Tourism in Uttarakhand > Tourism Places Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित जानकारी

Kausani,Uttarakhand- Switzerland of India, कौसानी भारत का स्विट्जर्लैंड

(1/26) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
Dosto,

Kausani is a famous Hill Station of India. This place comes in District Bageshwar of Uttarakhand.



It is located 53 km North of Almora. The altitude of this place is about 1890 mts. This place offers a 350 km view of the Himalayan peaks like Trisul, Nanda Devi and Panchchuli.   There are very few places in the Himalayas which can compare with the   beauty of Kausani - a picturesque hill station famous for its scenic   splendor and its spectacular 300 km-wide panoramic view of the   Himalayas. Kausani lies on the atop the ridge amidst dense Pine trees   overlooking Someshwar valley on one side and Garur and Baijnath Katyuri valley on the other on Almora-Bageshwar-Didihat Highway.



There is special attraction 'Anashakti Ashram'. This  is a quiet and revered place where Mahatma Gandhi spent his some days and wrote his commentary of Anashkti Yog. Pant Museum is another place of importance, this is the place where the famous poet of Hindi literature, Sumitranandan Pant was born. This place is preserved in its original ancestral form and served as a reference library on him.


We will provide some exclusive pictures of Kausani here with other details.


Regards,


M S Mehta


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

कौसानी

उत्तराखंड राज्‍य के अल्‍मोड़ा जिले से 53 किमी. उत्तर में स्थित है कौसानी, भारत का खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्‍थल। यह बागेश्वर जिला में आता है। हिमालय  की खूबसूरती के दर्शन कराता कौसानी पिंगनाथ चोटी पर बसा है। यहां से बर्फ से ढ़के नंदा देवी पर्वत की चोटी का नजारा बडा भव्‍य दिखाई देता हैं। कोसी और गोमती नदियों के बीच बसा कौसानी भारत का स्विट्जरलैंड कहलाता है। यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, खेल और धार्मिक स्‍थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

प्रमुख पर्यटन स्थल

अनासक्त‍ि आश्रम

इसे गांधी आश्रम भी कहा जाता है। इस आश्रम का निमार्ण महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजली देने के उद्देश्‍य से किया गया था। कौसानी की सुंदरता और शांति ने गांधी जी को बहुत प्रभावित किया था। यहीं पर उन्‍होंने अनासक्ति योग नामक लेख लिखा था। इस आश्रम में एक अध्‍ययन कक्ष और पुस्‍तकालय, प्रार्थना कक्ष (यहां गांधी जी के जीवन से संबंधित चित्र लगे हैं) और किताबों की एक छोटी दुकान है। यहां रहने वालों को यहां होने वाली प्रार्थना सभाओं में भाग लेना होता है। यह पर्यटक लॉज नहीं है। इस आश्रम से बर्फ से ढके हिमालय को देखा जा सकता है। यहां से चौखंबा, नीलकंठ, नंदा घुंटी, त्रिशूल, नंदा देवी, नंदा खाट, नंदा कोट और पंचचुली शिखर दिखाई देते हैं। प्रार्थना का समय: सुबह 5 बजे और शाम 6 बजे (गर्मियों में शाम 7 बजे)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

View of Himalaya from Kausani.



लक्ष्‍मी आश्रम  यह आश्रम सरला आश्रम के नाम से भी प्रसिद्ध है। सरलाबेन ने 1964 में इस   आश्रम की स्‍थापना की थी। सरलाबेल का असली नाम कैथरीन हिलमेन था और बाद में   वे गांधी जी की अनुयायी बन गई थी। यहां करीब 70 अनाथ और गरीब लड़कियां   रहती है और पढ़ती हैं। ये लड़कियां पढ़ने के साथ-साथ स‍ब्‍जी उगाना, जानवर   पालना, खाना बनाना और अन्‍य काम भी सीखती हैं। यहां एक वर्कशॉप है जहां ये   लड़कियां स्‍वेटर, दस्‍ताने, बैग और छोटी चटाइयां आदि बनाती हैं।

पंत संग्रहालय  हिन्‍दी के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्‍म कौसानी में हुआ था।   बस स्‍टैंड से थोड़ी दूरी पर उन्‍हीं को समर्पित पंत संग्रहालय स्थित है।   जिस घर में उन्‍होंने अपना बचपन गुजारा था, उसी घर को संग्रहालय में बदल   दिया गया है। यहां उनके दैनिक जीवन से संबंधित वस्‍तुएं, कविताओं का   संग्रह, पत्र, पुरस्‍कार आदि‍ को रखा गया है। समय: सुबह 10.30 बजे से शाम   4.30 तक, सोमवार को बंद
Source :

http://hi.wikipedia.org

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
कौसानी चाय बागान  बढि़या किस्‍म की गिरियाज उत्तरांचल चाय 208 हेक्‍टेयर में फैले चाय   बागानों में उगाई जाती है। ये चाय बागान कौसानी के पास ही स्थित हैं। यहां   बागानों में घूमकर और चाय फैक्‍टरी में जाकर चाय उत्‍पादन के बारे में   जानकारी प्राप्‍त की जा सकती है। यहां आने वाले पर्यटक यहां से चाय खरीदना   नहीं भूलते। यहां की चाय का जर्मनी, ऑस्‍ट्रेलिया, कोरिया और अमेरिका में   निर्यात किया जाता है।निकटवर्ती स्थल
कोट ब्रह्मरी  तेहलीहाट (21 किमी) तेहलीहाट का कोट ब्रह्मरी मंदिर देवी दुर्गा के   भ्रमर अवतार को समर्पित है जो उन्‍होंने अरुण नामक दैत्‍य के वध के लिए   लिया था। पर्वत पर विराजमान देवी का मुख्‍ा उत्तर की ओर है। अगस्‍त में   यहां मेला लगता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में भक्‍तों की भारी   भीड़ होती है


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
बागेश्‍वर  (42 किमी) बागेश्‍वर गोमती और सरयु नदी के संगम पर स्थित है। इस मंदिर   का परिसर आकर्षण का मुख्‍य केंद्र है। इसका निर्माण 1602 में लक्ष्‍मी चंद   ने कराया था। मंदिर में स्‍थापित मूर्तियां 7वीं शताब्‍दी से लेकर 16वीं   शताब्‍दी के मध्‍य की हैं। जनवरी में मकर संक्रांति के आस पास लगने वाले   उत्तरायणी मेले में बड़ी संख्‍या में लोग यहां आते हैं। बागेश्‍वर से कुछ   ही दूरी पर नीलेश्‍वर और भीलेश्‍वर की पहाडि़यों पर चंडिका मंदिर और शिव   मंदिर भी हैं।

उत्पाद  यहां आने वाले पर्यटक चाय फैक्‍टरी के बाहर बने आनंद एंड संस स्‍टोर से   उत्तरांचल चाय ले जाना नहीं भूलते। इसके अलावा यहां का अचार, औषधियां,   चोलाई, लाल चावल, शर्बत, जैम और शहद भी मशहूर है। यदि आप कुंमाउनी खाने का   स्‍वाद अपने साथ ले जाना चाहते है तो मुख्‍य चौराहे के पास बनी दुकानों से   मडुए का आटा और गौहत की दाल अपने साथ ले जा सकते हैं। कौसानी वुलन हाउस में   हाथ से बनी गर्म टोपियां और कमीजें मिल जाएंगी। जबकि अनासक्ति आश्रम के   पास बने कुमाऊं शॉल एंपोरियम में हाथ से बने खूबसूरत शॉल मिलते हैं।



Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version