Author Topic: Askot-Aarakot Yatra 2014 -अस्कोट -आराकोट पदयात्रा 2014  (Read 11279 times)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
AAA: Update from 5th June:

बागेश्वर।

कर्मी गांव अस्कोट-आराकोट अभियान का मुख्य पड़ाव रहा है। इस बार भी गांव में अभियान दल के साथ पर्यावरण दिवस मनाया गया। क्षेत्र में आधी-अधूरी विकास योजनाओं पर चिंता जताई गई।
1983 में भूस्खलन से बर्बाद यह गांव खेती और प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। अस्कोट-आराकोट यात्रा के तहत 1994 और 2004 में भी गांव में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस बार बुधवार शाम ग्रामीणों के साथ और बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय जीआईसी में पर्यावरण पर चर्चा हुई। पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक ने कहा कि 1983 में भूस्खलन के बाद कर्मी गांव के अस्तित्व पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन यहां के मेहनतश लोगों ने प्राकृतिक विषमताओं के साथ संघर्ष किया। गांव वालों के संघर्ष से ही आज यहां स्कूल, अस्पताल, सड़क और अन्य चीजें हैं, लेकिन अस्पताल में डाक्टर नहीं हैं, और इंटर कालेज में शिक्षकों की कमी है। आज भी भूस्खलन रोकने के उपाय नहीं हुए हैं। सड़क का मलबा बस्ती में आता है।
खेती और बागवानी विकास की संभावनाओं को नजर अंदाज किया गया है। प्रो. पाठक ने मल्ला दानपुर को सैन्य बाहुल्य बताते हुए कर्मी गांव में सैनिक स्कूल खोलने जरूरत बताई। सभी लोगों ने गांव के संतुलित और वैज्ञानिक विकास पर जोर दिया। ग्रामीणों से बेहतरी के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरीश चंद्र उपाध्याय, कमल विष्ट, वीरेंद्र पाल, हिमांशु पाठक किसन राणा, डा देवेंद्र पाल, जयराम,कमल जोशी, वीरेंद्र कैंथोला,हरीश पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।

अपनत्व और पहाड़ीपन का अहसास

बागेश्वर। अस्कोट-आराकोट अभियान दल धारचूला, बलुवाकोट, अस्कोट, नामिक, लाहुर होते हुए बुधवार शाम पांच बजे कर्मी गांव में पहुंचा। प्रो. शेखर पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार को बदियाकोट में विश्राम के बाद दल गढ़वाल की तरफ बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों का अपनत्व और पहाड़ीपन का अहसास मिल रहा है। जो शहरों से एकदम अलग है। हर क्षेत्र के लोग कुछ दूरी तक यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20140606a_009114014&ileft=110&itop=500&zoomRatio=182&AN=20140606a_009114014

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Askot Arakot Abhiyan
14 hours ago
दोस्तो, अस्कोट आराकोट अभियान २०१४ का कल का दिन महत्वपूर्ण इस लिए है, क्यूँकि , कुंवारी पास का कठिन, चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर करना है। अभियान दल मेँ, साठ से अधिक ऊम्र के दो युवक आदरणीय शेखर पाठक जी और हमारे प्रिय प्रकाश उपाध्याय, बिना रुकावट , बिना थकावट के २५ मई २०१४ से लगातार चलते जा रहे हैं। कन्नड़ भाई अखिल जयराम भी उनके कदम से कदममिलाते हुए, गीत गाते हुए, जैविक बीज एकत्र करते हुए चले आ रहे हैं।

कुँवारी खाल लगभग चौदह हज़ार पांच सौ फीट का हाई अलटीटुड दर्रा है। अडतीस किलोमीटर की लम्बी यात्रा एक ही दिन मैं पूरी करना होती है। कुलमिलाकर, १९ यात्री कुंवारी पास करेँगे। और भी अनेक यात्री, जैसे देवेन्द्र कैन्थोला, भूपेन सिंह, राजेश सुन्द्रियाल , भुबनेश्वर प्रसाद भी प्रारम्भ से यात्रा मई जुड़े हैं, मगर एक आध दिन के लिये अपने अपने कार्य हुए सतत अभियानरत हैं। किशन राणा , हरीश पाठक , वीरेंदर पाल, , प्रो . उमा भट्ट, सुश्री भगवती और अन्य भी कल की कठिन चुनौती तैयार है। टेन्ट, दवा और किसी प्रकार की इमर्जेन्सी हेतु, जय मित्र बिष्ट , उनके तीन अन्य साथी सबसे पीछे रहेंगे। इन सबकी जीवटता को सलाम और कल की मुस्किल यात्रा के लिए शुभकामनाएं।

सप्ताहांत तक यात्रा जैसे ही जोशीमठ पहुंचेगी, नए यात्री बेसब्री से अभियान मे जुड़ने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Askot Arakot Abhiyan
 
Day Wise Journey: 25th May (Morning) : Introductory Meeting at Narayan Ashram. All the yatris are listening and some have given suggestions.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Askot Arakot Abhiyan
June 10
Update 10th June (Day) : Team reached Aala as per schedule. Aala was supposed to be stop for the day but team decided to move on towards Ramni, where members would do the night stay.

