• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

How To Use Hindi In Forum? - फोरम में हिन्दी भाषा का प्रयोग कैसे करें?

Started by पंकज सिंह महर, December 06, 2007, 02:48:59 PM

पंकज सिंह महर

कुछ शब्दों को लिखने की विधि
द्य - d+y
शब्द के नीचे बिन्दु: ड़ - शब्द लिखने के बाद x
शब्द के ऊपर बिन्दु- shift+m
शब्द के नीचे र लगाने के लिये : कृ- शब्द के बाद Ru
द्ध- ddh
द्व- dw
। पूर्ण विराम - shift+\

Risky Pathak


पंकज सिंह महर

Quote from: Himanshu Pathak on April 24, 2008, 09:22:18 AM
Isi Tarah 1 Or Hindi ka software hai INDIC HINDE IME jiske dwara bhi hum hindi me likh sakte hai...

पाठक जी,
उक्त साफ्टवेयर का लिंक देने का कष्ट करें।

हेम पन्त

पंकज दा! वैसे तो मैं हिन्दी टाइपिंग के लिये एक .html पैज प्रयोग करता हूँ. मैने baraha install भी कर लिया है. इसके द्वारा हिन्दी लिखने के लिये आगे की क्या पद्धति है?


पंकज सिंह महर

Quote from: H. Pant on May 08, 2008, 03:22:32 PM
पंकज दा! वैसे तो मैं हिन्दी टाइपिंग के लिये एक .html पैज प्रयोग करता हूँ. मैने baraha install भी कर लिया है. इसके द्वारा हिन्दी लिखने के लिये आगे की क्या पद्धति है?

हेम दा मैने इसको विस्तार से ऊपर बताया है की-वर्ड भी दिये हैं।

हेम पन्त

हाँ! अरे वाह! ये तो बहुत आसान है. मैने इसे प्रयोग करना शुरू भी कर दिया है. लेकिन कुछ अभ्यास की जरूरत है, पूरी गति पाने के लिये... पंकज दा, आपका धन्यवाद!!!

Risky Pathak


Risky Pathak

माइक्रोसॉफ्ट भाषाइंडिया का Indic IME विंडोज पर हिन्दी टाइपिंग हेतु एक श्रेष्ठ IME टूल है। इसे माइक्रोसॉफ्ट ने वैबदुनिया के सहयोग से विकसित किया था। इसमें आठ प्रकार के कीबोर्ड उपलब्ध हैं जिनमें फोनेटिक, रेमिंगटन तथा इनस्क्रिप्ट प्रमुख हैं। यह विंडोजएनटी वाले ऑपरेटिंग सिस्टमों यथा विंडोज २०००, एक्सपी, २००३ तथा विस्टा पर चलाया जा सकता है। यह विंडोज पर रेमिंगटन टाइपिंग हेतु एकमात्र उपलब्ध टूल है। इसके अतिरिक्त यह तीन सर्वाधिक प्रचलित फोनेटिक टूल्स में से एक है।

नीचे Windows-XP पर Indic IME स्थापित करने की विधि समझाई गई है। Windows 2000 पर प्रयोग होने वाली विधि इस से मिलती जुलती है।

1. विंडोज में हिन्दी सपोर्ट इनेबल करना: अपने कंप्यूटर के Control Panel में जाएँ। वहाँ Regional and Languages Options को क्लिक करें। वहाँ Languages टैब पर क्लिक करें। अब Install files for complex scripts को चुनें, OK क्लिक करें। मांगे जाने पर Windows-XP की CD डालें। इससे Indic Languages (हिन्दी सहित) सपोर्ट आप के कंप्यूटर पर स्थापित हो जाएगा। स्थापन के अंत में आप को कंप्यूटर रिबूट करना पड़ सकता है।


2. Indic IME इंस्टाल करना: hindi_IME_setup.zip आप के चुने फोल्डर में संचित हो जाएगी। इस फाइल को अपनी पसन्द के फोल्डर में unzip कर लें।

setup.exe नाम की फाइल को चला दें (run करें)। Hindi Indic IME1 (v5.0) आप के कंप्यूटर पर स्थापित हो जाएगा।

3. इंडिक आईएमई का कीबोर्ड जोड़ना: Details बटन को दबाएँ। अब Add बटन को दबाएँ Input language सूची में से हिन्दी चुनें, Keyboard layout/IME डिब्बे को सक्रिय करें, और सूची में से Hindi Indic IME1 (v5.0) चुनें।
Quote from: Himanshu Pathak on May 08, 2008, 06:02:06 PM
http://www.bhashaindia.com/Downloads/IME/hindi_IME_setup.zip

Quote from: पंकज सिंह महर on May 06, 2008, 05:05:55 PM
Quote from: Himanshu Pathak on April 24, 2008, 09:22:18 AM
Isi Tarah 1 Or Hindi ka software hai INDIC HINDE IME jiske dwara bhi hum hindi me likh sakte hai...

पाठक जी,
उक्त साफ्टवेयर का लिंक देने का कष्ट करें।


पंकज सिंह महर

Quote from: Himanshu Pathak on May 08, 2008, 06:04:01 PM
माइक्रोसॉफ्ट भाषाइंडिया का Indic IME विंडोज पर हिन्दी टाइपिंग हेतु एक श्रेष्ठ IME टूल है। इसे माइक्रोसॉफ्ट ने वैबदुनिया के सहयोग से विकसित किया था। इसमें आठ प्रकार के कीबोर्ड उपलब्ध हैं जिनमें फोनेटिक, रेमिंगटन तथा इनस्क्रिप्ट प्रमुख हैं। यह विंडोजएनटी वाले ऑपरेटिंग सिस्टमों यथा विंडोज २०००, एक्सपी, २००३ तथा विस्टा पर चलाया जा सकता है। यह विंडोज पर रेमिंगटन टाइपिंग हेतु एकमात्र उपलब्ध टूल है। इसके अतिरिक्त यह तीन सर्वाधिक प्रचलित फोनेटिक टूल्स में से एक है।

नीचे Windows-XP पर Indic IME स्थापित करने की विधि समझाई गई है। Windows 2000 पर प्रयोग होने वाली विधि इस से मिलती जुलती है।

1. विंडोज में हिन्दी सपोर्ट इनेबल करना: अपने कंप्यूटर के Control Panel में जाएँ। वहाँ Regional and Languages Options को क्लिक करें। वहाँ Languages टैब पर क्लिक करें। अब Install files for complex scripts को चुनें, OK क्लिक करें। मांगे जाने पर Windows-XP की CD डालें। इससे Indic Languages (हिन्दी सहित) सपोर्ट आप के कंप्यूटर पर स्थापित हो जाएगा। स्थापन के अंत में आप को कंप्यूटर रिबूट करना पड़ सकता है।


2. Indic IME इंस्टाल करना: hindi_IME_setup.zip आप के चुने फोल्डर में संचित हो जाएगी। इस फाइल को अपनी पसन्द के फोल्डर में unzip कर लें।

setup.exe नाम की फाइल को चला दें (run करें)। Hindi Indic IME1 (v5.0) आप के कंप्यूटर पर स्थापित हो जाएगा।

3. इंडिक आईएमई का कीबोर्ड जोड़ना: Details बटन को दबाएँ। अब Add बटन को दबाएँ Input language सूची में से हिन्दी चुनें, Keyboard layout/IME डिब्बे को सक्रिय करें, और सूची में से Hindi Indic IME1 (v5.0) चुनें।


वाह-वाह पाठक जी यह भी लाजबाब है।