• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Rajnikant Semwal, Singer's New Experiment- गायक रजनीकांत सेमवाल नया एल्बम

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, June 22, 2010, 08:01:53 AM


Devbhoomi,Uttarakhand




Devbhoomi,Uttarakhand

सेमवाल जी की नई एल्बम हे रमिये का जो टाइटल गीत है,हे रमिये उस गीत को पहले नरेन्द्र सिंह नेगी जी ने अपनी सुरीली आवाज में गया है !
आप याहं से सुनिए नेगी जी की आवाज में ये गीत हे रमिये  एल्बम का नाम है "समदोला का द्वि दिन"



http://ishare.rediff.com/music/garhwali-folk/hey-ramiye/10049768

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


गोपेश्वर: लोकगायक किशन महिपाल के निर्देशन में जल्द ही गढ़वाली एलबम हे रमिये बाजार में उतरेगी। इस एलबम की आधी से अधिक शूटिंग हो चुकी है।
हे रमिये एलबम की शूटिंग उत्तारकाशी के हर्षिल की मनोरम वादियों के बाद आजकल चमोली जिले की खूबसूरत फिजाओं में की जा रही है। चमोली, मंडल, चोपता आदि स्थानों पर इसकी शूटिंग हो रही है। इस एलबम में निर्देशक की भूमिका स्वयं लोकगायक किशन महिपाल निभा रहे हैं। जबकि गायक रजनीकांत सेमवाल तथा नृत्य निर्देशक की भूमिका अंकुश सकलानी को सौंपी गई है। गढ़वाली एलबम हे रमिये के निर्देशक गायक किशन महिपाल ने बताया कि इस एलबम में आठ गाने हैं। इन गानों के माध्यम से गढ़वाल की प्राचीन संस्कृति को बचाने का प्रयास किया जाएगा। निर्देशक किशन महिपाल ने कहा कि वर्तमान समय में फूहड़ता भरे गीतों के चलते पहाड़ की संस्कृति को लोग भूलते जा रहे हैं।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

रजनीकांत के गीतों पर खूब झूमे छात्र

जागरण प्रतिनिधि, उत्तरकाशी: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक महोत्सव के आखिरी दिन लोक गायिका संगीता ढौंडियाल और रजनीकांत सेमवाल के गीतों पर छात्र छात्राएं खूब झूमे। देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गीतों पर छात्रों ने खूब ठुमके लगाए।
  शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम के आखिरी दिन के मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने शिक्षकों की कमी से जूझ रहे महाविद्यालय में शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया। इस मौके गंगोत्री विधायक ने महाविद्यालय ऑडिटोरियम को साउंड फ्रूफ बनाने की भी घोषणा की। वहीं दो दिनों चले वार्षिक समारोह में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिनेश सिंह पडियार पहले, दफ्तर सिंह दूसरे और कैलाश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में विनीता शाह पहले, हर्ष अग्निहोत्री दूसरे और दफ्तर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। काव्य पाठ प्रतियोगिता में शरद कुमार पहले, ललिता दूसरे और सुजाता व कविता नौटियाल तीसरे स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के बाद लोक गायिका संगीता ढौंडियाल और लोक गायक रजनीकांत सेमवाल ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 'मेरी सुनिता रेश्मी बांद' से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र भी खूब झूमे।
http://www.jagran.com/uttarakhand/uttarkashi-10275713.html

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

 >:(


उत्तरकाशी: लोकगायक रजनीकांत सेमवाल की एलबम 'हे रमिये' की शूटिंग इन दिनों मोरी ब्लॉक की विभिन्न स्थलों पर हो रही है।
मोरी ब्लॉक के दूरस्थ गांव लिवाड़ी व फिताड़ी में स्थानीय कलाकारों के साथ वीडियो एलबम के मुख्य गीत फिल्माए जा रहे हैं। करीब दो साल पहले ऑडियो के रूप में बाजार में आ चुके इस एलबम के सभी गीतों को रजनीकांत ने खुद ही संगीत दिया है। सुरक्षा रावत के निर्देशन में तैयार किये जा रहे वीडियो में स्थानीय लोक संस्कृति व रहन सहन पर आधारित गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसमें पेशेवर कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी अवसर दिया जा रहा है। रजनीकांत का इससे पहले टिकुलिया मामा एलबम अपने गढ़वाली व पॉप के फ्यूजन के चलते काफी लोकप्रिय हुआ था। इस एलबम में भी उन्होंने कुछ ऐसे ही गीत गाए हैं। बताया कि विडियो पूरी तरह लोक संस्कृति पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि शूटिंग अंतिम चरण में और जल्द ही वीडियो लोगों तक पहुंच जाएगा। (danik jagran)