• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Shivpuri Reshikesh Uttarakhand,शिवपुरी,ब्यास़ी ऋषिकेश उत्तराखंड

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, December 23, 2009, 08:34:22 PM

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

तीन  धारा



तीन धारा (अर्थात तीन झरने) एक अच्छा भोजन एवं अल्पाहार पड़ाव है तथा इसे पिछले दशक में विकसित किया गया है। निश्चित तौर पर क्रिस्टल जैसे निर्मल पानी के झरनों की मौजूदगी ने इसके विकास में योगदान दिया है लेकिन विस्मयकारी बात यह है कि क्या यहां उजाड़ एवं निर्जल दिखाई देने वाली पर्वत ढलान पर पानी होना चाहिए, और लगभग आधा दर्जन ढाबे सड़क के साथ पर्वत की ढलान पर बामुश्किल से उपलब्ध स्थान पर मौजूद हैं।

लेकिन आज तीन धारा एक लोकप्रिय पड़ाव है – पानी मीठा एवं ठंडा है, भोजन जायकेदार है, ताजे मौसमी मक्का, खीरा और नींबू यहां उपलब्ध हैं।

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

भण्डारी  पीसीओ,गांव  और डाकघर-शिवपुरी  जिला  टिहरी  गढ़वाल



Devbhoomi,Uttarakhand

कौडियाला  रैफ्टर्स  कैम्प





जीएमवीएन  कौडियाला  में रीवर  रैफ्टिंग  का आयोजन  करता है।  रैफ्टिंग  उपकरण, नदी तट  पर कैम्प  के तंबू, और प्रशिक्षित  गाईड की  सुविधा  प्रदान  की जाती  है।

कौडियाला  ऋषिकेश-बद्रीनाथ  राजमार्ग  पर 480 मीटर  की दूरी  पर हैं।  यहां गंगा  की तेज  प्रवाह  रैफ्टिंग  के बिल्कुल  उपयुक्त  है। साथ  ही प्रकृति  विहार  और रॉक  क्लाइमबिंग  की सुविधा  भी है।

Devbhoomi,Uttarakhand

जीएमवीएन नामक संस्थान कौडियाला में राफ्टिंग का प्रशिक्षण देता है। यह राफ्ट और उसके उपकरण, नदी किनारे कैंप लगाने के सामानों के साथ-साथ सुरक्षा के समान और प्रशिक्षित गाइड प्रदान करता है।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर 480 मी. की ऊंचाई पर घने जंगलों के बीच गंगा की वेग गति धारा व्हाइट वॉटर राफ्टिंग के लिए अत्यन्त उपयुक्त है। यहां नदी के साथ-साथ प्रकृति भी चलती है और रोमांच प्रेमियों के लिए रॉक क्लाइंबिंग की व्यवस्था भी की जाती है।

पर्यटन विभाग ने हाल ही में डाक पाथर, जिला देहरादून, आसान बराज में एक जलक्रीड़ा यमुना नदी के किनारे है। देहरादून से मोटर द्वारा 40 मिनट में इस रिसॉर्ट पर पहुंचा जा सकता है।

जीएमवीएन वॉटर स्कीइंग, स्पीड बोटिंग, पैडल बोटिंग, रोबिन, सेलिंग, कनोइंग और कैयकिंग के सामान उपलब्ध कराता है।

Devbhoomi,Uttarakhand

                         चोटीवाला ऋषिकेश
                      ===========

ऋषिकेश में स्वर्ग आश्रम के नजदीक साथ-साथ दो चोटीवाला रेस्टोरेन्ट हैं।  पहले यह दो पंजाबी भाईयों का एक रेस्टोरेन्ट था। बाद में दोनों ने उस  रेस्टोरेन्ट को विभाजित कर दो अलग रेस्टोरेन्ट बना लिए। दोनों बेहतरीन  शाकाहारी भोजन खासकर दाल, मसुर दाल, खोया पनीर, थाली तथा चपाती परोस्ते  हैं। भोजन बहुत सस्ता है जो 20 रूपये प्रति प्लेट से अधिक नहीं है। जो खास  बात उन्हे प्रसिद्ध बनाती है, वह उनके लोगों द्वारा उचित मेक अप एवं पोशाक  पहनकर देवताओं के रूप में सुसज्जित होना है।