Uttarakhand Updates > Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

Breaking News - तेज़ ख़बर

<< < (2/10) > >>

Devbhoomi,Uttarakhand:
                     4:15 नहीं 11 बजे फरार हुए कैदी!ये है उत्तराखंड की पुलिस

कैदी फरारी प्रकरण में जेल प्रशासन के दावों की पोल 24 घंटे में ही खुलती नजर आ रही है। प्रारंभिक पड़ताल में जो तथ्य पुलिस को मिले वो चौंकाने वाले हैं। ऐसे में जेल प्रशासन की कहानी कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को जेल परिसर स्थित (जेल की मेन बाउंड्री से बाहर) में भंडारा था। यहां काम करने के लिए सुबह 7:45 बजे 13 कैदियों को बाहर निकाला गया था।
 इसके बाद 10:45 बजे इन सभी को अंदर कर दिया गया। इसके बाद 11 बजे पांच कैदी फिर बाहर निकाले गए। जब दोपहर तीन बजे ये कैदी भीतर आए तो संख्या महज तीन थी। पुलिस की मानें तो दो कैदी रवि और सलीम भंडारे में काम करने के बहाने बाहर आए और मंदिर के पास की दीवार फांदकर भाग गए। चूंकि, यह दीवार सिर्फ पांच-छह फीट की है और पीछे सूखी नदी है। जिसका लाभ उठाकर वे भाग निकले।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जेल के मेन गेट पर 11 और पांच कैदियों को दो वक्त पर बाहर निकालने का जिक्र तो है, लेकिन उनके नाम दर्ज नहीं हैं। कैदियों के नाम दर्ज न होना मिलीभगत का इशारा कर रहा है। बहरहाल, अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सुबह 11 बजे के बाद जेल अफसरों ने फोन के जरिए किन नंबरों पर संपर्क किया। उनकी मोबाइल लोकेशन कहां-कहां रही। बुधवार को ईद की छुट्टी की वजह से न तो कॉल डिटेल मिल पाई न ही लोकेशन।
दस घंटे बाद पहुंचे आइजी जेल


कैदी सुबह 11 बजे फरार हो गए और आइजी जेल भाष्करानंद जोशी दस घंटे के बाद जेल पहुंचे। उनसे पूर्व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे। ऐसे में जेल अधिकारी घटना की संवेदनशीलता पर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_8140450.html



सब साले मिले हुए हैं पुलिस भी और कैदी भी पुलिस ही चोर और चोर ही पुलिस

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
15 killed as bus falls into river in Uttarakhand

Dehradun, Sep 4 (PTI) At least 15 people were killed and eight were missing when a bus today fell into a swollen Tons river in the hilly Tyuni Market area near here.District Magistrate Dehra Dun Sachin Kurve said 15 bodies have been recovered and 12 injured people have been rushed to nearby hospitals.   The bus was on its way from Katiyal area to Dehradun when it fell into the river as the driver was negotiating a sharp turn.Senior police and administrative officials are supervising rescue operation."As of now, the bus has not been located," Kurve said.Tons is a tributary of Yamuna river and Tyuni Market is located in the hilly Chakrata area in Dehradun district.     A search is on to find out the eight missing persons."As of now we believe there are still 8 persons who are missing in the accident," Kurve said

http://ibnlive.in.com/generalnewsfeed/news/15-killed-as-bus-falls-into-river-in-uttarakhand/811447.html

Devbhoomi,Uttarakhand:
उत्तराखड: बस नदी में गिरी, 15 की मौत


 

  देहरादून। उत्तराखड के देहरादून के पास स्थित पर्वतीय त्यूनी बाजार क्षेत्र में आज एक बस के टोंस नदी में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लापता हैं।
 देहरादून के जिलाधिकारी सचिन कुर्वे ने बताया कि 15 शव निकाल लिए गए हैं जबकि 12 घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 यह दुर्घटना उस समय हुई जब कतियाल क्षेत्र से देहरादून जा रही बस के चालक ने एक तीव्र मोड़ पर वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया।
 पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी राहत एवं अभियान की निगरानी कर रहे हैं। कुर्वे ने कहा कि अभी तक बस का पता नहीं चल पाया है।
 टोंस यमुना की सहायक नदी है तथा त्यूनी बाजार देहरादून जिले के पहाड़ी चकराता क्षेत्र में स्थित है। आठ लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।



http://in.jagran.yahoo.com/news/national/mishap/15-killed-bus-falls-river-Uttarakhand_5_23_8156277.html

Anil Arya / अनिल आर्य:
बहुत दुःख भरा समाचार है :( :o

Devbhoomi,Uttarakhand:
            बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

मंगलवार को मुख्यमंत्री की हवाई यात्रा काफी परेशानियों से भरी रही। पौड़ी जिले के चौरा पहुंचे मुख्यमंत्री के हेलीकाफ्टर ने सुबह रिस्ती के लिए उड़ान भरी, लेकिन घने कोहरे के कारण हेलीकाफ्टर दो घाटियों के बीच फंस गया। इमरजेंसी सायरन बजने के बाद पायलट ने हेलीकाफ्टर वापस मोड़कर रासी स्टेडियम में उतारा। उधर, देवप्रयाग में भी 132 केवी विद्युत लाइन के कारण मुख्यमंत्री का हेलीकाफ्टर की लैंडिंग नहीं हो पाई।

 मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री थलीसैण ब्लॉक में हुए मैक्स हादसे के घायलों का हालचाल जानने पौड़ी के लिए रवाना हुए। हेलीकाफ्टर ने सुबह पहले तिरपालीसैण के पास चौरा में लैंडिंग की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रिस्ती की ओर उड़ान भरी, लेकिन हेलीकाफ्टर घने कोहरे में दो घाटियों के बीच फंस गया। हेलीकाफ्टर के इमरजेंसी सायरन बजने लगे। जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकाफ्टर वापस मोड़ा और फिर पौड़ी के रासी स्टेडियम में लैंडिंग की। मुख्यमंत्री डा. निशंक ने कहा कि भगवान की कृपा से वे आज बाल-बाल बच गये। पायलट ने सूझबूझ से हेलीकाप्टर सुरक्षित बचाया।



उधर, मुख्यमंत्री का देवप्रयाग में हुए सड़क हादसे के घटनास्थल पर पहुंचने का भी कार्यक्रम तय था। जिसके लिए राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के खेल मैदान में हेलीकाफ्टर की लैंडिंग होनी थी। सीएम के आने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी राधिका झा, एसपी राजीव स्वरूप समेत तमाम प्रशासनिक अमला महाविद्यालय मैदान पर तैनात हो गया। साथ ही, स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ मैदान में जमा हो गई। मुख्यमंत्री का हेलीकाफ्टर महाविद्यालय के ऊपर काफी देर तक मंडराता रहा, लेकिन लैंडिंग नहीं हो पाई।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_8168168.html

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version