• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Photographs of my village Pothing(Bageshwar) पोथिंग (कपकोट) की कुछ तस्वीरें

Started by विनोद सिंह गढ़िया, August 29, 2012, 02:11:38 AM

विनोद सिंह गढ़िया



वह स्थल जहाँ पर पोथिंग गाँव में होने वाली नंदा देवी पूजा के लिए कदली वृक्ष को उत्तरोडा गाँव से लाकर लगाया जाता है। यह कदली वृक्ष हरेला पर्व पर यहाँ लगाया जाता है और भाद्रपद की सप्तमी के दिन देव डंगरिये यहाँ पर आकर इस कदली वृक्ष को न्यूत कर अपने साथ ले जाते हैं और इस पेड़ द्वारा माँ नंदा भगवती की मुखार बनाई जाती है।


Thul Nantin

WOW beautiful pictures !!!!!!
ऊपर के एक फोटो में पेड़ पर कुछ बेले हैं , अगर में गलत नहीं हूँ तो ये शायद गेठी की हैं ??

विनोद सिंह गढ़िया

Quote from: Thul Nantin on October 25, 2012, 02:59:34 PM
WOW beautiful pictures !!!!!!
ऊपर के एक फोटो में पेड़ पर कुछ बेले हैं , अगर में गलत नहीं हूँ तो ये शायद गेठी की हैं ??

महोदय आपने सही पहचाना, ये बेलें 'गेठी' की ही हैं।


Thul Nantin

 8)
शानदार तस्वीरें हैं गड़ियाजी,
इन्हें देख कर अपार प्रसन्नता हुई पर साथ ही ये सोच कर दुःख भी हुआ कि ऐसी स्वर्ग सी जगहों में रहने वाले हम लोग पेट कि खातिर पलायन को मजबूर हैं |

विनोद सिंह गढ़िया

Quote from: Thul Nantin on October 25, 2012, 05:12:01 PM
8)
शानदार तस्वीरें हैं गड़ियाजी,
इन्हें देख कर अपार प्रसन्नता हुई पर साथ ही ये सोच कर दुःख भी हुआ कि ऐसी स्वर्ग सी जगहों में रहने वाले हम लोग पेट कि खातिर पलायन को मजबूर हैं |

महोदय आपका कहना बिलकुल सही है।



Hisalu