• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

उत्तराखण्ड पर केन्द्रित पत्र व पत्रिकायें/ Magzine and Papers on Uttarakhand

Started by पंकज सिंह महर, March 10, 2008, 05:19:30 PM

खीमसिंह रावत

उत्तराखंड प्रभात साप्ताहिक अख़बार था सायद अब नही छपता है इसके संपादक श्री सुरेश नौटियाल जी है ये दिल्ली से छपता था /

हेम पन्त

Rawat ji aapse nivedan hai ki kriapya aise book stall ki information dein, jahaan ye patrikayein milti hain...

Main kuchh achchhe samachar patr aur patrika ki membership lena chahta hoon..kripaya margdarshan karein...Dhanywaad



Anubhav / अनुभव उपाध्याय

Main bhi chahta hun ki Rawat ji aap Aparajita ke current ank mangwa de taaki humein yahan jaankaari dene main aasaani ho.

पंकज सिंह महर


हल्द्वानी: कुमाऊंनी व गढ़वाली संस्कृति को संजोने के क्रम में अगर प्रो. डीडी शर्मा की रचनाओं का योगदान अहम है तो अंकित प्रकाशन की भूमिका भी कहीं से कमतर नहीं है। केंद्र से अबतक प्रकाशित सैकड़ों पुस्तकों में ज्यादातर कुमाऊं से जुड़ी हैं। चंद्रावती कालोनी पीलीकोठी स्थित अंकित प्रकाशन से शिक्षाविद्, संस्कृत के विद्वान प्रो. डीडी शर्मा की तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें उत्तराखंड के लोक देवता, उत्तराखंड के लोकोत्सव एवं उत्तराखंड के पौराणिक देवकुल से संबंधित पुस्तकें हैं। इसके अलावा दो अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकों का प्रकाशन भी इसी प्रकाशन केन्द्र से हो रहा है। वर्ष 1998 से प्रकाशन का कार्य शुरू हुआ था। अब तक कुमाऊंनी भाषा, हिन्दी साहित्य, आलोचना से संबंधित दर्जनों पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रकाशन केन्द्र की निदेशक भावना पंत ने बताया कि शब्दकोश, कविता संग्रह, उपन्यास का भी अच्छा संग्रह है। इसके अलावा कुमाऊं, गढ़वाल व रूहेलखंड विश्र्वविद्यालय में भी कई पाठ्य पुस्तक स्वीकृत हैं। राजनीति शास्त्र से संबंधित पुस्तकों का भी संग्रह है। श्रीमती पंत ने बताया कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक, सामाजिक धरोहर को बेहतर तरीके से संजोने का कार्य किया जा रहा है। भविष्य में भी उच्च कोटि के लेखकों की पुस्तकों को प्रकाशित किया जाता रहेगा।

पंकज सिंह महर

देहरादून, उत्तराखण्ड से प्रकाशित एक और समाचार पत्र on line उपलब्ध है, "उत्तरांचल दर्पण"। इसके वरिष्ठ पत्रकार श्री नारायण परगांई जी हैं।

http://uttaranchal.indopia.in

Hem Bahuguna

उत्तराँचल से प्रकाशित पत्र-पत्रिकाओं की बात हो तो 'कत्यूरी-मानसरोवर' को याद करना जरुरी हो जाता है .साठ के दशक के चर्चित कहानीकार श्री बलवंत मनराल जिन्हें हिन्दी साहित्य जगत ने लगभग भुला दिया है ने इतिहास प्रसिध्ध कत्यूरी राजवंश के साहित्य/कला प्रेम से प्रेरित होकर दिल्ली (जनकपुरी)से नब्बे के दशक में त्रैमासिक आवृति में कत्यूरी-मानसरोवर पत्रिका का प्रकाशन किया ,जिसे बाद में वे  नरसिंघ बाड़ी(अल्मोडा )  से अपनी म्रत्यु तक(जून २००७)प्रकाशित करते रहे.

Hem Bahuguna

कत्यूरी -मानसरोवर से देश भर में फैला प्रबुद्ध जगत जुड़ा हुवा है .अपनी पेंशन के पैसो से स्वर्गीय मनराल साहित्य/कला/संस्कृति के अपने संकल्प को पूरा करते रहे.साथ ही धर्मयुद्ध नाम से एक परिशिष्ट भी प्रकाशित करते रहे ..  उनकी लम्बी अस्वस्थता के बाद हुयी म्रत्यु के बाद पत्रिका घोर आर्थिक संकट से जूझ रही है.
                                सिद्धांतो के पक्के और गुटबंदी से दूर रहने वाले स्वर्गीय मनराल ने अपनी पत्रिका को पाठको से मिलने वाले सदस्यता शुल्क और अपनी और श्रीमती सुधा मनराल की सीमित पेंशन के रुपयों से जीवित रखा ......सरकारी विज्ञापनों के बिना साहित्यिक पत्रिका निकलने का एसा उदाहरण कहीं और नही दिखायी देता है...वर्तमान में श्री दीपक मनराल  कत्यूरी -मानसरोवर का संपादन कर रहे हैं.
वार्षिक शुल्क-१५० रूपये मात्र
सम्पादकीय कार्यालय-कत्यूरी प्रकाशन
                  मनराल सदन
                  नरसिंघ बाड़ी (अल्मोडा) 

हेम पन्त

Info by Shri Rajesh Joshi ji

मित्रो,
उत्तराखण्ड गीत, संगीत, फ़िल्मो, विडिओ एल्बम आदि की जानकारी के लिए एक नयी पत्रिका प्रारम्भ हुयी है "हिलीवुड"।  इसका प्रवेशांक सितम्बर २००८ में प्रकाशित हुआ है, पत्रिका का पता है:
हिलीवुड,नानपारा हाउस,लंढौर, मसूरी-२४८१७९ (उत्तराखण्ड)
पत्रिका के संम्पादक हैं श्री प्रदीप भण्डारी जी
पत्रिका के दिल्ली प्रतिनिधि है श्री पदम गुसांई तथा श्री महेश प्रकाश।
आशा है कि यह पत्रिका उत्तराखण्ड की संस्कृति के प्रचार प्रसार में सहायक होगी।

Anubhav / अनुभव उपाध्याय

Thanks Bahuguna ji for sharing the info. Would like to have the contact no. for subscription.

Quote from: Hem Bahuguna on October 06, 2008, 08:10:00 PM
'उत्तराँचल पत्रिका' दिल्ली से पिछले १० सालो से पर्वतीय सरोकारों को लेकर प्रकाशित हो रही है.प्रख्यात साहित्य कार श्री हिमांशु जोशी ,पदमश्री डॉ.रमेश शाह ,भाषाविद स्व.नारायण दत्त पालीवाल ,प्रो.पुष्पेश पन्त ,श्री राजेन्द्र धस्माना और स्व.गोविन्द चातक जैसे मनीषियों का स्नेह पत्रिका के प्रारंभिक दिनों से ही पत्रिका के साथ है.. 

नयी सोच,राजनीतिक गुटबंदी से दूर ,नए विचारो के साथ सम्पूर्ण उत्तराँचल को समेटे हुए ये पत्रिका दिल्ली,मुंबई,चंडीगढ़,लखनऊ और उत्तराखंड में शोध प्रविधि को बढावा दे रही है.प्रवासी उत्तराखंडी परिवारों के लिए निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन 'संजोग'कालम के अंतर्गत प्रकाशित किए जाते हैं...
संपर्क-दीपा जोशी (संपादक)
  उत्तराँचल-पत्रिका
३१८ अंसल टावर  ,३८
नेहरू प्लेस ,न्यू दिल्ली 110019

Hem Bahuguna

UTTARANCHAL PATRIKA
address -304 Ansaltower
38,Neharuplace
new delhi_110019
mobile no.9868919282(mr.Akash Joshi)