• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

DEEPAK DOBRIYAL ACTOR FROM UTTARAKHAND- दीपक डोबरियाल, अभिनेता उत्तराखंड से

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 13, 2007, 11:34:39 AM


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

.तो ये सेल्समैन बन जाएगा सांसद!

लॉलीपॉप सिंस 1947' में सियासत का मौजूदा दौर नजर आएगा। मगर फिल्म अरविंद केजरीवाल से प्रेरित नहीं है।

इसमें दर्शक देख पाएंगे कि सेल्समैन की साधारण नौकरी करने वाला युवा किस तरह संघर्ष कर देश का सांसद बनने के बाद विकास में अहम भूमिका निभाता है।

ओंकारा, गुलाल जैसी फिल्मों अपनी प्रतिभा दिखा चुके पौड़ी के दीपक डोबरियाल अपनी नई फिल्म के लिए कुछ ऐसी ही सफाई देते हैं। इसमें उनके किरदार के चलते फिल्म इन दिनों ट्विटर, फेसबुक पर खूब चर्चा बटोर रही है।

पौड़ी के एकेश्वर ब्लॉक के कबरा गांव के रहने वाले दीपक बताते हैं, 'लॉलीपॉप सिंस 1947' का मुख्य किरदार काफी हद तक अरविंद केजरीवाल से मेल खाता है। लोग सोच रहे हैं कि इसमें मैं केजरीवाल की भूमिका निभा रहा हूं।

जबकि फिल्म की कहानी पांच साल पहले लिखी गई थी। कुछ वजहों से फिल्म तब नहीं बन सकी। इन दिनों इसे दिल्ली और जयपुर में शूट किया जा रहा है। फिल्म चुनाव बाद रिलीज होगी।

पूर्व डिप्टी सीएम का परपोता कर रहा निर्देशन
दीपक ने बताया कि फिल्म को हरियाणा के पूर्व सीएम देवी लाल के परपोते अनिरुद्ध चौटाला निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में मेरी को-स्टार कविता कौशिक हैं, जबकि विनोद नागपाल, मनु आदि भी अहम भूमिका में हैं।