• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Exclusive Photos During Marriage in Garhwal Uttarakhand,उत्तराखंड की पहाड़ी शादी

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, June 20, 2010, 05:25:30 PM

विनोद सिंह गढ़िया

शादी से पूर्व सुंवाल पाथती (बनाना) पहाड़ी महिलाएं


उत्तराखंडी शादी में शादी से पूर्व सुंवाल पाथे जाते हैं, सुंवाल एक प्रकार की पूडी जैसे ही होती है परन्तु यह काफी पतली बनाई जाती है, फिर इसको धूप में सुखाया जाता है, थोड़ी देर में सूखने  के बाद सुंवाल को तेल में पकाया जाता है | पकने के बाद यह बिलकुल कुरकुरी हो जाती है

(इसके बारे में कम ही मालूम है, किसी सज्जन को भली-भांति मालूम है तो कृपया बताने का कष्ट करें |]

विनोद सिंह गढ़िया



पंडित जी (बामण) धुलिअर्घ्य की तैयारी करते हुए |

कुँमाऊनी शादी में धुलिअर्घ्य एक प्रकार का कर्म-कांड होता है, जो  यहाँ लड़की के घर जब शादी पहुचती है, तब घर के बाहर होता है |

विनोद सिंह गढ़िया



पंडित जी ने अब अपनी पूरी तैयारी कर ली है, बस अब बारात आने का इन्तजार है |

विनोद सिंह गढ़िया



अब बारात लड़की के घर पहुचने वाली ही है | छोलिया वाले छोल्यार भी हैं | बिन्बाज भी हैं |

Devbhoomi,Uttarakhand

उत्तराखंडी शादी पूर्ण होने के बाद बरात की बिदाई का ये विडियो आपको जरूर पसंद आयेगा


http://s998.photobucket.com/albums/af103/merapahad_2010/Uttarakhandi%20videos/?action=view&current=uttrakhandishadi.mp4

Devbhoomi,Uttarakhand





Devbhoomi,Uttarakhand