• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Details Of Tourist Places - उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का विवरण

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 12, 2007, 03:33:08 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

गंगनानी-

इस स्थान पर गंगा-यमुना का संगम माना जाता है। इसी कुंड के पास थान गांव में जमदगनी ऋषि ने तपस्या की थी। ऋषि की तपस्या के यहां पर गंगा की जलधारा निकली थी। यमुनोत्री धाम की शीतकाल यात्रा के दौरान तीर्थ यात्री इस कुंड का भी दर्शन कर करते हैं।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

 गर्मकुंड- शीतकाली में इस कुंड तक पहुंचने के लिए यात्रियों को यमुनोत्री की यात्रा के दौरान जंगलचट्टी से आधा किमी की पैदल दूरी तय कर बनास गांव पहुंचना पड़ेगा। इस स्थान माना जाता है यमुनोत्री यात्रा के दौरान ऋषि नारदमुनि ने एक रात विश्राम किया था।

मंदिरों की नगरी- शीतकाल में यात्री न केवल मुखबा एवं खरसाली में गंगा-यमुना मंदिर बल्कि उत्तरकाशी में विराजमान कई पैराणिक मंदिरों का दर्शन भी कर सकते हैं। यहां प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर, शक्ति मंदिर, परशुराम मंदिर, कंडार देवता, कुटैटी देवी, नर्मदेश्वर मंदिर सहित अनेक मंदिर हैं।