• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Exclusive Photos Of Village Life - उत्तराखण्ड के ग्राम्य जीवन की एक झलक

Started by kesharsingh.bist, August 13, 2008, 10:09:02 PM

पंकज सिंह महर

केशर सिंह जी,
     आपने मुझे सुबह-सुबह दुविधा में डाल दिया, आपके इस अतुलनीय कार्य की सराहना मैं कैसे करुं,फोरम में अच्छे कार्यों को एप्रीसियेट करने के लिये कर्मा की ही व्यवस्था है, सो आपको +५ कर्मा।
    उत्तराखण्ड के ग्रामीण परिवेश को जिस जीवन्तता के साथ आपने चित्रो के माध्यम से परिभाषित किया, वह अतुलनीय है।  भविष्य में भी आपसे और सराहनीय कार्यों की अपेक्षा रहेगी।

हुक्का बू

घर की खिड़की से झांक रहा हूं, बाह्र गांव का जो नजारा है वह आपने कम्प्यूटर पर भी जीवित कर दिया।

जै हो आपकी।

Rajen

वाह!   
केशर सिंह जी,
इन तस्वीरों की तारीफ़ करने के लिए मेरे पास तो शब्द ही नहीं हैं.  आप ही बता दीजिये कैसे बयान करुँ? कर्मा जितने भी दो कम हैं फ़िर भी +५ तो दूंगा ही.  धन्यवाद !
कीप इट अप, सर.


हेम पन्त

Great One...

यह हाथ में चिपकी हुई जोंक है. जंगलों में बेहद नमी वाली जगहों पर मिलने वाली यह जोंक पशुओं और मनुष्य के शरीर से चिपट जाती है. बिना दर्द किये यह बहुत सारा खून चूस कर शरीर से अलग हो जाती है.

Quote from: kesharsingh.bist on August 14, 2008, 02:50:39 AM


खीमसिंह रावत

Pahad ki photo ati sunder hai /
kheti karane wale logo ka jiwan star me sudhar hona chahiye/ jaha ki kheti ko pani milata hai kam se kam vaha khane ki kami nahi hoti hai/ sath hi sath un jahaho par vyaparik (commercial item) fasalo ko badhana chahiye/



Risky Pathak

ओ इजा जुग.... बबा हो|

इसके द्वारा निकाले गये खून को रोकने का घरेलु इलाज़:

बीडी के बण्डल के कागज़ को खून लगी जगह पर चिपका दो| थोडी देर में खून बंद|

Quote from: H.Pant on August 14, 2008, 11:37:52 AM
Great One...

यह हाथ में चिपकी हुई जोंक है. जंगलों में बेहद नमी वाली जगहों पर मिलने वाली यह जोंक पशुओं और मनुष्य के शरीर से चिपट जाती है. बिना दर्द किये यह बहुत सारा खून चूस कर शरीर से अलग हो जाती है.



Risky Pathak

केशर जी किन शब्दों में आपका धन्यवाद करू, दुविधा में पड़ गया हूँ| इन तस्वीरों में आपने स्वर्ग दिखा दिया है| आपने तो अपना गाँव याद दिला दिया| वही कुड, वही गाड़, वही हौल.........