• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Photo gallery of Hemkund, Uttarakhand,हेमकुंड की कुछ तस्वीरें

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, October 18, 2009, 07:35:37 PM

Devbhoomi,Uttarakhand

    

किंवदंती

    हेमकुंड पर्वत है जहां
    सप्तश्रृंग शोभित है जहां।
    सप्तश्रृंग तेहि नाम कहवा
    पाण्डु राज जहां जोग कमाया।
    तहां हम अधिक तपस्या साधी
    महाकाल कालिका अराधी।
    एहि बिधि करत तपस्या मायो
    द्वाई ते इक रूप हवाई गयो।

Devbhoomi,Uttarakhand

सात पर्वत चोटियों से घिरी एक झील के किनारे पूर्व जन्म में ध्यान के अपने अनुभव बताते हुए गुरू गोविन्द सिंह सिखों के दसवें गुरू ने विचित्र नाटक ग्रंथ में यह उल्लेख किया। सिख मानते हैं कि हेमकुंड (बर्फ की झील) नामक यह पवित्र स्थान सिखों के 10वें और अंतिम गुरू का पूर्व जन्म में तप स्थान था और यहीं भगवान से उनका मिलन हुआ था। उसके बाद भगवान की इच्छा से गुरू गोविन्द सिंह का अवतार हुआ ताकि मनुष्यों का कल्याण हो सके।

इस झील, जिसे लोकपाल भी कहते, से जुड़ी एक अन्य प्राचीन कथा भी है। यह कहा जाता है कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम के छोटे भाई लक्ष्मण स्वयं रामायण के एक महत्वपूर्ण नायक, ने भी झील के किनारे तपस्या की और रावण के बेटे मेघनाद द्वारा गंभीर रूप से घायल किए जाने के पश्चात यहीं स्वास्थ्य लाभ किया। वस्तुतः कई हिन्दू श्रद्धालुओं का मत है कि गुरू गोविन्द सिंह ही पिछले जन्म में लक्ष्मण थे। लक्ष्मण का एक नाम लोकपाल भी था जिसका अर्थ होता है लोगों का पालनहारा (रक्षक)।

यह भी कहा जाता है कि हिंदू धर्मशास्त्र के बहुत से मुनि महात्मा मार्कण्डेय पुराण के मेधसा समेत, यहां सदियों तक ध्यान करते रहे।

Devbhoomi,Uttarakhand


Kiran Rawat

Jakhi Ji,
good collection & series of photos of Hemkund Sahib, I went twice this holy place,
The Blue flower is called Poppy a BLUE POPPY, a very rare species & many Japanese visit this place to see this flower only...................................... this flower is only availabel/ grow at 13000 ft & above, at 8-10000 ft one can see yellow poppy & in Delhi one can see red poppy....

If you visit HK in May/ June, you can play cricket on the lake as it will be frozen that time.........

cheers
cheers


Devbhoomi,Uttarakhand

THANK YOU VERY MUCH KIRAN JI, MAIN AWASYA JANA CHAHOONGA HEMKUND SAHEB EK BAAR,
AAP BHUT LUCKY HAI JO KI IN DHARMIK STHANON MAIN GHOOMKAR AA GAYI HAIN !

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

हेमकुंड व लोकपाल के कपाट बंद
========================



पाण्डुकेश्वर, निज प्रतिनिधि: सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे व हिंदुओं के पूजनीय लक्ष्मण जी लोकपाल मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार को मुख्य ग्रंथी ने गुरुद्वारे में अंतिम अरदास व लोकपाल मंदिर में पुजारी ने विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन कर मंदिर के कपाट बंद कराए।

चमोली जिले के सीमांत विकासखंड जोशीमठ में उच्च हिमालय क्षेत्र में लगभग चौदह हजार पांच सौ फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड के कपाट बन्द करने की प्रक्रिया मंगलवार सुबह से ही शुरु कर दी गई थी। इस दौरान दिल्ली व लुधियाना से सैकड़ों सिख श्रद्धालु पहुंचे थे। गुरुद्वारे के ग्रंथी ने विधि-विधान व परंपराओं के अनुसार दोपहर दो बजे अंतिम अरदास कर गुरुग्रन्थ साहिब के आगे मत्था टेका। अंतिम अरदास के साथ ही पवित्र गुरुद्वारे के कपाट शीतकाल के लिए बन्द कर दिए गए।

वहीं, गुरुद्वारे के पास स्थित हिन्दुओं के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लोकपाल मंदिर के कपाट भी विधि-विधान के साथ पुजारी मनोहर प्रसाद मैठाणी की अगुवाई में बन्द कर दिए गए। पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक लगभग पांच हजार लोग कपाट बन्द होने की प्रक्रिया में शामिल हुए। जबकि पूरे यात्राकाल के दौरान दो लाख इकासी हजार तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुरुद्वारे में मत्था टेका।

फूलों की घाटी में आवाजाही बंद

पाण्डुकेश्वर: हेमकुंड साहिब के साथ ही विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में भी बुधवार से आवाजाही पूरी तरह से बन्द कर दी गई है। यह पहला मौका है कि जब हेमकुण्ड के साथ-साथ फूलों की घाटी में आवाजाही बन्द की गई। फूलों की घाटी में तैनात अनुभाग अधिकारी गोविन्द सिंह नेगी ने बताया कि इस सीजन में कुल 4681 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया।

source Dainik jagran

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand