Uttarakhand Updates > Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

Char Dham Yatra 2011 details-from 06 May 2011 - चार धाम यात्रा २०११

<< < (2/5) > >>

Anil Arya / अनिल आर्य:

Anil Arya / अनिल आर्य:

--- Quote from: Anil Arya on May 06, 2011, 08:32:31 PM ---

--- End quote ---
विधि-विधान के साथ अक्षय तृतीया पर खुले कपाट, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुआें ने की पूजा-अर्चना http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20110507a_001180005&ileft=3&itop=504&zoomRatio=932&AN=20110507a_001180005

Devbhoomi,Uttarakhand:
गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले



  उत्तरकाशी, जागरण कार्यालय : अक्षय तृतीया के पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच हजारों श्रद्धालु इस पावन पल के गवाह बने। इससे पूर्व पारंपरिक वाद्य यंत्रों  के साथ सुबह भैरोंघाटी से गंगा की डोली गंगोत्री तथा खरसाली गांव से यमुना की डोली यमुनोत्री पहुंची। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। आगामी छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे।


शुक्रवार सुबह दस बजे भैरोंघाटी से  ढोल दमाऊ व महार रेजीमेंट के बैंड की धुनों के बीच तीर्थ पुरोहित एवं श्रद्धालुओं का हुजूम मां गंगा की डोली के साथ 10 गंगोत्री धाम पहुंचे। गंगा की भोगमूर्ति मंदिर में स्थापित करने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने गंगा सहस्त्र नाम पाठ किया और अपह्रान 12 बजकर 55 मिनट मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं लिए खोल दिए गए। इसी के साथ करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं ने मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन कर मनौतियां मांगी।


 इस मौके पर गंगोत्री विधायक एवं संसदीय सचिव गोपाल सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, डीएफओ डा.आईपी सिंह, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव सेमवाल,सचिव दीपक सेमवाल आदि मौजूद थे।
 source dainik jgaran

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
 उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू               ND
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुक्रवार से शुरू होने के साथ-साथ यहां तीर्थयात्रियों की चहल-पहल शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया के अवसर पर लाखों तीर्थयात्रियों ने हरिद्वार में गंगा स्नान करके दान-पुण्य किया।

सैकड़ों श्रद्धालु हरिद्वार एवं ऋषिकेश से वाहनों में सवार होकर बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगौत्री और यमुनौत्री के दर्शनों हेतु रवाना हुए। जगह-जगह सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस, सुरक्षाबलों तथा घोड़ा पुलिस, तैराक पुलिस को तैनात किया गया है। सचल चिकित्सा एवं स्थायी चिकित्सा केंद्रों को भी सभी सुविधाओं से लैस कर दिया गया है।

चारोंधाम दुर्गम पहा़ड़ी क्षेत्रों में स्थित होने के कारण भारी वाहनों का रात में संचालन प्रतिबंधित रखा गया है। चारधाम विकास परिषद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भी श्रद्धालुओं की मुफ्त आवास एवं भोजन व्यवस्था के लिए वहां रेन बसेरों एवं भंडारों की व्यवस्था की है।    (www.webduniya.com) 

Devbhoomi,Uttarakhand:
यमुनोत्री मंदिर जाने के लिए सुविधाएं कम, परेशानी ज्यादा
========================================


पिछले यात्रा सीजन में वर्षात के दौरान क्षतिग्रस्त यमुनोत्री मंदिर परिसर को जोड़ने वाला एप्रोच मार्ग आज तक भी नहीं बन पाया है। इसके चलते यात्रियों को काफी संकरी मार्ग से भारी परेशानी झेलकर मंदिर परिसर तक पहुंचना पड़ रहा है।

यमुनोत्री धाम परिसर तक जाने वाला एप्रोच मार्ग बीते यात्रा सीजन के दौरान भारी बारिश के चलते यमुना के बहाव से बह गया था। मार्ग बनाने के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन एक साल बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई और आज भी यह रास्ता नहीं बन पाया है। जिलाधिकारी डॉ.हेमलता ढ़ौंडियाल ने सिंचाई विभाग बड़कोट को धाम के कपाट खुलने तक इस एप्रोच मार्ग को तैयार करने का जिम्मा दिया था, लेकिन धाम के कपाट खुलने के दो-तीन दिन पहले ही यहां सिंचाई विभाग ने काम शुरू किया।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव खिलानंद उनियाल, रमण प्रसाद उनियाल, रतनमणी उनियाल, पवन उनियाल आदि का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी सिंचाई विभाग ने एप्रोच मार्ग के लिए दीवार देने का कार्य समय से शुरू नहीं किया। इस संदर्भ में सिंचाई विभाग के जेई एसके गौतम का कहना है कि नौ लाख में तीस मीटर दीवार और 20 वायरक्रेट बनने हैं, ठेकेदार को समय पर कार्य दिया गया है, जबकि एप्रोच मार्ग के लिए उन्होंने कहा कि वह उनके पास नहीं है।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7690710.html

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version