• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Popular Saying about Different Places- कहावते किस्से विशेष स्थान आदि

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 12, 2011, 02:37:33 PM

पंकज सिंह महर

गंगोलीहाट के लोगों के लिये एक कहावत प्रचलित है-
       "एक गंगोलो, सौ रंगोलो"
मतलब, एक गंगोला (गंगोलीहाट का रहने वाला) सौ लोगों को रंगल (वेवकूफ बनाना) देता है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

अल्मोड़ा के हाल बाग़ जगह के लिए यह कहावत"-

"राज कांछो हाल बाग़"

राजा कहाँ है - हाल बाग़ में

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


एक प्रसिद्ध कहावत यह भी है !

"लाटा च्याल काला काल"
यानी एक आदमी है जो गूंगा (लाटा) यानी बोल नहीं सकता है उसके बेटे हुए वो बहरे (काल) सुन नहीं सकते!

स्थिति का अनुमान आप लगा सकता है!

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Prayag Pande

नैपाल छतिस धारा पानी का तुडुका |
समजिय्रै भैटनी ठौरा रवे जाये ढुरुका ||

भावार्थ :नैपाल के छतीस धारों में पानी की बहुत पतली धार निकल रही है |
ओ प्रेयसी ,जिस स्थान पर हम बैठते थे , उसे देखकर याद करना और चुपचाप आंसू वहा लेना ||

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Prayag Pande
अलग उत्तराखंड बनने से पहले के वायदे और अलग राज्य बनने के बाद पहाड़ की आम जनता को हासिल सुविधाओं को लेकर पेश है एक बहुत पुरानी लोकोक्ति -----

बात कैछ गजराज की ,दृष्टि दिखायी बैल |
पाणी पाड़ी कुकुड में ,हात लै च्यापो मैल ||

अर्थात -"आश्वासन दिया हाथी दान करने का ,सामने दिखाया बैल | संकल्प लेते समय मुर्गे के ऊपर पानी छिड़का और देते वक्त अपने हाथ का मैला निकलकर हाथ पर रख दिया |"इस राज्य में ऐसा ही कुछ यहाँ की आम जनता के साथ भी हो रहा है |