पोखरियाल जी अपना मुहं तो धो नहीं सकते हैं और चले दूसरों का मुहं धुलने
=====================================================
छत्ताीसगढ़ विकास में सबसे आगे: निशंक
=============================
मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि छत्ताीसगढ़ ने जीडीपी विकास दर में देश में पहला स्थान हासिल कर दस वर्षो के अपने सफर को मजबूती दी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री रमन सिंह को साधुवाद दिया।
छत्ताीसगढ़ राज्य स्थापना की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव समारोह के शुभारंभ अवसर पर डा.निशंक ने कहा कि मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्ताीसगढ़ ने अपनी विकास यात्रा को काफी तेजी से आगे बढ़ाया है। 2009-10 में छत्ताीसगढ़ की जीडीपी विकास दर 11.49 प्रतिशत है, जो देश में सबसे अधिक है।
उन्होंने कहा कि उत्ताराखंड, छत्ताीसगढ़ के साथ अस्तित्व में आया, वह विकास की दौड़ में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उत्ताराखंड की विकास दर 9.41 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि छत्ताीसगढ़ तथा उत्ताराखंड जैसे राज्यों की सफलता यह दर्शाती है कि इन राज्यों के गठन का निर्णय सही था। उन्होंने कहा कि उत्ताराखंड की विकट भौगोलिक स्थितियां हैं। सारी चुनौती के बावजूद राज्य विकास के मामले में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि उत्ताराखंड में गांवों के चहुंमुखी विकास को तवज्जो दी गई है। अटल आदर्श ग्राम योजना शुरू की गई है। युवाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। पर्यटन को रोजगार और राज्य की आय का मुख्य साधन बनाने की योजना है।
छत्ताीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह तथा झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी छोटे राज्यों के विकास के परिप्रेक्ष्य में विचार रखे। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल शेखर दत्ता थे।
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6852423.html