Uttarakhand > Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन

Sri Dev Suman Great Martyr of Uttarakhand- अमर शहीद श्रीदेव सुमन

<< < (2/9) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
Sridev Suman Film           

Intro scenes from Sridev Suman Film

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

This the Trailer of Film on Sri Dev Suman.

The un-humanitarian behaviour was done with Sridev Suman JI by the police in jail has been depicted in this movie.


Final scenes of Sridev Suman Film

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

Sunder Bahuguna on Sri Dev Suman.


"सुमन   मरा नही मारा गया, मेने उसे  घुटते-2 मरते देखा था। सुमन ने गीता पड़ने   को मांगी थी पर नही दी गई, मरने पर सुमन का शव एक डंडे से लटकाया गया, और   उसी तरह नदी में विसर्जित कर दिया गया।"   


पंकज सिंह महर:
म्यर पहाड़ ने उत्तराखण्ड की विभूतियों पर एक पोस्टर श्रृंखला शुरु की है, जिसकी शुरुआत हमने अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के पोस्टर से ही की।



इस महान सेनानी पर हमारी बेस साईट में एक लेख है, कृपया उसका अवलोकन करने का कष्ट करें- http://www.merapahad.com/shridev-suman-a-great-freedom-fighter-from-uttarakhand/

Devbhoomi,Uttarakhand:
                                       श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर पौधरोपण


हीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर रविवार को जिले भर में पौधरोपण हुआ। पौधरोपण करने वाले लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विकास खण्ड बिण परिसर में खण्ड विकास अधिकारी गोपाल गिरी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। परिसर में विभिन्न छायादार और फलदार पौध लगाये गये। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पौधरोपण में विकास खण्ड के कर्मचारियों ने भागीदारी की। राजकीय प्राथमिक विद्यालय टकाना में विद्यालय की शिक्षिकाओं और बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौध लगाये। पौधरोपण की शुरूआत सूचना संरक्षक गिरिजा शंकर जोशी ने की। पौधरोपण विद्यालय की प्रधानाध्यापिका काविन्दी अवस्थी, सहायक अध्यापिका सावित्री जोशी, मीनाक्षी जोशी और तारा कर्नाटक की देखरेख में हुआ। गोविन्द बल्लभ अवस्थी ने पौधरोपण में विशेष सहयोग दिया। राउमावि भड़कटिया में मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य नीतू जोशी ने पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के 135 पौधे लगाये। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान कलावती देवी, उर्मिला जोशी आदि उपस्थित थे। एलडब्लूएस इण्टर कालेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्या ए.मल्ल की देखरेख में छात्राओं ने विभिन्न फलदार और छायादार पौध लगाये। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। राइका टौटानौला में प्रधानाचार्य एचआर राजन, इको क्लब प्रभारी गिरीश चन्द्र पुनेड़ा, पर्यावरण प्रभारी इन्द्र सिंह मेहता की देखरेख में विभिन्न छायादार और फलदार पौध लगाये गये। राइका शैलकुमारी में प्रधानाचार्य पीसी जोशी की देखरेख में पौधरोपण हुआ। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में पौधों के महत्व की जानकारी दी।

वहीं जौलजीबी में भी राइका जौलजीबी, ढूंगातोली में शहीद श्रीदेव सुमन की स्मृति में पौधरोपण किया गया। राइका जौलजीबी में बहादुर राम आर्य, मान सिंह नबियाल और नन्दाबल्लभ जोशी की देखरेख में च्यूरा, तेजपत्ता, आंवला आदि के पौध लगाये गये। पौधरोपण में विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ ने भागीदारी की।


http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6597999.html

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version