गौड़ को मिला महिला शिरोमणि पुरस्कार
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय महिला संस्थान लखनऊ ने सुप्रसिद्ध समाज सेवी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. प्रमिला श्रीवास्तव की 77 वीं जयंती पर उत्तरकाशी की प्रसिद्ध समाज सेवी प्रभावती गौड़ को महिला शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। श्रीमती गौड़ को इससे पहले भी महिला उत्थान के लिए देश व प्रदेश स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
श्रीमती गौड़ को यह पुरस्कार यूपी की महिला कल्याण राज्यमंत्री विद्या चौधरी ने भेंट किया। सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों से जुड़ी श्रीमती गौड़ वर्ष 1974 से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। इससे पहले उन्हें 2005-06 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने तीलू-रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया था। महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं, बाल विवाह, अंध विश्वास, अशिक्षा, पर्यावरण समेत दूरस्थ क्षेत्रों की पानी, बिजली व सड़क की समस्याओं को लेकर वह निरंतर लड़ती रही हैं।
[Friday, September 21, 2007 2:32:27 AM (IST) ]