखण्ड के बागेश्वर जनपद स्थित कांडा के पंगचौड़ा गांव में खोजे गये कल्याण सुन्दर शिव गुफा की जानकारी दे रहा हूँ, जिसकी खोज 4 अप्रैल 2011 को यहाँ के ग्रामीणों  और यहीं के निवासी श्री अर्जुन सिंह माजिला प्रधान सेवक महाकाली मंदिर कांडा द्वारा की गयी थी।

यह गुफा कांडा (बागेश्वर) बाजार से लगभग ढाई किलोमीटर दूर पंगचौड़ा गांव के जोगाबाड़ी-धराड़ी नामक स्थान पर है। मोटर मार्ग से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर इस गुफा तक पहुंचा जाता है। श्री माजिला बताते हैं कि पिथौरागढ़ स्थित पाताल भुवेनेश्वर की भांति ही इस गुफा में अनेकों आकृतियां उभरी हुई हैं। गुफा के भीतर झरना, सरोवर व अन्य आकृतियां हैं। जिससे प्रतीत होता है कि गुफा पौराणिक काल की है। गुफा के भीतर एक फीट ऊंचा शिवलिंग विद्यमान है जिसे एक 22 मुखी नाग छत्र प्रदान कर रहा है। अन्दर ही एक दर्शनीय पानी का झरना है जो यहीं एक विशाल  कुंड में समा रहा है। इस गुफा को देखने के लिए अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, हालैंड, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों के शोधकर्ताओं का दल आ चुका है। क्षेत्रीय लोग भी इस अविदित स्थल को पाताल भुवनेश्वर की तर्ज पर धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं।


प्रस्तुत हैं आपके लिए श्री माजिला जी द्वारा प्रेषित कुछ तस्वारें।

धन्यवाद

विनोद सिंह गड़िया [/justify]

अधिक जानकारी के लिए कृपया इस मोबाइल या ई-मेल पर सम्पर्क करें -

Mobile No (Mr. Arjun Singh Majila) - +91-9411348938

E-Mail : temple.arjunsingh@gmail.com

विनोद सिंह गढ़िया:

विनोद सिंह गढ़िया:

विनोद सिंह गढ़िया:

विनोद सिंह गढ़िया:

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version