• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Garhwali Poems by Balkrishan D Dhyani-बालकृष्ण डी ध्यानी की कवितायें

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 03, 2011, 12:06:15 AM

devbhumi

हम अपनी राह से जरा क्या भटके
कोई भी आ आकर मुझे राह बताने लगा
जब मैं ठीक ठाक अपनी राह पर था
मुझे राह से भटकाने में भी वो ही हात थे

ना समझ ध्यानी

devbhumi

शायद जीवन यही है

फिर भी लगता है
इस दिल को
एक दिन मेरा भी आएगा
दूर हूँ अपनों से
बहुत दूर हूँ मैं
वो अपना पास आकर
मुझे अपनों के
पास ले जाएगा
तुम कहा करते थे ना
मैं उसे बड़े ध्यान से
सुना करता था
नारज ना हो जाये तू कहीं
बीच में हूँ हूँ भरता रहता था
कितने अजीज थे हम दोनों
दिल दिल से कितने दूर होये
ध्यानी तो मजदूर बन गया
दिल से तू भी मजबूर हो गया
बातों में बात जब भी आती है
याद तेरी मुझे तेरे पास ले जाती है
गलतफहमी दूर न की जाए तो
वो नफरत में बदल जाती है
अपनों से दूर जाकर ही
अपनों की याद आती है
रोटी कच्ची पक्की जली
तब माँ की बहुत याद आती है
आँखों को कहना रोना नहीं
माँ को पता चल जाएगा
आज भूखा ही सो गया हूँ
माँ भी भूखी सो जायेगी
परदेश ने याद दिलाई है
देश में होली दिवाली है
मैंने भी रंग दिप जलाये हैं
शायद जीवन यही है

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

devbhumi

मुझे पराया ना समझो

पहाड़ हूँ मैं सभी का
मुझे बेसहार ना समझो
मुझे पराया ना समझो

बैठे हैं मेरे पहारेदार सभी
देश विदेश में
हुक आती है उनकी मेरे पास
उनकी सीने से उठती टिस से
आंखों की बुँदे गिरती उनकी
बिलकुल गुजरती है मेरे दिल के बीच से
बैठे हैं मेरे पहारेदार सभी
देश विदेश में
मुझे पराया ना समझो

दूर हैं वो मजबूर हैं वो
मै उनको उतना ना दे पाया
जितना चाहते थे वो मुझसे
उनके लिये उतना ना कर पाया
बैठे रह गये मेरे अपने
मैं उनके सपने पुरे ना कर पाया
मुझे पराया ना समझो

पहाड़ हूँ मैं...पीड़ा हूँ मैं...
ये मैंने भी स्वीकार किया
पग पग कहाँ मिलेगी ऐसी चुनौती
जीवन के सुधार मैं
कड़े फैसले मैंने भी लिए थे
पर लगता है सब कुछ बेकार रहा
पहाड़ हूँ मैं सभी का
मुझे बेसहार ना समझो
मुझे पराया ना समझो

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

devbhumi

पुरानी यादें आ आकर फिर मुझे हौसला दे जाएंगी
एक नई सांस को फिर लड़ने का जज्बा दे जाएंगी

ध्यानी

devbhumi

अपने को ढूंढ रहा हूँ
खुद में ही ग़ुम हो रहा हूँ
धुंद बिछी है इन राहों में
आँखों को मल रहा हूँ
कसम है मुझे उस वक़्त की
जब ज़िन्दगी शुरू की थी
आज भी वहीं खड़ा हूँ
ध्यानी आज भी वहीं खड़ा हूँ
अपने को ढूंढ रहा हूँ

ना समझ ध्यानी

devbhumi

उस सांझ को

बार बार उसे देखा
ओझल होते हुए
अपने से रुक्सत होते हुए
(उस सांझ को ) .... २

इस बेकरारी को संभालों कैसे
दूर जा रही है वो उसे निहारों कैसे
काली रात आगोश उसे ले रही है
नयनो में उसको उतारों कैसे
(उस सांझ को ) .... २

तुझे ढूँढूता हूँ मैं परेशान होकर
ना जाओ तुम मुझे तन्हा छोड़कर
कैसे खुद को मै सँभाल पाऊँगा
जुदा हो तुझसे जीवन निभा पाऊँगा
(उस सांझ को ) .... २

फिर भी मानता हूँ मेरे नींदों में आओगी तुम
अपने साथ सपनो में ले जाओगी तुम
छोड़कर मुझे अकेले कैसे रह पाओगी तुम
जंहा छोड़ कर गयी मुझे वंही पाओगी तुम
(उस सांझ को ) .... २

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

devbhumi

मुझे सहारा मिले ना मिले
मैं दूसरों का सहारा बन पाऊँ
सपने देखे हैं सबने बड़े बड़े
बस मैं उन्हे हकीकत दे पाऊँ
बस यही हसरत रही ध्यानी
ये जीवन किसीके नाम कर जाऊँ

ध्यानी दिल से


devbhumi

गाँव की ओर चल पड़ता है

अब लापता सा हो गया हूँ मै
ना जाने कौन सा पल था खो गया हूँ मैं

बुँदे भी गिरना अब बंद हो गयी हैं
बरसात आँखों से जब अझोल हो गयी है

तप रहा है फिर से देखो नीला आसमान
ना जाने हम से अब कंहा भूल हो गयी है

ठण्ड भी अब हम से दूर दूर जाने लगी है
अपनों के रिश्तों में जब बेईमानी आने लगी है

मर जाता हूँ गर्मियां जब आक्रमण करती है
मेरे चीथड़े चीथड़े कर मुझे खूब धो देती है

लापता को तब खुद का पता चलता है
मन कनस्तर धर गाँव की ओर चल पड़ता है

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

devbhumi

वो अब भी क्यों मुझे बुलाता रहा

बचपन में पर्वतों पर छुपा रखा था कुछ मैने
उसे ढूंढने में मैं अब भी अपनी उम्र गुजारता रहा

मचलता रहा वो फितूर बन वो कंही मेरे ही भीतर
उसे पाने की होड़ मुझे कंहा कंहा भटकाती रही

उसके प्रति अधिक चाह ने दूर किया मुझको
अब अकेले बैठ यादों में उन्हें अकेले गुनगुनाने लगा

पहले जूनून था मेरा वो या अब मेरा वो प्रयाश्चित
ना जाने अब भी किसे मै बहलाने फुसलाने में लगा

थक क्यों नहीं जाता हूँ मै अब इस उम्र में ध्यानी
वो छुपा रह रहकर अब भी क्यों मुझे बुलाता रहा

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित