Uttarakhand > Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन
History of Haridwar , Uttrakhnad ; हरिद्वार उत्तराखंड का इतिहास
Bhishma Kukreti:
मगध सम्राट देवपाल
हर्षवर्धन पश्चात बिजनौर , हरिद्वार , सहारनपुर का 'अंध युग' अर्थात तिमर युग इतिहास ३१
Dark Age of History after Harsha Vardhan death -31
Ancient History of Haridwar, History Bijnor, Saharanpur History Part - 308
हरिद्वार इतिहास , बिजनौर इतिहास , सहारनपुर इतिहास -आदिकाल से सन 1947 तक-भाग -३०८
इतिहास विद्यार्थी ::: आचार्य भीष्म कुकरेती
-
धर्मपाल की मृत्यु पश्चात मगध राजगद्दी पर उसका पुत्र देवपाल राजगद्दी पर बैठा। उसकी मां का नाम राणादेवी व पत्नी का नाम महत्ता देवी था . देवपाल की राज्य समय ८१० से ८५० ईश्वी माना जाता है (१ ) ।
देवपाल ने पाल वंश की राज्य का क्षेत्रीय प्रसार भी किया था। देवपाल के मुंगेर ताम्रशासन से विदित होता है कि उसका राज्य समस्त उत्तर भारत , हिमालय से विंध्याचल, अर्ब सागर से बंगाल तक था। प्रतिहार नरेश नागभट ने कन्नौज पर आक्रमण किया व देवपाल से पराजित हुआ (२ )।
देवपाल भी बौद्धमत मानता था। अनुमान है की इसी युग में गुरु गोरखनाथ ने धौला उड्यारी नामक गुफा में तपस्या की थी (१ ) ।
देवपाल का उत्तराखंड क्षेत्र नरेशों से मित्रता थी (२ )।
धर्मपाल व देवपाल वीर नरेश थे।
-
संदर्भ :
१- त्रिपाठी , एज ऑफ़ इम्पीरियल कन्नौज , परइ ५०-५२
२- शिव प्रसाद डबराल 'चारण ' , उत्तराखंड का इतिहास भाग ३ वीरगाथा प्रेस दुगड्डा , उत्तराखंड , पृष्ठ ४३५-४३६
Copyright @ Bhishma Kukreti
हरिद्वार, बिजनौर , सहारनपुर का प्राचीन इतिहास आगे खंडों में ..
Bhishma Kukreti:
हरिद्वार , सहारनपुर , बिजनौर इतिहास संदर्भ में प्रतिहार नरेश मिहिर भोज (८३३ -८८५ ईशवी )
-
Pratihar King Mihir Bhoj ( 833 -885 AD )
हर्षवर्धन पश्चात बिजनौर , हरिद्वार , सहारनपुर का 'अंध युग' अर्थात तिमर युग इतिहास -३२
Dark Age of History after Harsha Vardhan death -32
Ancient History of Haridwar, History Bijnor, Saharanpur History Part - 309
हरिद्वार इतिहास , बिजनौर इतिहास , सहारनपुर इतिहास -आदिकाल से सन 1947 तक-भाग - ३०९
इतिहास विद्यार्थी ::: आचार्य भीष्म कुकरेती
-
रामभद्र पुत्र भोज को सन ८३३ लगभग प्रतिहार सिंघासन प्राप्त हुआ था। प्रतिहार नरेश भोज को ८३६ ईस्वी में कान्यकुब्ज पर शासन स्थापितीकरण की सफलता मिली। ८४३ के लगभग भोज को पूर्व राजस्थान की ओर शासन में ध्यान देना पड़ा। देवपाल से पराजित होने के बाद भोज को दक्षिण की ओर ध्यान देना पड़ा। (Age of Emperial Kannauj page 29 ) .
८४५ - ८६० तक भोज ने राष्ट्रकूट पर आक्रमण किया किन्तु नरेश ध्रुव से हार का सामना करना पड़ा। कलचुरी नरेश ने भी भोज को हराया। इस कारण भोज राज्य प्रसार न कर स्का . भोज ने ८६१ लगभग जोधपुर कस्टर पर विजय हासिल की थी।
सन ८५० िश्वि में देवपाल की मृत्यु के बाद उसके उत्तराधिकारी कमजोर साबित हुए तो प्रतिहार भोज को उत्तर में राज्य विस्तार का अवसर प्रशस्त हो गया।
शिलालेख से विदित होता है कि भोज ने दिग्विजय की योजना बनाई और मगध , राष्ट्रकूट , पर अधिकार कर लिया (Tripathi , Age of Emperial Kannauj page31 ) I
भोजन ने उत्तराखंड कत्यूरी नरेश सलोणाादित्य से सिंघसन छीना (८७६ -८७८ )।
प्रतिहार भोज का राज गुरत व काठियावाड़ के कुछ भाग पर भी रहा। उत्तर पश्चिम में पंजाब पर भी अधिकार था। गोरखपुर पर भी भोज का शासन था। बुंदेलखंड पर भी भोज का अधिकार था। उत्तराखंड पर भी कुछ न कुछ हिसाब से भोज का अधिकार था।
भोज बलवान व महत्वाकांक्षी था व भगवती भक्त राजा था। भोज की मृत्यु लगभग ८८५ सन के लगभग हुयी ( १ ) .
अर्थात प्रतिहार नरेश का शसन सहारनपुर , हरिद्वार व बिजनौर पर कुछ न कुछ रूप से था।
-
संदर्भ :
शिव प्रसाद डबराल 'चारण ' , उत्तराखंड का इतिहास भाग ३ वीरगाथा प्रेस दुगड्डा , उत्तराखंड , पृष्ठ ४३६- ४३८
Copyright @ Bhishma Kukreti
हरिद्वार, बिजनौर , सहारनपुर का प्राचीन इतिहास आगे खंडों में ..
Bhishma Kukreti:
बिजनौर , हरिद्वार , सहारनपुर संदर्भ में प्रतिहार नरेश महेन्द्रपाल प्रथम
हर्षवर्धन पश्चात बिजनौर , हरिद्वार , सहारनपुर का 'अंध युग' अर्थात तिमर युग इतिहास -33
Dark Age of History after Harsha Vardhan death -33
Ancient History of Haridwar, History Bijnor, Saharanpur History Part - 310
हरिद्वार इतिहास , बिजनौर इतिहास , सहारनपुर इतिहास -आदिकाल से सन 1947 तक-भाग - ३१०
इतिहास विद्यार्थी ::: आचार्य भीष्म कुकरेती
-
महेंद्र पाल प्रथम मिहिर भोज का पुत्र था व प्रतिहार वंश का सातवां शाशक था। महेन्द्रपाल का उल्लेख काठियावाड़ ,पंजाब , मध्य प्रदेश व बिहार के शिलालेखों में मलिता है।
महेंद्र पल का कुछ भूभाग कश्मीर नरेश शंकरवर्मन ने छीन लिया था। किन्तु पूर्व में गुर्जर प्रतिहार नरेश महेन्द्रपाल ने राज्य वृद्धि की। प्रतिहार गुर्जर महेन्द्रपाल का राज्य हिमालय से विंध्य व बंगाल की खाड़ी तकव पश्चिम में काठियावाड़ था। (२ )
उत्तराखंड भी कुछ ना कुछ रूप से महेंद्र पाल शासन अंतर्गत था (१ ). . महेन्द्रपाल की राज्य सभा में कवि नाटककार राजशेखर भी था जो महेन्द्रपाल के पश्चात भी राज कवि रहा है। राजशेखर कृत प्राकृत नाटक 'कर्पूर मंजरी ' व संस्कृत नाटक 'बाल रामायण' महेन्द्रपाल काल में ही अभिनीत हुए। हरिश्चन्द्र ने प्राकृत नाटक /सट्टक का हिंदी अनुवाद किया था। प्रतिहार गुर्जर नरेश महेन्द्रपाल का शासनकाल ८८५ से ९०८ ईश्वी था।
-
संदर्भ :
१- शिव प्रसाद डबराल 'चारण ' , उत्तराखंड का इतिहास भाग ३ वीरगाथा प्रेस दुगड्डा , उत्तराखंड , पृष्ठ ४३८
२- रमाशंकर त्रिपाठी , १९८९ , हिस्ट्री ऑफ़ कन्नौज मोतीलाल बनारसी दास पृष्ठ २४८
Copyright @ Bhishma Kukreti
हरिद्वार, बिजनौर , सहारनपुर का प्राचीन इतिहास आगे खंडों में ..
