Uttarakhand Updates > Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

Panchayat Elections In Uttarakhand - उत्तराखंड मे पंचायत चुनाव

<< < (14/14)

Rajen:
उप प्रधानों का चुनाव 27 को   Dec 22, 02:06 am

अल्मोड़ा: जिले के उपप्रधानों के चुनाव के लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया है। चुनाव 27 दिसंबर को होगा। निर्वाचन की सारी कार्रवाई एक ही दिन में निपटेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा डीएम निधिमणि त्रिपाठी ने बताया कि 27 दिसंबर को उप प्रधानों के चुनाव को नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री सुबह से होगी। इसके बाद सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12 से 12.30 बजे तक नाम वापसी होगी। श्रीमती त्रिपाठी के अनुसार चुनाव चिह्न का आवंटन एक बजे तक किया जाएगा। 1.30 से 3.30 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी 11 विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के माध्यम से उप प्रधान के निर्वाचन के लिए बैठक आहूत कर चुनाव को संपन्न कराएं। उप प्रधानों का निर्वाचन कार्य ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगा। उप प्रधानों के निर्वाचन में ग्राम प्रधान को मत देने का अधिकार नहीं होगा।

Devbhoomi,Uttarakhand:
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की पहल सराहनीय: विजया

गोपेश्वर(चमोली)। जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत ने कहा कि आजीविका बढ़ाने में महिलाओं को पहल सराहनीय है। गांव-गांव में स्थापित समूहों से ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी में बढ़ोत्तरी के साथ महिलाओं का जीवन स्तर भी अच्छा हुआ है।

हिमालयी आजीविका सुधार परियोजना की जिला स्तरीय समन्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी उत्पादन, डेरी, सोयाबीन प्रोसेसिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय है। बैठक में आजीविका प्रबन्धक अशोक कुमार चतुर्वेदी ने आजीविका द्वारा अब तक की गई गतिविधियों जैसे जनपद के घाट, दशोली, देवाल, नारायणबगड़ विकासखंड के के 151 गांवों में 759 समूहों का गठन किये जाने व 6798 सदस्यों को परियोजना से जोड़े जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि महिलाओं की क्षमता विकास, महिला श्रम न्यूनीकरण गतिविधियां क्रायलर पालन, सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित सदस्यों एवं डीएलसीएमसी, बीएलसीएमसी व वीएलसीसी आदि का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इसके उपरांत जिला प्रबन्धक विनीता नेगी ने उपासक की गतिविधियों पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, आजीविका के सलाहकार दिलीप चन्द्र आर्य, रेखीय विभागों के अधिकारी, सहयोगी संस्थाओं के मुख्यकार्याधिकारी, फैडरेशन के अध्यक्ष, परियोजना प्रबन्धक, जिला प्रबन्धक, सहायक प्रबन्धक उपासक और विकासखंड समन्वयकों ने प्रतिभाग किया।

Uttarakhandi-Highlander/मी उत्तराखंडी छियो:

I think no... .. 

Navigation

[0] Message Index

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version