• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Hindi Movies Shoot In Uttarakhand - उत्तराखंड मे हुयी हिन्दी फिल्मो की शूटिंग

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, September 13, 2008, 04:39:51 PM

नवीन जोशी

समाज का आईना नहीं रहीं हिन्दी फिल्में: जैकी
आज की हीरोइनें नहीं झुकातीं हया से आंखें

नवीन जोशी, नैनीताल। मशहूर सिने अभिनेता जैकी श्राफ के लिए जहां आज सरोवरनगरी वासियों के साथ ही विदेशी बालाओं में भी दीवानगी दिखाई दी, वहीं जैकी दादा `मुझे इकरारे मोहब्बत से हया आती है, ये क्या कि मेरी नज़र झुक जाती है....´ गुनगुनाते हुऐ गुजरे जमाने की हसीन, शोख, चंचल, शर्मीली बालाओं के दीवाने दिखे। उनके दिल की यह कसक भी सामने आई कि जमाने से अदब, शर्मो हया के गायब होने से भीतर तक व्यथित हैं। उन्होंने कहा, अब फिल्में भी समाज का आईना नहीं रहीं।
जैकी आज नैनीताल में थे। अपनी बातों का सिलसिला उन्होंने नैनीताल की खूबसूरती से किया। उनका कहना था कि `नसीब खराब है, इसलिए 20 साल बाद यहां आ पाया हूं´। इससे पहले वह `जानू´ फिल्म के लिए यहां थे। बोले सुबह साढे़ चार बजे यहां पहुंचा, तो ऐसे लगा मानो किसी जादुई दुनिया में पहुंच गया। सुबह आठ बजे ही सोकर उठ भी बैठा। उन्होंने नगरवासियों से नगर की खूबसूरती से चेहरे पर आई `लाली´ को बच्चों के लिए भी बचाने की अपील की। कहा, नगर की हरियाली को बचाकर रखें। नगर की झील को उन्होंने पहले से भी अधिक सुन्दर पाया। आज की फिल्मों का जिक्र आने पर कहने लगे, युवावस्था में शम्मी कपूर, देव साहब की फिल्में `मार्निंग शो´ में देखने जाते थे। `क्या हीरोइनें होती थीं, आखें किसी से मिली नहीं कि झुक गईं, आंखों में इश्क, हया, शर्म....दिलकश!! और आज....´ वह लंबी आह छोड़ते हैं। क्या कोई आज भी उनकी तरह जमीन से उठकर ऊंचा मुकाम पा सकता है। इस सवाल पर उनका जवाब होता है, `100 परसेंट बेड़ू... बस जो रास्ता मिले, उस पर चलता जाऐ। जबरन केवल हीरो बनने की ही न सोचे।´ वरन उनका मानना है कि आज के दौर में आगे बढ़ने के अधिक अवसर हैं। 

अमिताभ की तरह किसानी कर रहे जैकी दादा
नैनीताल। मुम्बई की `चॉल´ में हीरो बनने के बाद तक रहने वाले जैकी दादा के मन में समाज के लिए कुछ करने की ललक है। वह जीवन में अनुशासन, बढ़ों की इज्जत, गरीबों की सेवा के भाव को महत्वपूर्ण मानते हैं। शायद इसी लिए बकौल उनके आसमान छूने के बावजूद हमेशा जमीन पर पांव रखे, कभी हवा में नहीं उड़े। आगे वह समाज सेवा के इच्छुक हैं, पर राजनीति में जाने से उन्होंने पूरी तरह इंकार किया। बताया कि अमिताभ बच्चन की तरह वह भी कृषि के सहारे अपनी जड़ों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। महाबलेश्वर में अपने फार्म में उन्होंने गाजर, आलू, रतालू, लहसुन, तुलसी व काली तुलसी की पौध लगाई हैं। अपने बच्चों जय व कृश्णा को वह फिल्मी दुनिया में देखना चाहते हैं, पर एक पिता की तरह अभी उनके शौक को तरजीह देते हुऐ उन्हें देश की फुटबाल व बास्केटबॉल टीम में देखने का ख्वाब भी उन्होंने सजा लिया है।

