Uttarakhand > Music of Uttarakhand - उत्तराखण्ड का लोक संगीत

Musical Instruments Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के लोक वाद्य यन्त्र

<< < (3/39) > >>

पंकज सिंह महर:
घुंघरु


घुंघरु वैसे तो मुख्यतः नृत्य का वाद्य है, लेकिन उत्तराखण्ड में इसे और जगह भी इस्तेमाल किया जाता है, वैसे तो अभी गांवों में भी बच्चों के पांव में इन्हें बांधा जाता है।
उत्तराखण्ड में इसे जांठ (लाठी) में बांधा जाता था, जिससे रास्ते में आने वाले सांप, बिच्छू आदि इसकी आवाज सुनकर समीप न आंये। साथ ही पैदल चलने वाले का मन भी लगा रहता था और अकेले चलने में उसे बोरियत भी नहीं होती थी, लोकगीतों में भी इसे उदधृत किया गया है-

शेरसिंगा पतरौला- तेरी जांठी में घुंघुर छन.......

जांठी को घुंघुर सुवा, जांठी को घुंघुर,
कैथे कुनु दुख-सुख, कौ दिछ हुडुर।

इसके अलावा इसे महिलाये भी अपनी दांतुली में बांधा करती थी जो घास काटते समय उनका मन भी लगाये रहती थी और घास में छिपे सांप बिच्छुओं को भी दूर भगाती थी, ऎसी दरांती को छुणक्यानी दांतुली कहा जाता था।

ओ! मेरी घस्यारी वे, दांतुली को छुड़का बाजो,
दांतुली छुणक्याली वे दातुली को छुडका बाजो

पंकज सिंह महर:
कंसेरी


कंसेरी, कांसे और पीतल से बनी एक घंटी है, जो स्कूल में प्रयुक्त होने वाली घंटियो की तरह ही होती है और इसे भी लकड़ी की मुंगरी से बजाया जाता है। ४०-५० साल पहले तक इसे ढोल-दमाऊ के साथ भी बजाया जाता था, लेकिन अब इसका उपयोग कुछ मन्दिरो में आरती के समय  ही किया जाता है।

पंकज सिंह महर:
झांझ-


झांझ कांसे की पतली चादर से बना एक वाद्य यंत्र है, यह मजीरे का बड़ा रुप है, इसकी आमने-सामने की कटोरियों का व्यास १२ इंच तक होता है तथा इसे आपस में थाप देकर बजाया जाता है। यह मुख्य रुप से छोलिया नृत्य में बजाया जाता है। साथ ही मंदिरों में नौबत बजाते समय भी इसका उपयोग होता है।
     इसे बजाने वाला बारात में छोलियाओं को नृत्य के लिये प्रेरित करता है और छपेली और जोड़ भी गाता है।

पंकज सिंह महर:
चिमटा


चिमटा आप सभी मे किचन में देखा होगा, लेकिन उत्तराखण्ड में इसे वाद्य यंत्र के रुप में भी प्रयुक्त किया जाता है। यह किचन में उपयोग होने वाले चिमटे से काफी बड़ा होता है और इसकी दोनों भुजाओं में खंजरी की तरह ही लोहे और पीतल के छल्ले लगे होते हैं, जिसे गांवों में कीर्तन के समय बजाया जाता है और यह मधुर धुन उत्पन्न करते हैं।

Anubhav / अनुभव उपाध्याय:
Thanks Mahar ji for the great and exclusive info.

+1 karma aapko.

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version