• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Garhwali Poems by Balkrishan D Dhyani-बालकृष्ण डी ध्यानी की कवितायें

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 03, 2011, 12:06:15 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बंद तालों की आवाज
बंद तालों की आवाज
गूँजने लगी है मेरे पहाड़ों में आज
हर घर हर गलियारों में
बंद तालों की आवाज
बंद होने लगी है
बंद कर के वो अपनी आवाज आज
खेत और खलिहानों की
बंद तालों की आवाज
बंद बंद सा दिखने लगा है
बंद वो मेरा पुरखों का सुनहरा ताज आज
चाबी के उन कारखानों में
बंद तालों की आवाज
बंद अब सब होता जा रहा है
बंद सब रीति रिवाज कारोबार आज
करने बैठा वो किस का इंतजार
बंद तालों की आवाज
बंद हिर्दय से ना हो जाये वो
बंद अब मेरे पहाड़ों की मीठी आवाज आज
पुकारा लो ना फिर एक बार मुझे
बंद तालों की आवाज
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

तब मेरी कविता रोती है
जब अक्षर टूटे मेरे
बादलों के फटने से
बहा ले गया उसे कोई
अपनों के होने से
तब वो सिसकती है
अपने को अकेला देख
अकेले वो कोने में बैठ
तब मेरी कविता रोती है
हाथ बढ़ेंगे कुछ दिन
फिर वो एकदम थम जायेंगे
मजाक करने फिर हम से
हमारे तंत्र के पैंसे आयेंगे
उसे देख कर वो
फिर से सिकोड़ जाती है
क्या करें और कैसे जियें हम
तब मेरी कविता रोती है
देख वो नजारा
आँखें अब भी विचलित है
क्या था ये क्या हो गया
ना अपने पे भरोसा होता है
तिलमिलाती है खूब
खूब वो जोर से चिल्लाती है
ऊपर देख वो खुद से सवाल कर जाती है
तब मेरी कविता रोती है
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

अब लौटने का वक्त आ गया है
जरा ठहरो रुको
अब सोचने का वक्त आ गया है
मीलों तक चलते चलते चले अकेले हम
अब ठहरने का वक्त आ गया है
खाली हो रहे उस रिक्त को
अब भरने का वक्त आ गया है
कितना दोष दो गे तुम ज़माने को
अब सफाई देने का वक्त आ गया है
कितना छिपे रहोगे खुद की आड़ में
अब पर्दाफाश होने का वक्त आ गया है
आँखें क्यों झुकी है अब हमारी
अब आँखों को मिलाने का वक्त आ गया है
बैठ दो घडी अब अपनों के साथ
कुछ कर गुजरने का वक्त आ गया है
भीड़ से अकेले निकल के आ जा
अब अपनों से मिलने का वक्त आ गया है
देख खड़ा है अब भी वो शीश उठा कर
अब गले मिलने का वक्त आ गया है
झुक के आ जा अब तो अपने घर को
अब लौटने का वक्त आ गया है
जरा ठहरो रुको
अब सोचने का वक्त आ गया है
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बस हारा हुआ मैं
बस अपने में ही रहा,अपनों से ही किनारा करके
बस चुनता रहा फूलों को ,काँटों से ही किनारा करके
बस बुनता रहा ख्यालों को,सपनों से ही किनारा करके
बस बहारों को देखता रहा ,खिजां से ही किनारा करके
बस खाली पन्नों को देखता रहा ,रंगो से ही किनारा करके
बस शब्दों को पढता रहा ,भावों से ही किनारा करके
बस रोता रहा , उन आँखों से ही किनारा करके
बस भागता रहा सुख के लिये ,दुःख से ही किनारा करके
बस शिकायतें की , जवाबों से किनारा करके
बस हारा हुआ मैं ,अपनी जीत से ही किनारा करके
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

वो मेरा अपना
माथा टेकना बातें दोहराना
मुझे सब अब निराशा दे गया
नाम का अपना बनकर वो मुझे
जीने का झूठा बहाना दे गया
पत्थर दिल से इनायत की थी मैंने
वो मुझे जुदाई का सहारा दे गया
वो दोस्त था मेरा बस मेरा मुझे
जलन का पूरा सजो सामान दे गया
अंत में हुआ कुछ ऐसा साथ मेरे
वो सबसे ऊँचा मुझे मकाम दे गया
ग़म का अंधेरा ऐसा देकर मुझे वो
मेरे वीराने को वो रोशन कर गया
प्रतिबिंब ढूंढ़ता है अब उसका
जिसने सौंर्दय जिस्म नाकारा कर गया
पहाड़ों का पत्थर बन बैठा हूँ अब मैं
मेरे अहंभाव का वो किनारा बन गया
अस्तित्व की कश्ती में मुझे बिठाकर
काल्पनिक यथार्थ में वो भेद कर गया
मिथ्या जीवन की बस यही पहचान है
उन रस्ते में मुझे वो बेसहारा कर के गया
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

