Yet another martyre from Uttarakhand soil who sacrified his life for Mohter land. Fauji Nare fanyal.
===========================================
फौजी नरेश की अंत्येष्टि में उमड़ा जन सैलाबJul 18, 10:29 pm
लोहाघाट (चंपावत)। बिशुंग क्षेत्र के ढ़ेरनाथ निवासी युवा फौजी नरेश फत्र्याल का शव यहां पहुंचने के बाद गमगीन वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया। सुप्तेश्वर शमशान घाट में हुए अंतिम संस्कार में सैंकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। नरेश का शव शुक्रवार की रात को केआरसी के जवान अशोक भटृ एवं भैरव कोहली द्वारा सम्मान के साथ उनके पैतृक गृह पहुंचाया गया। फौजी के शव के पहुचते क्षेत्र के लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर की ओर दौड़ पड़े। माता धनी देवी अपने बेटे के शव को देखकर होश खो बैठी। घर का वातारण चीत्कार में तब्दील हो गया। फौजी की शव यात्रा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन फत्र्याल, पूर्व प्रधान दरवान सिंह, श्याम सिंह, युमंद अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, राजेन्द्र सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। ग्राम प्रधान राधा फत्र्याल तथा सुषमा फत्र्याल समेत सैकड़ों महिलाओं ने मृतक के घर जाकर परिजनों को सान्त्वना दी। इधर कलचौड़ा के जूनियर हाईस्कूल में ग्रामीणों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया तथा मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मृतक फौजी के घर में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_5634054.html