आज जन्यो पुन्यु को भद्रा तिथि होने के कारण कुछ असमंजस की स्थिति थी.कुछ पंडितों के अनुसार आज की भद्रा पाताल में स्थित है. पाताल स्थित भद्रा में शुभ काम किये जा सकते हैं.अतः जनेऊ बदलने या राखी बंधवाने में कोई आपत्ति नहीं. वैसे भी भद्रा शाम ४.२० तक है.जिन्होंने अब तक जनेऊ नहीं बदली है वे शाम को ४.३० से ६ बजे के बीच शुभ के चौघडिये में बदल सकते हैं.
अधिकांश उत्तराखंडी कर्मकांड आदि में विश्वास करते हैं . उत्तराखंडी घरों में पूजा पाठ आदि होती रहती है. शुभ कार्य के लिए दिनों के अनुसार निम्न समय निर्धारित हैं.इन्हें शुभ चौघडिया कहा जाता है. शुभ चौघडियों के नाम इस प्रकार हैं - शुभ, अमृत, लाभ और चर.
रविवार - दिन में ७.३० से ९ (चर),९ से १०.३० (लाभ), १०.३० से १२ (अमृत)१.३० से ३ (शुभ)
रात में ६से ७.३० (शुभ), ७.३० से ९ (अमृत),९से १०.३० (चर) १.३० से ३ (लाभ), ४.३० से ६ (शुभ)
सोमवार - दिन में ६ से ७.३०(अमृत), ९ से १०.३० (शुभ),१.३० से ३ (चर), ३ से ४.३० (लाभ), ४.३० से ६ (अमृत)
रात में ६ से ७.३० (चर), १०.३० से १२ (लाभ), १.३० से ३ (शुभ) ३ से ४.३०(अमृत),४.३० से ६ (चर)
मंगलवार - दिन में ९ से १०.३० (चर),१०.३० से १२ (लाभ),१२ से १.३० (अमृत), ३ से ४.३०(शुभ)
रात में ७.३० से ९ (लाभ),१०.३० से १२ (शुभ),१२ से १.३० (अमृत), १.३० से ३(चर)
बुधवार - दिन में ६ से ७.३० (लाभ), ७.३० से ९ (अमृत),१०.३० से १२ (शुभ),३ से ४.३० (चर),४.३० से ६ (लाभ) -.
रात में ७.३० से ९ (शुभ),९ से १०.३० (अमृत)१०.३० से १२ (चर) ३ से ४.३० (लाभ)
गुरुवार - दिन में ६ से ७.३० (शुभ),१० .३० से १२ (चर), १२ से १.३० (लाभ),१.३० से ३ (अमृत), ४.३० से ६(शुभ)
रात में ६ से ७.३० (अमृत),७.३० से ९ (चर),१२ से १.३० (लाभ),३ से ४.३० (शुभ), ४.३० से ६ (अमृत)
शुक्रवार - दिन में ६ से ७.३० (चर),७.३० से ९ (लाभ) ९ से १०.३० (अमृत) १२ से १.३० (शुभ) ४.३० से ६ (चर)
रात में ९ से १०.३० (लाभ),१२ से १.३० (शुभ),१.३० से ३ (अमृत) ३ से ४.३० (चर)
शनिवार - दिन में ७.३० से ९ (शुभ),१२ से १.३० (चर),१.३० से ३ (लाभ), ३ से ४.३० (अमृत)
रात में ६ से ७.३० (लाभ),९ से १०.३० (शुभ), १०.३० से १२ (अमृत),१२ से १.३० (चर), ४.३० से ६ (लाभ)