• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Glaciers & Valleys In Uttarakhand - उत्तराखंड के ग्लेशियर और घाटियाँ

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 18, 2007, 05:07:28 PM

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

   
               मिलम ग्लेशियर
             ==========



मिलम कुमाऊं क्षेत्र में 28 किलोमीटर यानी सबसे लंबा ग्लेशियर है। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए मिलम किसी जन्नत से कम नहीं। ग्लेशियर से 13 किलोमीटर पहले मिलम नाम का एक गांव है, जहां ठहरना रोचक अनुभव है।

यह बर्फ की सफेद चादर से ढका रहने वाला मुख्य हिमालय श्रृंखला का लगभग सबसे ऊंचा गांव है। यहां पहुंचने के लिए दिल्ली से कोई सीधी उड़ान न होने की वजह से सड़क मार्ग ही सबसे उपयुक्त होगा। इसके लिए पहले उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ जाना होगा। पिथौरागढ़ पहुंचने के लिए टनकपुर या फिर काठगोदाम तक ट्रेन और उससे आगे बस या टैक्सी से जाया जा सकता है।

दिल्ली से पिथौरागढ़ की सीधी बसें मिल जाएंगी। पिथौरागढ़ से बस या टैक्सी के जरिए 130 किलोमीटर की दूरी तय कर मुनस्यारी पहुंचा जा सकता है। यहां से मिलम ग्लेशियर जाने के लिए 65 किलोमीटर का सफर तय करना होगा।

यहां आधा रास्ते तक घोड़े का सहारा लिया जा सकता है उसके बाद पैदल ही जाना होगा। ठहरने के लिए मिलम या लीलम गांव में पनाह ली जा सकती है। टेंट में रात गुजारना भी रोचक अनुभव होगा। यहां सैर या ट्रेकिंग के लिए जून से लेकर सितंबर तक का समय सबसे ठीक है।

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand