Uttarakhand > Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन

Maiti Movement, 1994 - मैती आन्दोलन, १९९४

<< < (4/4)

हेम पन्त:


"Maiti" POONAM at GAUCHAR 20-feb-2011

Photo Courtesy - Mr. Kalyan Singh Rawat

हेम पन्त:

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
समिति ने मैती आंदोलन  को दिया नया आयाम
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : श्याम स्मृति वन एवं पर्यावरण समिति ने मैती आंदोलन में एक और आयाम जोड़ा है। समिति की ओर से विवाह समारोह में वधु पक्ष के साथ ही अब वर पक्ष के यहां भी धारा पूजन के समय पौधा रोपने की रस्म शुरू की गई है। समिति ने अपने अभियान के तहत अब तक 6158 पौधों का रोपण करवाया है। जिसमें 1380 पौध वर पक्ष के यहां रोपे गए। अब तक मैती आंदोलन के तहत वधु पक्ष के यहां यानी लड़की के मायके में ही पौधा रोपण की परंपरा थी, लेकिन अब समिति ने वधु पक्ष को वर पक्ष को पौधा दान में देने के लिए लोगों को जागरुक किया है। इस पौधे को वधु के ससुराल में वर और वधु दोनों धारा पूजन की रस्म के समय रोपते हैं। हाल ही में समिति की ओर से उत्तरकाशी व इसके आस पास के गांवों में विवाह समारोहों में इस रस्म का निर्वाह कराया गया है। समिति के अध्यक्ष प्रताप पोखरियाल ने बताया कि दोनों पक्षों में पौधे रोपने से पर्यावरण संरक्षण को और बढ़ावा मिलेगा साथ पौधा दान करने की एक स्वस्थ परंपरा भी शुरू होगी।
http://www.jagran.com/uttarakhand/uttarkashi-10895898.html

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
Maiti Aandolan
=====================

मैती एक भावनात्मक पर्यावरण आंदोलन है। उत्तराखंड में जीव विज्ञान के प्राध्यापक कल्याण सिंह रावत की सोच से इस मुहिम की शुरुआत हुई तथा आज वहां के चमोली जनपद में एक अभियान का रूप ले चुकी है।
'मैती' यानि शादी के समय दूल्हा-दुल्हन द्वारा फलदार पौधों का रोपण। मैती शब्द का अर्थ होता है मायका, यानि जहां लड़की जन्म से लेकर शादी होने तक अपने मां-बाप के साथ रहती है। जब उसकी शादी होती है, तो वह ससुराल अपने मायके में गुजारी यादों के साथ-साथ विदाई के समय रोपित पौधे की मधुर स्मृति भी ले जाती है। भावनात्मक आंदोलन के साथ शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान विश्व में व्याप्त कई गंभीर समस्याएं जो पर्यावरण से जुड़ी हैं को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
उत्तराखंड के नौ-दस हजार गांवों में आज इस आन्दोलन का जूनून यहाँ तक है कि अब लोग शादी के निमंत्रण पत्र पर भी मैती वृक्षारोपण समारोह का उल्लेख करते हैं.


By Manoj Bhatt

Navigation

[0] Message Index

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version