• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Suggest Best Locations For Film Shooting in Uttarakhand - फिल्म शूटिंग

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, September 04, 2009, 07:41:13 AM



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

उत्तरकाशी : लगान फेम निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने उत्तरकाशी को फिल्मों के फिल्मांकन के लिए बेहतरीन जगह करार दिया है। गोवारिकर उत्तरकाशी में अपने आगामी सीरियल के लिए लोकेशन तलाशने पहुंचे थे। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में प्रसिद्ध निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि उत्तरकाशी में फिल्मांकन को अन्य स्थानों के बजाय बेहतर संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और जम्मू कश्मीर में आधारभूत ढांचा खड़ा है जिसके चलते निर्देशकों को वहां फिल्मांकन में आसानी होती है लिहाजा उत्तराखंड उपेक्षित रहा है। साथ ही उन्होंने आपदा में क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे को दुरूस्त करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि यदि यहां बुनियादी ढांचा सही हो जाए तो यहां अन्य निर्देशक भी फिल्मांकन के लिए आ सकते है। अपने आगामी टीवी सीरियल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके सीरियल की कहानी एवरेस्ट आरोहण पर आधारित है। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह के दौरान उत्तरकाशी में विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर लोकेशन देख ली गई हैं। जल्द यहां फिल्मांकन भी शुरू किया जाएगा।
''