• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Photo Gallery Of Uttarakhand - मेरा पहाड कैमरे की नज्ञर से

Started by हेम पन्त, October 05, 2007, 01:34:49 PM

पंकज सिंह महर

हल्द्वानी के मुख्य मार्ग पर कल (२६ जून) को इस तरह से भरा पानी

हेम पन्त

आजतक वाले अपने को ऐसे ही "सबसे तेज" प्रचारित करते हैं... उनसे तेज तो अपने पंकज दा निकले... नैनीताल की फोटो बहुत बढिया है...

Quote from: पंकज सिंह महर on June 27, 2008, 04:37:12 PM
हल्द्वानी के मुख्य मार्ग पर कल (२६ जून) को इस तरह से भरा पानी

पंकज सिंह महर



रानीखेत के पास चौकुनी में भूस्खलन से आया मलबा हटाने में जुटीं महिलाएं, ये हैं हमारे पहाड़ की महिलायें जो प्रशासन या किसी राहत का इंतजार किये बिना खुद ही मलबा हटा रही हैं।

सलाम इस जज्बे को।

पंकज सिंह महर

कल गौला में अचानक पानी उफनाने से दो बच्चे नदी के बीच टापू पर फंस गए जिन्हें दो घंटे बाद तैराकों ने जान पर खेल कर निकाला।


पंकज सिंह महर

जय माता दी सेवा समिति, हल्द्वानी की ओर से आयोजित प्रथम विशाल मां भगवती जागरण की प्रतिमाएं विसर्जित की गयी।


पंकज सिंह महर

धोखा मत खाइए: यह किसी पहाड़ी से बहता नाला नहीं, बल्कि नैनीताल के फ्लैट मैदान की सीढि़यां हैं। रविवार को हुयी मूसलाधार बारिश से फ्लैट मैदान की सीढि़यां नाले में तब्दील हो गयीं। उफनते पानी के बीच सीढि़यों से उतरता युवक।


पंकज सिंह महर

बरसात के शुरू होते ही भू-स्खलन भी शुरू हो गया है। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अमृतपुर में पहाड़ी दरक कर गौला नदी में समा गई। गनीमत रही कि इससे जानमाल की हानि नहीं हुई।  

पंकज सिंह महर


कालाढुंगी वन रेंज में प्लांटेशन कर रहे मजदूरों को जैसे ही पेड़ पर लिपटा विशालकाय अजगर नजर आया काम छोड़कर सब उसे कौतूहल वश देखने लगे। बताते हैं कि अजगर वन के बीच से गुजरने वाली बौर नदी के किनारे ही रहता है और शिकार के लिए आता है। जब वह शिकार को निगल लेता है तो पेड़ से लिपटकर उसे पचाता है।

पंकज सिंह महर

रानीबाग, हल्द्वानी में बरसात में निकला झरना

पंकज सिंह महर

सिरवालगढ़ गांव में एक और वरुणावत रायपुर क्षेत्र के सिरवालगढ़ गांव में आए मलबे का दृश्य। यह मलबा आजकल गांव के लिए संकट बन गया है।