की तुम रूठ ना जाना
लौटकर आओगे ,मिलकर गीत गाओगे
एक तरना नया नया ,एक दिवाना नया नया
कली जो फूल बनी है ,नाजों से वो पली है
गुल्सिताँ ने उसे खिलाया,मुस्कुरा के वो चली है
खुले खुले हुये गेसू हैं ,घिर गयी हो बदलियां
झुकी मेरी वो निगाहें,गिराये जैसे बिजलियां
इन नाचते क़दमों में,मौसम का है खज़ाना
हर एक के लब पर,अब मेरा ही है फ़साना
झूमना मचलना मेरा ,अब यूँ बदल बदल के
धड़क रहा है दिल मेरा ,अब सम्भल सम्भल के
रुक ना जाये मोड़ पर,कहीं अब ये मेरा ज़माना
साँसों को कह दे इतना ,की तुम रूठ ना जाना
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

मन की बात होंठो पे लाओ
मन की बात होंठो पे लाओ .. २
कहना है जो वो कह जाओ
मन की बात होंठो पे लाओ .. २
रूठो ना ऐसे ना अकेले हो जाओ
क्यों छुपा रखा है दर्द वो दिखलाओ
बात करो अपने से अब तुम ही बतलाओ
नांदा ना बनो तुम अब बात मान भी जाओ
मन की बात होंठो पे लाओ .. २
लब पर आये ना वो शब्द दिखलाओ
चुप ऐसे ना अपने आप से तुम घिरते जाओ
थोड़ा सा ही क्यों ना हो वो उसे जतलाओ
गुस्सा छोड़ो अब तुम बात मान भी जाओ
मन की बात होंठो पे लाओ .. २
ऐसे में घिर जायेगी तेरे चहुँ ओर उदासी
फिर ना साथ आयेगा तेरे कोई संगी ना साथी
फिरता रहेगा तब फिर अपने में कहीं गुम सा
बन जायेगा सबके लिये तो एक बूत सा
मन की बात होंठो पे लाओ .. २
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

अब की बरसात में
बस अपने थे वो
जो सपने थे वो
देख ना पाये हम उन्हें साथ में
अब की बरसात में
क्या बात हुयी
ये भी ना जान पाये हम
अपनों के हाथों की अग्नि को भी
ना पार पाये हम
अब की बरसात में
क्या रात थी वो
क्या दिन था वो
ना जाने क्या वो बात थी
वो भी बोल ना पाये हम
अब की बरसात में
रोना ना ना कुछ खोना
जीवन तो एक सपन सलोना
उस सपन सलोने में
इस बार ना झूल पाये हम
अब की बरसात में
जागे हैं या सोये हम
हलचल हुयी सब खोये हम
अब ना हम मिल पाएंगे तुम से
इस अगली बरसात में
अब की बरसात में
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बहुत कम लोग होते हैं
बहुत कम लोग होते हैं
जो दूसरों के दुःख में रोते नहीं
तब वो हमदर्द हो जाते हैं
उनकी तकलीफ
उनको अपनी लगती है
तब वो हम पथ हो जाते हैं
यातना में आँसूं गिरना
ये तो सब में आम बात है
तब वो उन्हें टिप जाते हैं
फर्क बस इतना
उन में और बस हम में है
हम भूल जाते है वो काम कर जाते है
बिना किसी लोभ के
वो सत्कर्मी अपने मार्ग में
जीवन के लिये धन्य हो जाते हैं
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
June 28 at 9:37pm ·
आज कल
बस तेरी कमी खलती रही
आँखों की ये नमी कहती रही
आज कल आज कल
राज रहता नहीं वो साथ मेरे
कोई कहता नहीं आके वो पास मेरे
आज कल आज कल
मर्ज़ क्यों कम अब होता नहीं
दर्द क्यों आकर अब हँसता नहीं
आज कल आज कल
रास्ते मिल गये मंजिल मिलती नहीं
जो छोड़ गये उनके निशाँ दिखते नहीं
आज कल आज कल
चाँद बहुत बेताब है अकेला
सूरज भी अब धधकता है बहुत अकेला
आज कल आज कल
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित