• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Exclusive Video Gallery of Merapahad-dot-com- मेरापहाड़ की विडियो गैलरी

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 26, 2010, 10:48:03 PM



Anil Arya / अनिल आर्य

केदारखंड ग्रंथ में प्रसिद्ध मंदिरों की जानकरी
देहरादून। श्रीकेदारनाथ, श्रीबदरीनाथ समेत चारों धामों के बारे में तो आपको संभवत: जानकारी होगी, लेकिन गढ़वाल के प्रसिद्ध 125 मंदिरों के बारे विस्तृत जानकारी शायद ही हो। इन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में विस्तृत जानकारी अब एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। हेमा उनियाल लिखित पुस्तक केदारखंड ग्रंथ (धर्म, संस्कृति, वास्तुशिल्प एवं पर्यटन) में इन मंदिरों का इतिहास, भूगोल और आसपास की संस्कृति की जानकारी भी उपलब्ध है। इस पुस्तक का लोकार्पण रविवार को नई दिल्ली में किया गया। सांसद डा. कर्ण सिंह ने कहा कि कई शोधपूर्ण यात्राओं के बाद किया गया यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। प्रोफेसर पुष्पेश पंत ने इसे किसी एकेडमिक कार्य से बेहतर बताया। प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री श्याम सिंह शशि ने कहा कि इस ग्रंथ में गढ़वाल क्षेत्र के मंदिरों की जानकारी के साथ उनके बेहतर फोटो भी हैं। अध्यक्षत करते हुए कुशलानंद भारतीय (पूर्व शिक्षामंत्री दिल्ली) ने कहा कि गढ़वाल की 125 से ज्यादा मंदिरों की स्वयं यात्रा कर लिखा यह ग्रंथ काफी उपयोगी है। http://epaper.amarujala.com//svww_index.php
Quote from: एम.एस. मेहता /M S Mehta on February 21, 2011, 01:32:45 PM

Dr Pushpesh Pant and Dr Karan Singh released Hema Uniyal Ji book Kedarkhand. A book on 125 temple of Garhwal.

www.merapahadforum.com Kedarkhand book Release-Written by Hema Uniyal