Author Topic: Shivpuri Reshikesh Uttarakhand,शिवपुरी,ब्यास़ी ऋषिकेश उत्तराखंड  (Read 16655 times)

Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1
ऋषिकेश जहां पहुंचकर गंगा पर्वतमालाओं को पीछे छोड़ समतल धरातल की  तरफ आगे बढ़ जाती है। हरिद्वार से मात्र 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित  ऋषिकेश विश्व प्रसिद्ध एक योग केंद्र है। ऋषिकेश का शांत वातावरण कई  विख्यात आश्रमों का घर है।उत्तराखण्ड में समुद्र तल से 1360 फीट की ऊंचाई  पर स्थित ऋषिकेश भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में एक है।

हिमालय की  निचली पहाड़ियों और प्राकृतिक सुन्दरता से घिरे इस धार्मिक स्थान से बहती  गंगा नदी इसे अतुल्य बनाती है। ऋषिकेश को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और  यमुनोत्री का प्रवेशद्वार माना जाता है। कहा जाता है कि इस स्थान पर ध्यान  लगाने से मोक्ष प्राप्त होता है। हर साल यहां के आश्रमों के बड़ी संख्या  में तीर्थयात्री ध्यान लगाने और मन की शान्ति के लिए आते हैं। विदेशी  पर्यटक भी यहां आध्यात्मिक सुख की चाह में नियमित रूप से आते रहते हैं।



शिवपुरी ऋषिकेश उत्तराखंड का सहासिक पर्यटन स्थलों मैं मैं से के है, शिवपुरी रिवर राफ्टिंग के लिए भारत मैं नहीं बल्कि एशिया मैं जाना जाता है ! और शिवपुरी  ब्यास़ी का नाम मुनि ब्यास के नाम से ही पडा है!

शिवपुरी: ऋषिकेश  से  13 किलोमीटर; व्यासी: ऋषिकेश  से  20 किलोमीटर
कौडियाला- ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर ऋषिकेश से 34 किलोमीटर

शिवपुरी, व्यासी और कौडियाला के छोटे शहर मूलत: उनके बीच मौजूद गंगा नदी के लिए प्रसिद्ध हैं जो नदी राफ्टिंग के लिए सर्वोत्तम अवसर उपलब्ध कराते हैं और नदी राफ्टरों के बीच एक लोकप्रिय स्थल बन चुके हैं।

 दोनों ओर भरपूर तटों के साथ आज शिवपुरी-व्यासी-कौडियाला नदी राफ्टिंग के लिए अनिवार्य भ्रमण स्थल है और यहां अनेक अस्थायी या स्थायी कैम्प मौजूद हैं जहां पर्याप्त रूप से सुसज्जित अनेकों बड़े एवं छोटे ऑपरेटर अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं तथा अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक प्रारंभिक एवं उन्नत पाठ्यक्रम पेश कर रहे हैं और साथ ही, इस इलाके में और इसके चारों ओर छोटी-मोटी ट्रेकिंग भी करवाते हैं।

यहां अन्य लोग भी हैं जो पहले प्रतिष्ठित कैम्पों के साथ काम कर चुके हैं लेकिन अब अपनी क्षमताओं को विकसित कर लेने के बाद ऑरगनाइजरों के रूप में फ्रीलांस कर रहे हैं।

Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1
नदी  के  इस  राफ्टिंग  हॉट-स्पॉट  पर  पानी  की  ढलान  को  ग्रेड  II से  IV के  रूप  में  वर्गीकृत  किया  गया  है  जो  शौकीन  एवं  नौसिखियों  के  लिए  उपयुक्त  रूप  से  आसान  है  तथा  अधिक  की  अपेक्षा  करने  वाले  एवं  अनुभवी  नदी  राफ्टरों  के  लिए  पर्याप्त  चुनौती  भी  उपलब्ध  कराती  है।

 इस  दूरी  पर  कुछेक  कल्पनाशील  नाम  वाली  तीव्र  ढलानों  में  ब्लैक  मनी, क्रॉस  फायर, थ्री  ब्लाइंड  माइस  और  गुड  मॉर्निंग, रोलर  कॉस्टर, गोल्फ  कोर्स, क्लब  हाउस, इनीशियेशन, डबल  ट्रबल, हिल्टन  और  टर्मिनेटर  शामिल  हैं; और  प्रत्येक  नाम  के  बारे  में  एक  दिलचस्प  कहानी  मौजूद  है।



Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1
शिवपुरी ऋषिकेश में  अक्टूबर  और  अप्रैल  के  बीच  नदी  राफ्टिंग  के  लिए  उत्कृष्ट  मौसम  रहता  है।  नदी  के  तटों  पर  सर्दी  की  दोपहरें  अपने  भीतर  खुशगवार  गर्माहट  समेटे  हुए  होती  हैं, नदी  में  पानी  क्रिस्टल  हरा  होता  है  और  बहाव  खतरनाक  नहीं  होता। 

अप्रैल-मई  के  अंत  में  मौसम  परेशानीदायक  बन  जाता  है  क्योंकि  ऊंचाइयों  पर  बर्फ  पिघलने  की  मात्रा  और  नदी  में  पानी  की  रफ्तार  बढ़  जाती  है, और  इस  संकीर्ण  वादी  में  तटों  पर  बालू  अत्यधिक  गर्म  हो  जाती  है।



Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1
जून तक  लगभग  सभी  अस्थायी  कैम्पों  को  त्याग  दिया  जाता  है  और  स्थायी  कैम्पों  के  रिहाइशी  कर्मचारी  नीचे  चले  जाते  हैं। 

मुट्ठीभर  दुकानों, भोजनालयों  एवं  पी.सी.ओ. के  लिए  मंदी  का  मौसम  शुरू  हो  चुका  है।  वर्ष  के  इस  समय  कौडियाला  में  राज्य  सरकार  के  उपक्रम, गढ़वाल  मंडल  विकास  निगम  की  (GMVN) लकड़ी  की  झोपडियॉं  नीचे  तीव्र  बहाव  के  सामने  अडिग  लेकिन  हल्की  उजाड़  प्रतीत  होती  हैं।

शिवपुरी भी नवंबर के प्रारंभ में यहां आयोजित होने वाली सलाना एशियाई राफ्टिंग एवं क्याकी चैंपियनशिप के लिए अच्छी-खासी प्रसिद्ध हो रही है।

अखिल भारतीय राफ्टिंग एवं कैनोइंग फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अनेक विदेशी एवं भारतीय टीमें हिस्सा लेती हैं।



Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1
व्यासी  (मुनि  व्यास  के  नाम  से  इस  जगह  का  नाम  पड़ा  है  जिनके  बारे  में  कहा  जाता  है  कि  उन्होंने  गंगा  नदी  के  तट  के  नजदीक  स्थित  एक  गुफा  में  ध्यान  लगाया  था), सिर्फ  100-150 मीटर  चौडी  सपाट  जमीन, मुसाफिरों  के  लिए  भोजन  एवं  अल्पहार  का  एक  प्रमुख  पड़ाव  है।

 (अगर  चिडियॉं  देखने  के  शौकीन  हैं  तो  जंगल  से  होकर  गंगा  तक  पहुंचने  का  रास्ता  चुनिये, आप  निराश  नहीं  होंगे  – हमने  यहां  वाकई  चिडियों  की  कुछ  असाधारण  प्रजातियों  को  देखा  है।) यहां  एक  चिकित्सा  और  एक  पुलिस  चौकी  भी  मौजूद  है।  यहां  बच्चों  का  एक  पार्क  भी  है, लेकिन  वह  बामुश्किल  ही  इस्तेमाल  होता  है  – अधिकांश  लोग  केवल  एक  तृप्ति  के  लिए  यहॉं  ठहरते  हैं।

 दूसरी  ओर, यहॉं  सिर्फ  एक  ही  शौचालय  है  जो  एक  ऐसी  जगह  पर  निश्चित  तौर  अत्यधिक  अपर्याप्त  प्रतीत  होता  है  जहॉं  पर्यटन  के  मौसम  में  सैकड़ों  बसें  और  अन्य  वाहन  कुछ  देर  के  लिए  जरूर  ठहरते  हैं!

Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1
मुनि  वशिष्ठ  गुफा,शिवपुरी

शिवपुरी और कौडिलय के बीच दो अन्य स्थान आते हैं जहां आप शायद कुछ समय बिताना चाहें। ऋषिकेश से लगभग 22 किलोमीटर आगे एक छोटी उपनदी गुलर, गंगा नदी में मिलती है। गुलर नदी के पुल से ठीक पहले और सड़क की दांयी ओर अगर आप गंगा की ओर चढ़ाई करते हैं तो यह पैदल रास्ता आपको वशिष्ठ गुफा तक ले जाता है। यह माना जाता है कि मुनि वशिष्ठ ने यहां ध्यान लगाया था। यह कहा जाता है कि मुसाफिरों और तीर्थ यात्रियों के लिए खाना पकाते समय एक बार मुनि वशिष्ठ के पास घी खत्म हो गया।

 उन्होंने गंगा नदी का पानी इस्तेमाल किया जो खाना पकाने के लिए एक चमत्कार की तरह घी में बदल गया। अगली सुबह जब मुनि की रेती से घी आया तो उन्होंने उतना ही घी वापस गंगा में डाल दिया। हाल ही में पुरुषोत्तमनंदजी इस गुफा में बसे थे और उन्होंने अनेक वर्ष तक ध्यान लगाया था। आज एकाकीपन के वातावरण में एक मंदिर और एक छोटा आश्रम गुफा के नजदीक स्थित है।


मुनि  वशिष्ठ  गुफा,शिवपुरी रात का दिर्श्य


Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1
माला घुंटी Shivpuri

ऋषिकेश से आगे का सफर साल के जंगलों में से गुजरता है जिसके दौरान अक्सर नीचे दांयी ओर गंगा नदी देखने को मिलती है। लेकिन गुलर से 5-6 किलोमीटर आगे सड़क नदी तक पहुंच जाती है। संभवत: 200-300 मीटर से अधिक नहीं, आपको मैरीन ड्राइव मिलती है।

 अगर यह सर्दी का समय है तो आप वास्तव में नदी का तल देख सकते हैं जो उस समय स्वच्छ रूप से प्रवाहित होती है। बहरहाल, गर्मियों में ऊंचाइयों पर बर्फ पिघलने लगती है और नदी के साथ बहकर आने वाले कूड़े के कारण पानी अपारदर्शी और कीचड़मय बन जाता है।

मैरीनड्राइव समाप्त होने के बाद एक पुराना पुल पार करने पर माला घुंटी का गांव आता है जो एक सुंदर चित्र है। इस क्षेत्र के उद्यमशील गांवों में से एक माला घुंटी ऋषिकेश जितनी दूरी तक दैनिक दूध आपूर्ति मुहैया कराता है।

Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1

Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1


सखनीधार

कौडिलय से आगे पहली स्पष्ट एवं गंभीर चढ़ाई शुरू हो जाती हैं। जंगल गायब हो जाते हैं, मैदान विहंगम दृश्य खुलने लगता है, नदी दूर और काफी नीचे प्रतीत होने लगती है।

लोगों को मीलों आगे सड़क भी दिखाई देती है (आप वास्तव में लगभग 7 किलोमीटर आगे तक देख सकते हैं), ठीक सखनीधार तक चढ़ती हुई जो ऋषिकेश और श्रीनगर के बीच सबसे ऊंची जगह है।

 सखनीधार में एक पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस और शेड है लेकिन वहां कोई नहीं ठहरता है – सिवाय पैदल चलने वाले भक्तगणों और भिखारियों के।

Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1
यहां  से  देवप्रयाग  तक  लगातार  चढ़ाई  है।  सखनीधार  पार  करने  के  कुछ  देर  बाद  ब्रेक  लगाना  और  सांसों  के  साथ  दृश्य  को  ग्रहण  करना  एक  सार्थक  एवं  इंद्रियों  को  उत्थान  करने  वाला  अनुभव  साबित  हो  सकता  है।

 नीचे  गंगा  नदी  नदी  ‘s’ की  तरह  मुड़ती  है  और  यह  देखने  योग्य  दृश्य  है।  इस  यात्रा  के  दौरान  आप  बर्फ  से  ढकी  पर्वतमाला  की  झलक  (मानसून  के  बाद) भी  देख  सकते  हैं, लेकिन  यह  वाकई  एक  मृगतृष्णा  जैसी  प्रतीत  होती  है  और  अगले  मोड़  पर  गायब  हो  जाती  है!

 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22