• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Terms used in Uttarakhandi language-उत्तराखण्डी टर्म :D

Started by पंकज सिंह महर, May 26, 2010, 10:55:07 AM

हेम पन्त

कठ्याड़ - कुमाऊंनी भाषा का एक विशिष्ट शब्द है. इसके सापेक्ष हिन्दी शब्द बता पाना सम्भव नहीं है. सामन्यतया ऐसी वस्तु के लिये प्रयोग किया जाता है जो बेकाम की हो.

प्रयोग - आज पता नहीं मेरे मोबाइल को क्या हो गया, 'कठ्याड़' सही ढंग से काम ही नहीं कर रहा है.

dayal pandey/ दयाल पाण्डे

कुछ बच्चो को डराने वाले शब्द -
भाम - गिराने से बचाने के लए प्रयोग होता जय जैसे भीड़ लै न जा भाम है जाली
हूह  - यह जलने से बचाने के लिए प्रोग होता है लाल कोयला देखकर हूह हूह

हेम पन्त

जलने वाली चीज से बच्चों को डराने के लिये "झी" शब्द का भी प्रयोग किया जाता है. 

वहाँ मत जाना  हाँ, उधर 'झी' हैं.

पंकज सिंह महर

धौ होना-  इच्छा भर जाना, धौ हो गई काम करके?

होश्को- नकल करना, कापी करना, उक होस्को नि कर, उ डबलन वालो छु।

मान्तर- लेकिन, किन्तु, परन्तु, गाड़ी तो ठीक लाया मान्तर रंग चटख है।

फाम- होश, हवाश  कुछ फाम है कि नहीं रात हो गयी और तू सोया ही है।

भैम- भ्रम, मेरे को ना भैम हो रहा है, वो ढेपू-टाक देगा या नहीं करके।

पंकज सिंह महर

पित्त, पित्ती - यह भी एक टर्म है जो उकता जाने (Fed up) के लिये प्रयुक्त होता है। जैसे ये काम कर-करके पित्ती गया हूँ, अब सोच रहा हूं कुछ नया किया जाय।

इसे देख-देख कर पित्त आ गई है मुझे।

पंकज सिंह महर

जहां हिन्दी जैसी समृद्ध भाषा में भी महक के लिये दो ही शब्द हैं, खुशबू और बदबू, वहीं कुमाऊंनी में इसको और डिफाइन किया गया है।

कीड़ैन- बाल या खाल आदे जलने की बदबू
हन्तरैण- कपड़ा जलने की बदबू
भड़ैन- किसी वस्तु के जलने की बदबू
श्येतैन- सीलन के कारण आने वाली बदबू
चुरैन- पेशाब की बदबू
गुवैन- मानव मल की बदबू
खोखेंण- मिर्च जलने की बदबू
इसी प्रकार से स्वाद को अलग-अलग डिफाइन किया है

हल्दैन-हल्दी की अधिकता का स्वाद
टमाटरैन-टमाटर की अधिकता का स्वाद
बसैन-बासी होने का स्वाद
भुटैण- ज्यादा भुने होने का स्वाद



dayal pandey/ दयाल पाण्डे

इसी तरह जहा हिंदी मई पत्थर है और अंग्रेजी में stone , लेकिन पहाड़ी में देखिये-
ख्यर - छोटे छोटे पत्थर
ल्वाड  - थोडा बड़ा पत्थर
गंल्वाद  - कुछ और बड़ा पत्थर
डासि    - मजबूत पत्थर
दुंग    - माकन बनाने वाला पत्थर
दाव     - पत्थर वाली जमीन

dayal pandey/ दयाल पाण्डे

बल - सुनी हुई बात को कहना,  जैसे - महेंद्र सिंह धोनी ली ब्या कर है बल,