नवीन जोशी

अधिकारी से डपटे गऐ पुलिस इंस्पेक्टर !
[/color]
नैनीताल (एसएनबी)। पुलिस इंस्पेक्टर `अफसर´ को खिला पिलाकर `पट´ करने की कोशिश में था, किन्तु अफसर `दूजे किस्म का´ निकला। लिहाजा अफसर से अच्छी डांट पड़ी और बेआबरू होना पड़ा।[/color]बात सरोवरनगरी में चल रही हिन्दी फिल्म `सतरंगी पैराशूट´ की चल रही है। जिसकी शूटिंग आज स्थानीय बोट हाउस क्लब में हुई। आज फिल्माऐ गऐ दृश्य में दिखाया कि उत्तराखण्ड पुलिस के इंस्पैक्टर बने संजय मिश्रा शहर में पहुंचे एटीएस अफसर `जैकी श्राफ´ की अगवानी उन्हें खिला पिलाकर करना चाहते हैं, परन्तु उनका हुलिया ही अफसर को पसन्द नहीं आया, सो उनकी अच्छी खासी फजीहत हुई। इस शाट में संजय मिश्रा के अफसर से मिलने पर संवाद `आई लव यू, प्रणाम´, देर से आने पर `एक तो पहाड़ की बारिश, ऊपर से बरसात´ का बहाना बनाना, जैकी श्राफ का `किसी की इज्जत तो करते नहीं, वर्दी की तो कर लो´ और `मूंछ तो काली कर लो´ कहने पर मिश्रा का `´मूंछ काली करने में मुंह काला हो जाता है´ जैसे संवादों का फिल्मांकन किया गया। शूटिंग में निर्देशक विनीत खेत्रापाल, फिल्म की पटकथा लेखक पुलकेश भौमिक, कार्यकारी निर्माता अनिल सिन्हा के साथ ही स्थानीय कलाकार रितेश सागर, भुवन बिष्ट , राजेश आर्या, हरीश राणा, डॉली आर्या व आरती धामी के साथ ही सगीर खान आदि ने भी सहयोग दिया। फिल्म के गीतकार राजीव बर्नवाल, कैमरामैन स्वामिक हलदर, संगीतकार कौशिक दत्ता व कला निर्देशन तरुण अगस्ती का है।


नवीन जोशी

पुलिस इंस्पेक्टर ने दिखाई सरेआम `दबंगई´ !
23ntl3.JPGनैनीताल (एसएनबी)। पुलिस इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को मल्लीताल क्षेत्रा में सरेआम दबंगई दिखाई। इंस्पेक्टर ने फ्लैट मैदान के निकट पेविंग क्षेत्रा में लगे फड़ों से जो मर्जी आई, सामान उठा लिया। इंस्पेक्टर की दबंगई का आलम यह था कि किसी भी फड़वाले की उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत न थी। वह जो मांगता, फड़वाले उसे दे देते। उसकी इस करामात में उसके मातहत हवलदार जोगू लाल ने भी पूरा साथ दिया। यह दोनों दुकानों से भुट्टे, पान, बीड़ी, सिगरेट के साथ ही नई जैकेट भी लेते बने।
यहां बात वास्तविक नहीं वरन नगर में फिल्माई जा रही बाल फिल्म `सतरंगी पैराशूट´ के किरदारों की हो रही है। आज फिल्माऐ गऐ दृश्यों में इंस्पेक्टर के रूप में संजय मिश्रा और हवलदार के रूप में राहुल सिंह ने अपने अभिनय के जौहर दिखाऐ। अन्य दृश्यों में अभिनेता जाकिर हुसैन ने फ्लैट क्षेत्रा में पुत्र पप्पू यानी बाल कलाकार सिद्धार्थ गौरव के साथ बर्फ के गोले बेचे। राहुल सिंह, हरीश राणा, रितेश सागर, भुवन बिश्ट, पारस बिश्ट, उद्देश्य भण्डारी, विदून सजवाण, मानस बिश्ट, मनीश डबराल, रजत काण्डपाल व अक्षित कुमार आदि ने भी 'ाूटिंग में भाग लिया। मालूम हो कि विनीत खेत्रापाल निर्देशित इस फिल्म की पटकथा पुलकेश भौमिक, कैमरा सौमित्र दत्ता, कार्यकारी निर्माता अनिल सिन्हा, गीत राजीव बर्नवाल व संगीत कौशिक दत्ता का है।


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


अति सुंदर जोशी जी..

नैनीताल फिल्म निर्माताओ का सदा ही एक प्रमुख स्थल रहा है!

Quote from: Navin Joshi on September 24, 2010, 07:28:54 PM
Liliput and Sanjay Mishra in 'Satrangi Pairachute'
24ntl3.jpg Liliput and Sanjay Mishra in 'Satrangi Pairachute' picture by NavinJoshi

Quote from: Navin Joshi on September 24, 2010, 07:28:54 PM
Liliput and Sanjay Mishra in 'Satrangi Pairachute'
24ntl3.jpg Liliput and Sanjay Mishra in 'Satrangi Pairachute' picture by NavinJoshi


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

राम तेरी गंगा मैली

हरसिल की सुन्दरता को अपने जमाने के लोकप्रिय चलचित्र राम तेरी गंगा मैली में भी दिखाया जा चुका है। बॉलीवुड के सबसे बडे़ शोमैन रहे राज कपूर एक बार जब गंगोत्री घूमने आए थे तो हरसिल की सुन्दरता से मन्त्रमुग्ध होकर यहां की घाटियों पर एक चलचित्र ही बना डाला - राम तेरी गंगा मैली। इस चलचित्र में हरसिल की घाटियों को जिस सजीवता से दिखाया गया है वो देखते ही बनता है। यहीं के एक झरने में चलचित्र की नायिका मन्दाकिनी को नहाते हुए दिखाया गया है। तब से इस झरने का नाम मन्दाकिनी झरना पड़ गया।

