• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Hisalu-dot-Com Merapahad.com Network Aggregator Site- हिसालू डाट कॉम वेब साईट

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, April 26, 2010, 08:11:00 AM

हेम पन्त

प्रकाश पन्त जी ने www.Hisalu.com साइट को बनाने की आवश्यकता और इसकी उपयोगिता के बारे में गहन पूछताछ की और पूरी टीम को इस कार्य के लिये हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

www.Hisalu.com का अवलोकन करते हुए मन्त्री महोदय


हेम पन्त

माननीय मन्त्री महोदय प्रकाश पंत जी ने अपने अत्यधिक व्यस्त समय में से हमारे लिये 1 घन्टे से अधिक का वक्त निकाला, उनके मिलनसार और सहज स्वभाव को देखकर हमारे दल का प्रत्येक सदस्य गदगद हो गया.

हम सभी लोगों को यह देखकर अत्यन्त प्रसन्नता हुई कि उत्तराखण्ड के बारे में इन्टरनेट पर चलने वाली गतिविधियों के बारे में मन्त्री महोदय बहुत रुचि लेते हैं और आर्कुट पर भी active रहकर लोगों से रुबरु होते हैं.

हम लोग इससे पहले उनका Live Chat अपने फोरम में करा चुके हैं, उन्होंने पुन: फोरम में आकर प्रवासी उत्तराखंडियों से वार्तालाप करने की इच्छा जाहिर की है. 

Anubhav / अनुभव उपाध्याय

Great work MeraPahad team. Sorry due to my office work I was not able to attend this function. Better luck next time.

sanjupahari

Many thanks for sharing this nice piece of information.... congratulations to TEAM MERA PAHAR for Hisalu....sab kuch to net pe aata jaa raha hai....main mehta ji se kah raha tha ki KYA POSSIBLE HAI KI MAIN KHATTE-MEETHE KAFAL DOWNLOAD KAR PAU...INHAIN DEKH KE BADA MAN HOO RAHA KAHA KHANE KA HOO GURU :)

Devbhoomi,Uttarakhand

जुगराज रानि सदानी मेरा पहाड़ का सदस्य जी , बहुत सराहनीय काम किया मेहता जी एंड  पार्टी ने मेरा पास कुछ शब्द नहीं हैं आप लोगों की तारीफ़ करने के लिए,वाह क्या बात है मेहता जी !

dayal pandey/ दयाल पाण्डे

Dear Mehtaji, Hem ji & Mahar ji , please share few more pics with mera pahad family.
thanks you

पंकज सिंह महर

Hisalu.com news

दिनांक 25 अप्रैल, २०१० को ई.टी.वी. के दोपहर ०१.३० बजे के समाचार में

पंकज सिंह महर

www.hisalu.com news caption on etv Uttarakhand

इस समाचार को आने वाले समाचारों की श्रेणी में भी रखा गया।

पंकज सिंह महर

सांध्यकालीन समाचार (०७.३० बजे) इस खबर का पुनः प्रसारण किया गया।
www.hisalu.com launching news in etv

पंकज सिंह महर

उत्तराखण्ड की न्यूज वेबसाईट himalayauk.org पर प्रकाशित समाचार-


संस्कृति को बचाए रखना बेहद जरूरीः प्रकाश पंत

नारायण परगाई

देहरादून। उत्तराखंड की संस्कृति के साथ-साथ पर्यटन इतिहास व पहाडी गाने अब हिसालू डाटकाम पर प्रवासी उत्तराखण्डियों को आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। अपने आवास पर काबिना मंत्री प्रकाश पंत ने मेरा पहाड डाटकाम के नेटवर्क की वेबसाइट हिसालू डाटकाम का शुभारंभ किया।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति के साथ-साथ उत्तराखंड से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रवासी उत्तराखंडी भी इस डाटकाम के माध्यम से पहाडी गानों के साथ राज्य की संस्कृति, पर्यटन, इतिहास, लोक कलाओं व प्रदेश की कई वेबसाइटों को इसके माध्यम से देख सकेंगे और संस्था द्वारा किया गया यह प्रयास उत्तराखंड को जहां देशभर में और अधिक प्रचारित करने में कामयाब साबित होगा वहीं राज्य की कई वेबसाइटों व ब्लागों पर लिखने वाले लोग भी हिसालू डाटकाम के माध्यम से जुड सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पर्यटन के साथ-साथ राज्य की संस्कृति का प्रचार तेजी से हो सकेगा। वहीं यह अनूठा प्रयास लगातार पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को भी रोक पाने में कारगर साबित होगा। मेरा पहाड डाटकाम नेटवर्क के फाउंडर संस्थापक एनएस मेहता ने कहा कि अब तक उत्तराखंड की कई वेबसाइटों को ढूंढने के लिए गूगल पर जाकर सर्च करना पडता था लेकिन हिसालू डाटकाम के माध्यम से देशभर में बैठा कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड से संबंधित सभी जानकारियां आसानी से उपलब्ध कर सकेगा। इसके साथ ही इस वेबसाइट के माध्यम से उत्तराखंड के पर्यटन व यहां की संस्कृति को भी विश्व भर में फैले प्रवासी उत्तराखंडी भी आसानी से जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के तमाम विषयों को लेकर वेबसाइट कई आलेखों को भी प्रस्तुत करेगी और किसी भी गाने को सुनने के लिए इसका हिंदी रूपांतरण भी तैयार किया जाएगा। जिसका फायदा दूर दराज में बैठे राज्य वासियों के साथ-साथ देशभर का कोई भी व्यक्ति आसानी से ले सकेगा। इस दौरान कमल कर्नाटक, हेमपंत, दयाल पाडे, हिमांशु पाठक भी मौजूद थे।


लिंक-  हिमालययूके