• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Live Chat with Bela Negi Ji Director Hindi Film'Daayen Ya Baayen' 25 Oct

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 22, 2010, 08:22:44 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



बेला जी :

मेरापहाड़ पोर्टल में आपका स्वागत है!   मेरापहाड़ की पूरी टीम की ओर से आपको दायें या बाएं के सफलता के लिए शुभकामनाये!

Rajen

 क्या आप गढ्वाली/कुमांउनी भाषा में भी कोई फिल्म बनाने का इरादा रखतीं हैं?

Bela Negi- Film Director

मैं नैनीताल मैं बढ़ी हुई हूँ. पहाड़ मैं थोड़ी बहुत घूमी भी हूँ. माता पिता गाँव से नैनीताल आये, और उन्होनें हमेशा कोशिश की की गाँव और उनके अतीत से हमारा सम्बन्ध बना रहे
मुझे लगता है की यह एक प्रमुख कारण है जिसकी वजह से, बम्बई में रहने के बावजूद, फिल्म लिखते समय  मेरे मन मैं पहाड़ की छवि सबसे पहले आती है.

मैंने यूं ठान नहीं रखा है की बस पहाड़ पर ही लिखूंगी, पर मेरी दूसरी कहानी  भी वहीं पर केन्द्रित है, यह स्वाभाविक रूप से हो रहा है.. शायद इस लिए भी की इस फिल्म के दौरान मैं शूटिंग के लिए वापस कुमाओं आयी.

Quote from: apnauttarakhand on October 25, 2010, 11:18:35 AM

बेला जी,

सबसे पहले ढेर साड़ी शुभकामनाये फिल्म की सफलता के लिए!

मेरा प्रशन है : 

आप को पहाड़ के इस विषय पर फिल्म बनाने का ख्याल कैसे आया? क्या आने वाले समय में भी आप पहाड़ के पर केन्द्रित समस्यों पर फिल्मो का निर्माण करंगे ?





विनोद सिंह गढ़िया

बेला जी पैलाग................

मेरा पहाड़ पोर्टल में आपका अभिनन्दन ! आपकी और समस्त उत्तराखंडियों की आने वाली फिल्म "दायें या बायें" की सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं !

कमल

बेला जी मेरा पहाड़ पोर्टल पर आपका हार्दिक स्वागत है।

हमारे बहुत से सद्स्य जानना चाहते हैं कि दिल्ली में यह फिल्म कहाँ कहाँ रिलीज हो रही है।

Bela Negi- Film Director

इस फिल्म को बनाते वक़्त भी यह विचार मन मैं आया था की क्या हिंदी फिल्म मैं मैं पहाड़ी संस्कृति को दर्शा पाऊंगी? मेरा सन्दर्भ आज यूं है- की घर, बच्चे, सब बम्बई मैं है, तो इस लिए शायद फिल्म हिंदी मैं ही बना पाऊंगी- पर उन फिल्मों के ज़रिये वापस पहाड़ से अपने और अपने परिवार को जोड़े रखूंगी

मुझे लगता है की कुमोनी या गड्वाली मैं फिल्म लिखने के लिए शायद कुमोनी अथवा गड्वाली प्रदेश मैं रहना आवश्यक है.
Quote from: Rajen on October 25, 2010, 02:48:37 PM
क्या आप गढ्वाली/कुमांउनी भाषा में भी कोई फिल्म बनाने का इरादा रखतीं हैं?

Bela Negi- Film Director

धन्यवाद


Quote from: Vinod Gariya               विनोद गड़िया on October 25, 2010, 02:53:44 PM
बेला जी पैलाग................

मेरा पहाड़ पोर्टल में आपका अभिनन्दन ! आपकी और समस्त उत्तराखंडियों की आने वाली फिल्म "दायें या बायें" की सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं !


Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा


Bela Ji,

A very warm welcome to merapahad community. Hat off to you and your team for making a film on pahad subject.

At present there is no regional film industry in our State. Have you been ever approached by the Govt and or any initiative by uttarakhandi fraternity in bollyood taken in this regard ?

dramanainital

 hello bela,this is harshu from nainital.best of wishes for your film "daayen yaa baayen". I hope this film catches all the all that you expect it too.will go watch the film in Nainital film festival.

Bela Negi- Film Director

यह रिलीज़ अचानक ही हुआ है, और प्रोडूसर ने हम सबको कुच्छ ठीक से बताया भी नहीं है- पर कल तक मैं हर हाल मैं यह खबर आपको देने की कोशिश करूंगी. मेरा आप सबसे अनुरोध है की फिल्म देखने पूरे परिवार- आमा, बूबी, सबके साथ आयें.. यह फिल्म सारे परिवार के लिए बनायी गयी है

Quote from: कमल on October 25, 2010, 02:54:46 PM
बेला जी मेरा पहाड़ पोर्टल पर आपका हार्दिक स्वागत है।

हमारे बहुत से सद्स्य जानना चाहते हैं कि दिल्ली में यह फिल्म कहाँ कहाँ रिलीज हो रही है।