Bhishma Kukreti:
प्रतिहार नरेश महिपाल /क्षितपाल ( ९१३ -९४४ )
Pratihar King Mahipaal
हर्षवर्धन पश्चात बिजनौर , हरिद्वार , सहारनपुर का 'अंध युग' अर्थात तिमर युग इतिहास -३४
Dark Age of History after Harsha Vardhan death - 34
Ancient History of Haridwar, History Bijnor, Saharanpur History Part - 311
हरिद्वार इतिहास , बिजनौर इतिहास , सहारनपुर इतिहास -आदिकाल से सन 1947 तक-भाग - ३११
इतिहास विद्यार्थी ::: आचार्य भीष्म कुकरेती
-
महेन्द्रपाल की मृत्यु पश्चात उसका पुत्र भोज व पौत्र महिपाल सिंघसन पर बैठे। महिपाल व उसके उत्तराधिकारी दुर्बल शासक ही साबित हुए।
९१८ लगभग राष्ट्रकूट नरेश नरेश इंद्र ने कनौज नगर के तोरणों को नष्ट किया। राष्ट्र कूट सेना ने लगभग ९४० ईश्वी में कनौज राज्य के दक्षिण भाग पर पर आक्रमण किया। महिपाल को भागना पड़ा (२ )
कवि राजशेखर भी महिपाल का राजकवि था।
महिपाल कीमृत्यु लगभग ९४४ में हुयी (१ )
महिपाल के बाद पल वंश का क्षरण होता गया व ९६० के लगभग कान्यकुव्ज पर विजयपाल के शासन की पुष्टि होती है (२ ) । इसके बाद किसी पल का कन्नौज संबंधी शासन आदेश , शिलालेख नहीं मिलता है (१ ) । महिपाल का एक वंशज देवपाल था जिसके सामंत चढेल बड़े शक्तिशाली थे। ९२५ लगभग चंदेल नरेश हुए। जो देवपाल को अपने अधीन मानते थे।
अनुमान किया जाता है कि उत्तराखंड नरेश कत्यूरी नरेश सलोणादित्य ने देवपाल से दक्षिण सीमा पर लोहा लिया था
लगता है देवपाल नाम मात्र का उत्तराखंड यहां पर बिजनौर , सहारनपुर व हरिद्वार का शासक था।
-
संदर्भ :
१- रमाशंकर त्रिपाठी , १९८९ , हिस्ट्री ौफ़ कन्नौज , मोतीलाल बनारसी दास पृष्ठ २५९
२- शिव प्रसाद डबराल 'चारण ' , उत्तराखंड का इतिहास भाग ३ वीरगाथा प्रेस दुगड्डा , उत्तराखंड , पृष्ठ -438
Copyright @ Bhishma Kukreti
हरिद्वार, बिजनौर , सहारनपुर का प्राचीन इतिहास आगे खंडों में ..
Bhishma Kukreti:
हरिद्वार , सहारनपुर , बिजनौर इतिहास संदर्भ में कत्यूरी राजवंश का दंदर्भ
-
उत्तराखंड पर कत्यूरी राज - १
Ancient History of Haridwar, History Bijnor, Saharanpur History Part - 312
हरिद्वार इतिहास , बिजनौर इतिहास , सहारनपुर इतिहास -आदिकाल से सन 1947 तक-भाग - ३१२
इतिहास विद्यार्थी ::: आचार्य भीष्म कुकरेती
-
पंचाल क्षेत्र में राजनीतिक उलट फेर के अध्ययनों से पता चलता है कि -
यशोवर्मन से इंद्रायुध तक की राजनीती अर्थात ७४० िश्वि से लेकर ८०० ईश्वी तक उत्तराखंड ( बिजनौर सहारनपुर सहित ) पर कत्यूरियों का शासन था। इस समय वसन्तं परिवार की राज्यावधि माना जा सकता है (१ )।
चक्रायुध से लेकर भोज प्रतिहार दिग्विजय अभियान आरम्भ तक अर्थात ८०० -८७५ तक कत्यूरी के निंबर का राज्य माना जा जा सकता है।
८७६- १००० ईशवी तक सलोण आदित्य का राज उत्तराखंड पर माना जा सकता है।
.
-
संदर्भ :
१- शिव प्रसाद डबराल 'चारण ' , उत्तराखंड का इतिहास भाग ३ वीरगाथा प्रेस दुगड्डा , उत्तराखंड , पृष्ठ ४३९
Copyright @ Bhishma Kukreti
हरिद्वार, बिजनौर , सहारनपुर का प्राचीन इतिहास अगले खंडों में
Navigation
[0] Message Index
[#] Next page
[*] Previous page
Go to full version