• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Shikhar, Bageshwar Religious & Tourism Track- शिखर धार्मिक एवं पर्यटन स्थल

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, August 15, 2010, 09:38:31 PM


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


शिखर धाम में पहुच kar वहां पर रहने के व्वस्था है! काफी संख्या में धर्मशाळा है और ओड़ने के लिए कम्बल भी उपलब्ध है!

इस मंदिर में कुछ साधू लोग भी रहते है! सर्दियों में यहाँ पर काफी बर्फ गिरती है! 

साल के किसी भी मौसम में यहाँ पर जाया जा सकता है!  कार्तिक के महीने में यहाँ पर भगवान् मूल नारायण के मंदिर में एक भव्य मेला लगता है !


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


शिखर जैसे की नाम से ही प्रतीत है, कोई जगह जो बहुत ऊँचाई पर है!

इस अति रमणीय स्थान पर भगवान् मूल नारायण जी का मंदिर है ! मंदिर से समूचे उत्तराखंड के कई हिस्से देखे जा सकते है! शिखर में देखने के लिए प्रमुख जगह यह है की यहाँ से आप पर्वत श्रंखलाओ को नजदीग से देख सकते है और पहाड़ के सौन्दर्य का लुफ्त उठा सकते है !

शिखर मंदिर से लगभग १ किलोमीटर की दूरी पर है एक गुफा जहाँ गुफा के अन्दर से पानी आता है और यही पानी मंदिर में इस्तेमाल होता है!

पौराणिक कथा के अनुसार जब नंदा देवी भगवान् मूल नारायण को अपने पीठ पर लाद इस जगह पर लायी थी तो उनको यह जगह काफी पसंद आया था और भगवान् ने इसी स्थली को अपना निवास स्थान बनाया !

यहाँ पहुचने पर मूल भगवान् ने नंदा माता से पानी लाने के लिए कहा, इतने ऊँचे जगह और पानी! तब मूल नारायण भगवान् ने नंदा माता से कहा बुवा.. मै एक फल को गिरता हूँ और जहाँ यह फल रुकेगा वही पानी मिलेगा! यह फल लुडकते -२ इस गुफा के अन्दर चला गया जिसे बिंगर कहते है और वहां से नंदा देवी मूल नारायण के लिए पानी ले आयी थी. ऐसा पौराणिक कथाओ में पड़ने को मिलता है !

विनोद सिंह गढ़िया

कपकोट का निवासी एवं विभिन्न कोशिशों के बावजूद भी मैं शिखर मंदिर में नहीं जा पाया हूँ | कहते हैं कि यहाँ वही जा पाता है जिसे यहाँ निवास करने वाले मुरैण देवता अपने दर्शन देने के लिए बुलाते हैं | मैं भी अभी इंतजार में हूँ |

जय शिखरवासी




Devbhoomi,Uttarakhand

मेहता जी इस साहसिक और धार्मिक स्थल का परिचय कराने के लिए  बहुत बहुत धन्यवाद आपका

where eagles dare

thanks a lot mehta ji for the wonderful description & details of SHIKHAR... this is in my to do list :)

विनोद सिंह गढ़िया


श्री 1008 नौलिंग देव मन्दिर सनगाड़ (कपकोट) बागेश्वर


सौजन्य से : मनोज भौर्याल Facebook