There is a second team following main group which consists of Jai Mitra Bisht (Almora), Mahendra Singh Miral, Subodh Chandola (2013 everester) and Gokul Singh Sahi (footballer).

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0


Askot Arakot Abhiyan 

Day Wise Journey: 25th May (Morning) : Participants starting the journey and chanting slogans... "अस्कोट अराकोट अभियान, जारी रहेगा, जारी रहेगा"... "अपने लोगों को तुम जानो, अपने लोगों को पहचानो"

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Askot Arakot Abhiyan
June 11
दोस्तो, अस्कोट आराकोट अभियान २०१४ का कल का दिन महत्वपूर्ण इस लिए है, क्यूँकि , कुंवारी पास का कठिन, चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर करना है। अभियान दल मेँ, साठ से अधिक ऊम्र के दो युवक आदरणीय शेखर पाठक जी और हमारे प्रिय प्रकाश उपाध्याय, बिना रुकावट , बिना थकावट के २५ मई २०१४ से लगातार चलते जा रहे हैं। कन्नड़ भाई अखिल जयराम भी उनके कदम से कदममिलाते हुए, गीत गाते हुए, जैविक बीज एकत्र करते हुए चले आ रहे हैं।

कुँवारी खाल लगभग चौदह हज़ार पांच सौ फीट का हाई अलटीटुड दर्रा है। अडतीस किलोमीटर की लम्बी यात्रा एक ही दिन मैं पूरी करना होती है। कुलमिलाकर, १९ यात्री कुंवारी पास करेँगे। और भी अनेक यात्री, जैसे देवेन्द्र कैन्थोला, भूपेन सिंह, राजेश सुन्द्रियाल , भुबनेश्वर प्रसाद भी प्रारम्भ से यात्रा मई जुड़े हैं, मगर एक आध दिन के लिये अपने अपने कार्य हुए सतत अभियानरत हैं। किशन राणा , हरीश पाठक , वीरेंदर पाल, , प्रो . उमा भट्ट, सुश्री भगवती और अन्य भी कल की कठिन चुनौती तैयार है। टेन्ट, दवा और किसी प्रकार की इमर्जेन्सी हेतु, जय मित्र बिष्ट , उनके तीन अन्य साथी सबसे पीछे रहेंगे। इन सबकी जीवटता को सलाम और कल की मुस्किल यात्रा के लिए शुभकामनाएं।

सप्ताहांत तक यात्रा जैसे ही जोशीमठ पहुंचेगी, नए यात्री बेसब्री से अभियान मे जुड़ने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Askot Arakot Abhiyan
 
अभी अभियान दल के लोग बूढ़ा केदार पहुंच चुके हैं और गीत गाते हुए सभा में आने के लिये लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। कल पूरा दल एक खरक में रहा, ठंड काफी थी, सामान भी भीग गया था। आग तापने को लकड़ियाँ मिल गयी, खरक वालों ने रोटी व दाल का इंतजाम भी कर दिया। किसी दूसरे खरक से कुछ दूध व दही भी खरीद लिया गया। कुल मिलाकर परेशानियों के बीच, थके हुए यात्री चैन से सो गये। आज ख्वाड़ा पहुँचे, वहाँ भोजन की व्यवस्था हो गयी। एक छोटी सी सभा भी हुई, अधिकतर लोग रुपाई के लिये खेतों में गये हुए थे। अभी बूढा केदार पहुंचे हैं आज रात्रि विश्राम यहीं होगा। कल बाल गंगा नदी के किनारे किनारे आगे की यात्रा चलेगी...उत्तरकाशी की ओर्।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Askot Arakot Abhiyan
June 18

जून 2004, तुंगनाथ मन्दिर के सामने, शेखर पाठक , नीरज पंत , निरंजन सुयाल और रूप सिंह धामी, पांगू-अस्कोट से आराकोट तक लगातार चलने वाले चार यात्री दिखते हैं, जबकि पाँचवे ,अँगरेज़ बाबा Dan Jantzen कैमरा के पीछे हैं। आज दस साल बाद, हमारी यात्रा चोपता / तुंगनाथ में फिर से पहुंची है। —

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Askot Arakot Abhiyan

June 20

Many people are asking the whereabouts of Angrezi Baba, our very own Dan Jantzen, who is the "सतत यात्री" (Who did 45 days yatra) in 2004. He is currently in Nepal and may join yatra next week. In the mean while lets see his 2004 photo. In photo we have Dan, Rupin, Raghuvir Chand and another सतत यात्री of 2004.


 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22