• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 
Multipurpose Program By MeraPahad (gairsain rally, tribute & career guidance)

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, August 26, 2010, 09:55:21 AM

Bhopal Singh Mehta

हेम पन्त

मैं गैरसैंण और द्वाराहाट की दो दिन की अपनी यात्रा से कल देर रात रुद्रपुर वापस आया हूं. 29 अगस्त को हम लोग गैरसैंण पहुंचे जहां पर स्थानीय लोगों ने दिल्ली-गैरसैंण यात्रा का स्वागत किया और प्रवासी उत्तराखण्डी युवाओं द्वारा गैरसैंण राजधानी के लिये किये जा रहे प्रयासों की तहेदिल से सराहना की. जोशीले नारों और जनगीतों के बीच गैरसैंण के बुजुर्ग आन्दोलनकारी शेर सिंह बिष्ट जी, राजेन्द्र शाह जी, श्रीमती धूमादेवी जी और प्रेम सिंह नेगी जी (ब्लाक अध्यक्ष - कांग्रेस) ने सभा को संबोधित किया.

30 अगस्त को द्वाराहाट में उत्तराखण्ड के शिल्पी स्व. विपिन त्रिपाठी  की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजली सभा और विचार गोष्टी का आयोजन हुआ. (विषय - हिमालय बसाओ, हिमालय बचाओ). इस गोष्टी में उत्तराखण्ड के राजस्व व खाद्य आपूर्ति मन्त्री दिवाकर भट्ट, उक्रांद के शीर्षनेता काशी सिंह ऐरी जी, आन्दोलनकारी शमशेर सिंह बिष्ट जी, पी.सी. तिवारी जी, स्थानीय विधाय्क पुष्पेश त्रिपाठी जी और इस इलाके की जनता उपस्थित थी. इस अवसर पर आपातकाल और वन आन्दोलनों के दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगायी गई. "विपिन त्रिपाठी विचार मंच", "क्रिएटिव उत्तराखण्ड - म्यर पहाड़", "जनपक्ष आजकल" पत्रिका और "म्यर उत्तराखण्ड ग्रुप" के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की दो महान विभूतियों - श्री डी.डी. पन्त और श्री जसवन्त सिंह बिष्ट के पोस्टरों का भी विमोचन हुआ. आज 31 अगस्त को नौगांव (कफड़ा), द्वाराहाट के राजकीय इन्टर कालेज में कैरियर गाइडेन्स कैम्प का आयोजन चल रहा है. साथ ही विपिन त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 28 अगस्त से 3 सितम्बर तक द्वाराहाट में ही एक मुफ्त मेडिकल शिविर भी चलाया जा रहा है.

विस्तृत जानकारी और फोटो आदि समय मिलते ही आपके साथ शेयर की जाएंगी...

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बहुत बहुत बधाई हेम दा!

आशा है इस प्रकार के आयोजनों के जन चेतना बढेगी और उत्तराखंड शहीदों के सपनो के राज्य के रूप में उभर आएगा !

Quote from: हेम पन्त on August 31, 2010, 11:55:01 AM
मैं गैरसैंण और द्वाराहाट की दो दिन की अपनी यात्रा से कल देर रात रुद्रपुर वापस आया हूं. 29 अगस्त को हम लोग गैरसैंण पहुंचे जहां पर स्थानीय लोगों ने दिल्ली-गैरसैंण यात्रा का स्वागत किया और प्रवासी उत्तराखण्डी युवाओं द्वारा गैरसैंण राजधानी के लिये किये जा रहे प्रयासों की तहेदिल से सराहना की. जोशीले नारों और जनगीतों के बीच गैरसैंण के बुजुर्ग आन्दोलनकारी शेर सिंह बिष्ट जी, राजेन्द्र शाह जी, श्रीमती धूमादेवी जी और प्रेम सिंह नेगी जी (ब्लाक अध्यक्ष - कांग्रेस) ने सभा को संबोधित किया.

30 अगस्त को द्वाराहाट में उत्तराखण्ड के शिल्पी स्व. विपिन त्रिपाठी  की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजली सभा और विचार गोष्टी का आयोजन हुआ. (विषय - हिमालय बसाओ, हिमालय बचाओ). इस गोष्टी में उत्तराखण्ड के राजस्व व खाद्य आपूर्ति मन्त्री दिवाकर भट्ट, उक्रांद के शीर्षनेता काशी सिंह ऐरी जी, आन्दोलनकारी शमशेर सिंह बिष्ट जी, पी.सी. तिवारी जी, स्थानीय विधाय्क पुष्पेश त्रिपाठी जी और इस इलाके की जनता उपस्थित थी. इस अवसर पर आपातकाल और वन आन्दोलनों के दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगायी गई. "विपिन त्रिपाठी विचार मंच", "क्रिएटिव उत्तराखण्ड - म्यर पहाड़", "जनपक्ष आजकल" पत्रिका और "म्यर उत्तराखण्ड ग्रुप" के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की दो महान विभूतियों - श्री डी.डी. पन्त और श्री जसवन्त सिंह बिष्ट के पोस्टरों का भी विमोचन हुआ. आज 31 अगस्त को नौगांव (कफड़ा), द्वाराहाट के राजकीय इन्टर कालेज में कैरियर गाइडेन्स कैम्प का आयोजन चल रहा है. साथ ही विपिन त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 28 अगस्त से 3 सितम्बर तक द्वाराहाट में ही एक मुफ्त मेडिकल शिविर भी चलाया जा रहा है.

विस्तृत जानकारी और फोटो आदि समय मिलते ही आपके साथ शेयर की जाएंगी...

पंकज सिंह महर

यह चिन्गारी निश्चित ही उत्तराखण्ड के जनमानस में एक दिन जरुर लौ जलायेगी।

हेम पन्त

दिल्ली-गैरसैंण यात्रा के सदस्य, गैरसैंण (चन्द्रनगर) के एतिहासिक रामलीला मैदान में चन्द्र सिंह गढवाली जी की मूर्ति के सामने

हेम पन्त

गैरसैंण मे स्थाणिय आन्दोलनकारियों के साथ मोहन बिष्ट और हरीश रावत

हेम पन्त

गैरसैंण की वयोवृद्ध आन्दोलकारी महिला धूमादेवी यात्रादल के सदस्यों और स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए. कुछ साल पहले श्रीमती धूमादेवी को गैरसैंण राजधानी आन्दोलन के तहत गिरफ्तार करके हल्द्वानी जेल में यातनाएं दी गयी थीं.

हेम पन्त

30 अगस्त को द्वाराहाट में "विपिन त्रिपाठी और आपातकाल" विषय पर एक पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई. जिसमें आपातकाल और वन आन्दोलन से सम्बन्धित सैकड़ों दस्तावेज, पत्र और जेल डायरियां प्रदर्शित की गईं.. उसी प्रदर्शनी की दो फोटो..

हेम पन्त

हेम पन्त

गैरसैंण यात्रा में शामिल साथीगण-
1. दीपक बेंज्वाल (अगस्त्यमुनि)
2. धीरेन्द्र अधिकारी (दिल्ली)
3. दयाल पाण्डे (दिल्ली)
4. मोहन बिष्ट (दिल्ली)
5. हरीश रावत (दिल्ली)
6. सुदर्शन रावत (दिल्ली)
7. कैलाश बेलवाल (दिल्ली)
8. सोनू बोहरा (दिल्ली)
9. रवि शाह (दिल्ली)
10. दीपक पनेरू (हल्द्वानी)
11. हेम पन्त (रुद्रपुर)