इस घाटी से इतिहास के रोचक पहलू भी जुडे हैं। एक अंग्रेज़ थे, फेडरिक विल्सन जो ईस्ट इंडिया कंपनी में कर्मचारी थे। वह थे तो इंग्लैंड वासी लेकिन एक बार जब वह मसूरी घूमने आए तो हरसिल की घाटियों में पहुंच गए। उन्हें यह स्थान इतना भाया कि उन्होंने सरकारी नौकरी तक छोड़ दी और यहीं बसने का मन बना लिया।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Allu Arjun, Tamanna and VV Vinayak's 'Badrinath' Progress



Allu Arjun, Tamanna and VV Vinayak's 'Badrinath' film expecting to release on 27th March, 2011.( Ram Charan's Birthday). Presently shooting going in Hyderabad. Budget of 'Badrinath' film is Rs.40 Cr. According to film nagar sources Allu Arvind is planning to release this movie in Hindi version so, Amir Khan's nephew Imran Khan to play a cameo in the Hindi version.

Updated On: 05-Feb-2011

'Badrinath' Film Regular shooting from July 26

Allu Arjun under VV Vinayak directional film 'Badrinath' regular shooting will start from July 26, 2010 at Manali. Tamanna is the female lead role with Allu Arjun. 'Badrinath' film will shoot in Badrinath temple set and Hrishikesh areas. Allu Aravind producing 'Badrinath' under Geeta Arts banner. MM Keeravani composing music for this film.

Allu Arjun has taken martial arts training for 'Badrinath' movie at Vietnam along with Peter Hyens.

Updated on: 15-July-2010

Badrinath Temple set at Uttaranchal

Allu Arjun's next film 'Badrinath' under Geeta Arts banner shooting was launched. Presently Badrinath Temple set is constructing at Uttaranchal. Flash back episode will shoot in this set. Tamanna is the female lead. VV Vinayak is the director, MM Keeravani composing music, Ravi Varma ('Aparichitudu', 'Dasavataram' fame) handling camera and Kamal Kannan working for VFX.

Updated on: 16-April-2010

Nana Patekar in Allu Arjun's Badarinath?

Bollywood star Nana patekar is going to play important role in Allu Arjun movie 'Badarinath', under VV Vinayak direction. First time Nana patekar doing in a Telugu film. Allu Aravind producing 'Badarinath' under Geeta Arts banner.

Allu Arjun is going to learn special stunts for 'Badrinath', so that he decided to learn these stunts in Bangkok. After 'Varudu' movie release he is going to Bangkok to learn these special stunts.

Updated on: 05-March-2010

http://www.filmsadda.com/movie.php?news=allu-arjun-badrinath-film.html


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

 कर्णप्रयाग के ऐतिहासिकस्थलों का हुआ फिल्मांकन     May 23, 07:22 pm   बताएं       कर्णप्रयाग, जागरण कार्यालय : साप्ताहिक धारावाहिक रतन का रिश्ता के लिए कर्णप्रयाग में एतिहासिक स्थलों का फिल्मांकन किया गया। सीमांत जनपद चमोली, कर्णप्रयाग से चयनित गगन और नायिका रतन राजपूत पर इन दृश्यों को फिल्माया गया।
इस दौरान कर्णप्रयाग के प्रसिद्ध पर्यटक व तीर्थाटन स्थलों कर्णमंदिर, उमा देवी मंदिर, अलकनंदा व पिंडर संगम सहित कालेश्वर जयकंडी में स्वयंवर के लिए चुने गये गगन लूथरा उर्फ अभिमन्यु सिंह के साथ ऐपिसोड के दृश्यों का फिल्मांकन पूरा हो गया। सोमवार को कालेश्वर लंगासू में अलकंनदा के किनारे अभिमुन्य लूथरा ने क्षेत्र की जानकारी देते हुए रतन राजपूत को ऐतिहासिक स्थलों की सैर करायी। बाद में परिवार के सदस्यों के रतन की बातचीत हुई।
जनपद चमोली की नैसर्गिक सुंदरता पर भाव-विभोर हुई रतन राजपूत ने कहा कि प्रकृति का स्वर्ग कहीं है, तो उत्तराखंड की सीमांत वादियां हैं और भविष्य में वे अदाकारी के लिए यहां के पर्यटक स्थलों का चयन करेगीं।
टीवी शो के दौरान अपने परंपरागत वेश-भूषा व विशेष आभूषणों को पहन कर आयी कालेश्वर भोटिया जाति की महिलाओं से भी रतन राजपूत काफी प्रभावित हुई और उन्होंने सोसाईटी फॉर रिसर्च इंफोरमेशन हेल्थ एंड ट्रेनिंग इन्सीटियूट की ओर से वूडन बिडस प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षाणार्थियों की ओर से स्थानीय उत्पादों से निर्मित वस्तुओं को खासा पसंद किया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने यहां की प्राचीन परंपरागत आभूषणों का लकड़ी से बनाये गये हस्तनिर्मित मॉडल भी दिखाये।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7764011.html