Uttarakhand Updates > Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

First South Asian Winter Game 2011 Auli Uttarakhand 7 to 17 Jan 11

<< < (2/3) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

Indeed. This is a great news
======================

औली को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचानJ

जोशीमठ, निज प्रतिनिधि: प्रदेश के पर्यटन मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सैफ गेम्स होने से औली को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र के रूप में पहचान मिल गई है। उन्होंने कहा कि औली के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी।

औली में राष्ट्रीय स्कीइंग ओपन चैंपियनशिप का शुभरम्भ करते हुए पर्यटन मंत्री ने श्री कौशिक ने कहा कि औली को सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं अपितु दुनिया में लोग साहसिक खेलों के तीर्थ के रूप में जानते हैं। उत्तराखंड में पर्यटन अधिकारियों की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए लोक सेवा आयोग से रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिये अनुमति मांगी गई है। प्रदेश में कार्यरत सभी साहसिक खेल अधिकारियों को जल्द ही स्थाई नियुक्ति दी जायेगी। औली में सैफ खेलों के आयोजन के लिए तैयार की गई स्कीइंग स्लोप को विश्व की सबसे बेहतरीन स्लोप बताते हुए श्री कौशिक ने कहा कि आगे भी औली में अंतरराष्ट्रीय आयोजन हों इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। इस मौके पर विधायक केदार सिंह फोनिया ने कहा कि औली को वर्षो से विकास का सपना जो उन्होंने देखा था वो अब जाकर पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि औली उनकी कर्मभूमि रही है इसलिये राज्य सरकार को औली के विकास को प्राथमिकता देने की वकालत आजीवन करते रहेंगे।

प्रमुख सचिव पर्यटन राकेश शर्मा ने कहा कि बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद भी यहां पर्यटक व यात्री आते रहें इसके लिए औली, रुड़की हरिद्वार समेत अन्य स्थानों पर पर्यटन विभाग दीर्घकालीन योजना बना रहा है।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7145443.html

विनोद सिंह गढ़िया:

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

निश्चित रूप से यह गर्व की बात है की उत्तराखंड राज्य बनाने के बाद पहली बार इतना बड़ा खेल का आयोजन हो रहा है!

इस खेल के जरिये से राज्य को एक नयी पहचान मिलेगी और राज्य के पर्यटन को भी बढावा मिलेगा !

विनोद सिंह गढ़िया:
प्रथम एशियाई शीतकालीन खेल २०११ (सैफ गेम्स) के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होगी। उत्तराखंड का औली स्कीइंग केंद्र अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर छा जाएगा। जिससे उत्तराखंड के पर्यटन को बढावा मिलेगा, इससे रोजगार के अवसर तो प्राप्त होंगे ही पर्यटकों को स्नो स्कूटर से औली की सैर करने का अवसर भी मिलेगा। मुझे विश्वास है कि इन खेलों का उत्तराखंड में सफल आयोजन होगा।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

हिमाचल के स्कीयर्स ने लहराया परचमJan 10, 07:06 pmबताएं

औली, निज प्रतिनिधि: औली में आयोजित नेशनल ओपन स्कीइंग चैम्पियनशिप की आयोजित प्रतियोगिता एल्पाइन स्कीइंग सलालम पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं हिमाचल प्रदेश के हीरा लाल ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

औली में नेशनल ओपन स्कीइंग चैम्पियनशिप का आयोजन 7 जनवरी से 9 जनवरी तक किया गया था, जिसका समापन गत रविवार को राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा ने किया था। चैम्पियनशिप के समापन अवसर पर मौसम की खराबी के कारण एल्पाइन स्कीइंग सलालम पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जा सकी थी, जिसका आयोजन सोमवार की सुबह 10 बजे किया गया। प्रतियोगतिा में हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के अलावा भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, लेकिन औली की ढलानों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए (हिमाचल प्रदेश) के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया। प्रतियोगिता में हीरा ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने प्रथम, आशुतोष ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने द्वितीय व रुद्र ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणामों की घोषणा होत ही हिमाचल प्रदेश के खिलाडियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विजेता खिलाड़ियों को एक सादा समारोह आयोजित कर पुरस्कार की राशि व मेडल प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता का समापन होते ही औली में नेशनल ओपन स्कीइंग चैम्पियनशिप का समापन हो गया।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7159873.html

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version