दहेज़ की इस कुप्रथा से अब उत्तराखंड भी अछूता नहीं है इस लेख को पढिये,
निकाह हुए दो घटे भी नहीं बीते थे कि दहेज में बाइक मागे जाने पर तलाक हो गया। हंगामा बढ़ा तो लड़की पक्ष ने दूल्हे को बंधक बनाकर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कराया और दूल्हे को कराया। इसके बाद बारात को बिना दूल्हन लौटना पड़ा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मी गांव में तैनात किये गए हैं। पुलिस के अनुसार जौरासी निवासी दिलशाद का निकाह गांव जलालपुर निवासी एक युवती से तय हुआ था। शनिवार को दिलशाद बारात के साथ जलालुपुर पहुंचा। बारात के स्वागत के बाद निकाह चल रहा था। इसी दौरान लड़के के पक्ष ने दहेज में बाइक की मांग की।
लड़की पक्ष ने दहेज में बाइक देने से इंकार कर दिया। इस को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। इस बीच निकाह हो चुका था, लेकिन बाइक की मांग को लेकर विवाद बढ़ गया। लड़की पक्ष ने हंगामा बढ़ने के बाद दूल्हे को बंधक बना लिया। इसके साथ ही दुल्हे के साथ उन्होंने मारपीट भी की।
इस बीच ग्रामीणों ने मामले की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे एसएसआइ प्रदीप बिष्ट ने दोनों पक्षों को अलग कराया। दोनों पक्षों को समझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। बाद में पुलिस ने दूल्हे को मुक्त कराया। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया और शादी के चंद घंटों बाद ही तलाक हो गया।