`जय मां नन्दे जग हितकारी, जयति पार्वती शैल कुमारी´[/b]
नन्दा महोत्सव में नन्दा चालीसा से हुआ राज्य की ईष्ट देवी का गुणगानकन्याकुमारी पूजन व विशाल भण्डारे का भी हुआ आयोजननैनीताल (एसएनबी)। `जय मां नन्दे जग हितकारी, जयति पार्वती शैल कुमारी, रूप अनेक तुम्हारे छाऐ, उन सबको हम शैल नवाऐं...´ नन्दा चालीसा के इन बोलों से बृहस्पतिवार को सरोवरनगरी गुंजायमान रही। मौका था नन्दा महोत्सव के पांचवे दिन नयना देवी मन्दिर में आयोजित आयोजनों का। इस दौरान नन्दा चालीसा का पाठ, महाभगवती पूजन, पंच आरती, दीपदान, देवी भोग, कन्याकुमारी पूजन व महाभण्डारे के धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुऐ।सुबह कार्यक्रमों की शुरूआत महाभगवती पूजन से हुई। दोपहर बाद दो बजे से गीत एवं नाटक प्रभाग एवं आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा से जुड़े रहे कलाकारों वाचस्पति ड्योड़ी, तारा चौधरी, कैलाश जोशी, विमल चौधरी, सुशमा डण्डरियाल, नीरू साह, श्रमिष्ठा बिष्ट व मुकुल जोशी आदि की अगुवाई में नन्दा चालीसा का पाठ हुआ। इस मौके पर गीत एवं नाटक प्रभाग के पूर्व निदेशक स्व. ब्रजेन्द्र लाल साह द्वारा लिखित गीत `जय देवी जय नन्दे, जयति हिमाद्रि शैल सुते:´ का पाठ भी किया गया। शाम को नयना देवी मन्दिर के करीब आयोजक संस्था एवं तल्लीताल दर्शन घर पार्क में तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारुति साह की अगुवाई में नैनी सरोवर की आरती एवं दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही नयना देवी मन्दिर में मां नन्दा सुनन्दा की कदली वृक्षों से बनी पर्वताकार मूर्तियों के दर्शनों को श्रद्धालुओं के उमड़ने का क्रम लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर में तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ नौ कन्याओं का कन्याकुमारी नवदुर्गा के रूप में विधिवत पूजन किया। इधर बारिश के कारण डीएसए पैविलियन में आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा के द्वारा महाभण्डारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देर शाम तक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जगदीश बवाड़ी, हिमांशु जोशी, सुधीर साह, अजय बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, खुशाल रावत, इन्द्र सिंह नेगी, भुवनेश बिष्ट व विनोद साह सहित दर्जनों लोग श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करने में लगे हुए थे। [/font]